नई दिल्ली। 2 मई को 6 घंटे तक भारत के सभी रेल यात्री भगवान भरोसे रहेंगे। ना तो टिकट की बुकिंग होगी और ना ही रेलवे संबंधी कोई दूसरा आॅनलाइन काम। यहां तक कि 139 की पूछताछ सेवा भी बंद रहेगी। आईवीआरएस/टच स्क्रीन सबकुछ बंद रहेगा। समझ लीजिए कि पटरियों पर सिर्फ रेल चलेंगी और 2 मई की रात 10:45 बजे से पहले जो कुछ आॅनलाइन हो चुका होगा बस वही यात्रियों के हाथ में रह जाएगा। कौन कौन सी सेवाएं बंद रहेंगी भारतीय रेल विभाग के सूत्रों के अनुसार तकनीकी सुधार के लिए रेलवे ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) को करीब 6 घंटा 15 मिनट तक बंद करने का निर्णय लिया है। 2 मई की रात 10:45 बजे से 3 मई की सुबह 5 बजे तक पीआरएस और पूछताछ सेवा को बंद रखा जाएगा। इस दौरान रेलवे संबंधी सभी तरह की कंप्यूटरीकृत पूछताछ सेवा भी बंद रहेगी। इस दौरान आईवीआरएस/टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर-139) के माध्यम से भी किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी नहीं मिलेगी। साथ ही आरक्षण बुकिंग बंद रहेगी। इस दौरान ना तो यात्रा टिकट जारी होंगे और ना ही निरस्त किए जा सकेंगे। लिहाजा अगर आप बुधव...
Broadcasting & Media Production Company in Rewa, :Latest News, Videos, Photos | सिंगरौली, रीवा, सतना, सीधी, की ताजातरीन खबरे