उमरिया। मन में कुछ कर गुजरने की तमन्ना और कुछ पाने का जज्बा हो तो सफलताएं चरण चूमने लगती हैं। उमरिया जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम कनेरी की शांति सिंह मरावी, पिता उदयभान सिंह मरावी ने B.sc स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात पुलिस मे भर्ती होना चाहा इसके लिए पहली बार पुलिस भर्ती में शामिल भी हुईं, लेकिन असफल रही। इसी दौरान सशक्त वाहिनी के तहत जिला मुख्यालय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में भर्ती के लिए तीन माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर शांति सिंह मरावी को मिला। पुलिस मे भर्ती होने की परिकल्पना के साथ पूरी तन्मयता, लगन एवं निष्ठा के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर वर्ष 2017-18 की पुलिस भर्ती में जाने का अवसर मिला जिसमें लिखित एवं शारीरिक परीक्षा के साथ साथ मेडिकल में भी उत्तीर्ण होकर मैरिट सूची में शांति सिंह मरावी ने सातवां स्थान प्राप्त किया। इनकी पदस्थापना पुलिस अधीक्षक शहडोल के अधीन की गई। पुलिस कांस्टेबल में शांति सिंह की नियुक्ति होने पर उनके माता-पिता, भाई-बहन एवं चिर-परिचितों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाईयां दी हैं। होनहार शांति सि...
Broadcasting & Media Production Company in Rewa, :Latest News, Videos, Photos | सिंगरौली, रीवा, सतना, सीधी, की ताजातरीन खबरे