Skip to main content

Posts

Showing posts with the label damoh

भतीजे और पड़ौसी ने किया गैंगरेप, महिला ने आत्मदाह कर लिया

दमोह।  तेजगढ़ थाने के एक गांव निवासी 26 वर्षीय महिला ने मंगलवार शाम केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने के कारण नायब तहसीलदार सोनम भगत ने महिला के मृत्युपूर्व कथन ले लिए हैं। आरोप है कि उसके जेठ के बेटे और पड़ौसी ने मिलकर सारी रात उसके साथ गैंगरेप किया। सुबह से शाम तक वो तनाव में रही और शाम को आत्मदाह कर लिया।  परिजनों के अनुसार सोमवार की रात परिवार के सभी लोग किसी विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। महिला घर में अकेली थी, तभी महिला के जेठ के बेटे व पड़ौसी उसके घर में घुस गए और जबरन रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह से महिला इसी सदमें में थी और शाम तक उसने आत्मगिलानी के चलते खुद को आग लगा ली। परिजनों के अनुसार महिला ने अपने बयानों में भी यही बात कही है। पुलिस तक यह मामला इसलिए नहीं पहुंचा क्योंकि आग लगाने के बाद घायल महिला को परिजन सीधे जिला अस्पताल लेकर आ गए। अब पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है। महिला करीब 60 प्रतिशत झुलस गई है, उसकी हालत नाजुक है। महिला के दो बच्चे हैं जिसमें बेटे क...