मंडला | एक कहावत है- ‘समरथ को नहिं दोष गुसार्इं।’ मध्य प्रदेश के मंडला जिले के रामनगर में पहुंचकर इस बात का आसानी से भान हो जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां मंगलवार को आ रहे हैं। प्रशासन ने यहां सारे नियम-कायदों को दरकिनार कर नर्मदा नदी में पार्किंग स्थल बनाया है और सड़क किनारे पारदर्शी शौचालय बनाकर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली है। प्रधानमंत्री मंडला जिले के रामनगर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर तीन दिवसीय आदि उत्सव की भी शुरुआत होगी। मंडला जिला मुख्यालय से लेकर रामनगर तक के लगभग 20 किलोमीटर लंबे रास्ते में सोमवार की शाम तक तैयारियों का दौर जारी था। एक तरफ स्वागत द्वार बनाए जा रहे थे तो दूसरी ओर सड़क किनारे रंग-बिरंगे झंडों की भरमार थी। आयोजन स्थल को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में ले लिया था, वहीं एसपीजी से लेकर अन्य सुरक्षा बल अपनी रिहर्सल किए जा रहे थे। आयोजन स्थल पर लगी कुर्सियों की संख्या से एक चौथाई जवान सुरक्षा बंदोबस्त करने में लगे रहे। सुबह पांच बजे से बुलाए गए जवान देर शाम तक अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। कपड़े ...
Broadcasting & Media Production Company in Rewa, :Latest News, Videos, Photos | सिंगरौली, रीवा, सतना, सीधी, की ताजातरीन खबरे