Skip to main content

तांत्रिक ने घरवालों के सामने महिला के कपड़े उतरवाए




अहमदाबाद। लोग कितने अंधविश्वासी हो सकते हैं। यह मामला इसका ही प्रमाण है। एक बीमार महिला को उसके ससुराल वाले तांत्रिक के पास ले गए। तांत्रिक ने देवर के सामने महिला के कपड़े उतरवाए। महिला का पति और ससुर कमरे के बाहर खड़े रहे। किसी ने आपत्ति नहीं जताई। लौटकर जब महिला ने पति को बताया तो उसने भी तांत्रिक को ही सही ठहराया। अंतत: महिला अपने मायके चली गई और पिता के साथ आकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। मामला गुजरात के सरसपुर के गोकुलदास का है। 

मेघाणी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार महिला ने कहा, मैं-मेरे पति और दो बच्चों के साथ रहती हूं। 6 महीने से मुझे शारीरिक तकलीफ थी। इसके लिए मैंने दवाएं ली और तांत्रिक को भी दिखाया। इसके बाद भी मुझे कोई फायदा नहीं हुआ। इसकी जानकारी मैंने घरवालों को दी। घरवालों ने बताया कि उनकी नजर में चंदन नगर में एक तांत्रिक है, वो तुम्हें ठीक कर देगा। 

तांत्रिक ने सबके सामने कपड़े उतरवाए

एक दिन महिला पति के साथ देवर के घर गई। जहां उसके ससुर मंगा भाई और पड़ोस में रहने वाली लीलाबेन भी वहां थे। इसके बाद मुझे लेकर तांत्रिक के पास गए। तांत्रिक ने सबके सामने कहा- इस पर 15 साल से भूत चढ़ा हुआ है। इसे दूर करने के लिए मुझे कुछ करना पड़ेगा, इसके कपड़े बदलने होंगे। कपड़े उतारकर 15 कदम चलने की बात कही इसके बाद चेतन तांत्रिक ने कुछ कपड़े दिए। कपड़े देने के बाद तांत्रिक ने कहा- तुम अपने कपड़े उतारकर 15 कदम चलकर मेरे सामने आओ। उस समय कमरे में देवर-देवरानी और लीलाबेन थे। पति और ससुर कमरे के बाहर खड़े थे। तांत्रिक के कहने पर मैंने अपने शरीर के सारे कपड़े उतार दिए लेकिन डर लगने पर मैंने तांत्रिक से मिला कपड़ा अपने शरीर पर डाल लिया। 

पति को भी कोई आपत्ति नहीं थी

इस दौरान तांत्रिक ने मेरे ऊपर पानी डाला और नीबू देते हुए कहा- सब कुछ ठीक हो जाएगा। इसके बाद हम घर आ गए। पीडि़ता ने बताया कि मैंने अपने पति से कहा- मुझ पर भूत-प्रेत की बात झूठी है। इस पर हमारे बीच विवाद भी हुआ। इससे मैं अपने मायके पालनपुर चली गई। इस समय मैं अपने माता-पिता के साथ शिकायत करने आई हूं।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...