नयी दिल्ली। आम आदमी के बीच संदेशों के आदान-प्रदान कराने वाली सोशल साइट्स व्हाट्सएप ने अब एक नये फीचर की शुरुआत की है. इस नये फीचर के साथ ही अब बिना एप खोले ही व्हाट्स एप पर चैट करना आसान हो गया है. फेसबुक की एफ8 कॉन्फ्रेंस में व्हाट्सएप ने अपने उपभोक्ताओं के कई सारे नये फीचर्स का ऐलान किया. व्हाट्सएप के दुनियाभर में 1.5 बिलियन से ज्यादा उपभोक्ता हैं. आने वाले नये फीचर्स में ग्रुप विडियो कॉलिंग और स्टिकर्स शामिल हैं. मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार, अब इंस्टेंट मेसेजिंग साइट व्हाट्सएप ने एक नया वेब डोमेन पेश किया है, जिसके जरिये उपभोक्ता इंटरनेट ब्राउजर से ही अपनी चैट्स खोल पायेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप ने एक नया डोमेन 'wa.me' का पंजीकरण कराया है और यह एंड्रॉयड वर्जन 2.18.138 या इससे ऊपर के वर्जन पर चलने वाली डिवाइसेज पर काम करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाट्सएप का नया डोमेन एक तरह से चैट प्लैटफॉर्म के वेब वर्ज़न का एक्सटेंशन है। इस नये डोमेन के साथ व्हाट्सएप उपभोक्ता इस डोमेन के साथ किसी फोन नंबर को डालकर बिना व्हाट्सएप वेब इंटरफेस को खो...
Broadcasting & Media Production Company in Rewa, :Latest News, Videos, Photos | सिंगरौली, रीवा, सतना, सीधी, की ताजातरीन खबरे