कानपुर। सामान्यत: बदमाश युवती को प्रताड़ित करने या खुद के भीतर मौजूद हिंसा को शांत करने के लिए बलात्कार करते हैं परंतु यहां एक टीचर ने अपनी ही छात्रा का बलात्कार कर एमएमएस केवल इसलिए बनाया ताकि वो छात्रा से शादी कर सके और शेष जीवन उसके साथ आनंदपूर्वक बिता सके। उसने लड़की को दवाब में लिया और कोर्ट मैरिज भी कर ली। अब लड़की ने शिकायत करके युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले को समझने की कोशिश कर रही है। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी में अपने पति के साथ रहने वाली महिला ने कराटे कोचिंग ज्वाइन किया था। कराटे सिखाने वाले ट्रेनर उमाशंकर से उसकी दोस्ती हो गयी। महिला का आरोप है कि एक दिन उमाशंकर ने उसको अपने घर बुलाया और मिठाई ने नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गयी। जब उसको होश आया तब उमाशंकर ने उसको अश्लील एमएमएस दिखाया और किसी को न बताने की धमकी दी। 10 जनवरी को उमाशंकर ने उसे फिर से अपने घर बुलाया और उन्नाव कोर्ट ले जाकर कोर्ट मैरिज कर ली। महिला का आरोप है कि शादी करने के बाद उमाशंकर रोज...
Broadcasting & Media Production Company in Rewa, :Latest News, Videos, Photos | सिंगरौली, रीवा, सतना, सीधी, की ताजातरीन खबरे