अहमदाबाद। लोग कितने अंधविश्वासी हो सकते हैं। यह मामला इसका ही प्रमाण है। एक बीमार महिला को उसके ससुराल वाले तांत्रिक के पास ले गए। तांत्रिक ने देवर के सामने महिला के कपड़े उतरवाए। महिला का पति और ससुर कमरे के बाहर खड़े रहे। किसी ने आपत्ति नहीं जताई। लौटकर जब महिला ने पति को बताया तो उसने भी तांत्रिक को ही सही ठहराया। अंतत: महिला अपने मायके चली गई और पिता के साथ आकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। मामला गुजरात के सरसपुर के गोकुलदास का है। मेघाणी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार महिला ने कहा, मैं-मेरे पति और दो बच्चों के साथ रहती हूं। 6 महीने से मुझे शारीरिक तकलीफ थी। इसके लिए मैंने दवाएं ली और तांत्रिक को भी दिखाया। इसके बाद भी मुझे कोई फायदा नहीं हुआ। इसकी जानकारी मैंने घरवालों को दी। घरवालों ने बताया कि उनकी नजर में चंदन नगर में एक तांत्रिक है, वो तुम्हें ठीक कर देगा। तांत्रिक ने सबके सामने कपड़े उतरवाए एक दिन महिला पति के साथ देवर के घर गई। जहां उसके ससुर मंगा भाई और पड़ोस में रहने वाली लीलाबेन भी वहां थे। इसके बाद मुझे लेकर तांत्रिक के प...
Broadcasting & Media Production Company in Rewa, :Latest News, Videos, Photos | सिंगरौली, रीवा, सतना, सीधी, की ताजातरीन खबरे