Skip to main content

Posts

Showing posts with the label lucknown

पूरी यूपी में फैमस हो गई चालाक बहू की अवैध लव स्टोरी

लखनऊ।  यूपी के उन्नाव जिले में अवैध प्रेम कहानी का एक ऐसा एपिसोड घटित हुआ कि पूरी यूपी में चर्चा का विषय बन गया। इस कहानी में भी वही किरदार हैं जो अक्सर ऐसी कहानियों में होते हैं। पति, पत्नी, प्रेमी, सास-ससुर और पुलिस लेकिन कहानी थोड़ी अलग है। इसमें रोमांस है, ड्रामा है, सस्पेंस है और सरप्राइज भी है। मजेदार बात तो यह है कि इस कहानी का अंत सलाखों के पीछे खत्म नहीं होता। दोनों पक्षों में समझौता हो जाता है और शिकायत वापस ले ली गई। इसलिए हम किरदारों के नाम नहीं लिख पा रहे हैं।  कहानी कुछ यूं है कि घर में पति-पत्नी के अलवा सास-ससुर भी रहते हैं। पति अक्सर काम के लिए विदेश जाया करता है। पत्नी मौका पाते ही अपने बॉयफ्रेंड को घर में बुला लेती और दोनों बेडरूम में बंद हो जाते। बूढ़े सास-ससुर को शक तो था लेकिन चतुर चालाक हाउसवाइफ उन्हे गुमराह कर दिया करती थी। जब बेटा घर पर ना हो तो आसरा भी बहु का ही था। इसलिए वो भी ज्यादा सवाल नहीं करते थे। इससे बहू की हिम्मत बढ़ती जा रही थी।  घटना वाले पति जैसे ही विदेश गया। पत्नी ने बॉयफ्रेंड को बुला लिया। बेलमाग बहू सास-ससुर के सा...

सीने पर रिवाल्वर अड़ाकर पुलिस अधिकारी ने किया रेप, वीडियो बनाया, ब्लैकमेल करने लगा

लखनऊ।  उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में पुलिस का शर्मसार करने वाला चेहरा सामने आया है। पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि कोतवाली में तैनात एक पुलिस अधिकारी उसके घर में घुस आया और उसके सीने पर रिवाल्वर अड़ाकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोप है कि उसने महिला को न्यूड कर उसका वीडियो भी बनाया फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार बलात्कार किया।  कस्बे की एक महिला ने दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2015 में कोतवाली में तैनात पुलिस अधिकारी एक दिन उसके घर में घुस आया और अपनी सर्विस रिवाल्वर उसके सीने में लगाकर धमकाने के साथ उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और यह बात किसी से बताने पर वीडियो वायरल कर उसे बर्बाद करने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद दरोगा आए दिन उसके घर पहुंचकर उसका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया कि पिछले आठ मई को पुलिस अधिकारी फिर से उसके घर आया। इस पर उसने उससे शादी करने का दबाव बनाया। जिससे आक्रोशित पुलिस अधिकारी उसे जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चला गया। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लग...

वकील ने चेंबर में करा दिया धर्म परिवर्तन और निकाह, बवाल | NATIONAL NEWS

लखनऊ।  वाराणसी में शुक्रवार को एक वकील के चेंबर में युवती का धर्म परिवर्तित कराकर विवाह कराने का मामले सामने आया है। जिस वकील के चेंबर में विवाह कराया जा रहा था उसके खिलाफ अन्य वकीलों ने मोर्चा खोल दिया था। शनिवार को बनारस और सेंट्रल बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए अधिवक्ता शाहनवाज खान सहित अन्य को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। वहीं, प्रकरण की जांच के लिए अधिवक्ता सुरेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सात सदस्यीय टीम गठित की गई है।  अधिवक्ता के स्पष्टीकरण और टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन मामले में आगे की कार्रवाई करेगा। इस मसले पर हुई बनारस और सेंट्रल बार की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता बनारस बार के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने की। अधिवक्ता शाहनवाज खान पर उनके चेंबर में तीन मई की शाम बनारस की एक युवती का धर्मांतरण कराकर विवाह और धर्म विशेष पर अशोभनीय टिप्पणी कराए जाने का आरोप है।  अधिवक्ता उपेंद्र नरायन सिंह और अनुराग पांडेय के अलग-अलग प्रस्ताव पर बुलाई गई इस ब...

पिता ने दोस्तों के साथ मिलकर बेटी का गैंगरेप किया

लखनऊ।  सीतापुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही बेटी का सामूहिक बलात्कार किया। बेटी ने पिता व उनके दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पीड़िता विवाहित है परंतु अपने पति से अलग रहती है। इससे पहले भी आरोपी अपनी बेटी का यौन शोषण कर चुका था। इस मामले में उसे जेल भी भेज दिया गया था। फरवरी में वो छूटकर आया और अप्रैल में उसने यह हैवानियत भरा कांड कर डाला।  टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सीतापुर के एसपी सुरेशराव ने बताया कि पीड़ित की शादी 16 साल पहले हो गई थी लेकिन शादी टिक नहीं सकी और वह दो साल बाद ही पति को छोड़कर पिता के घर लौट आई थी। नवंबर 2017 में उसके पिता को गांव से बाहर निकाल दिया गया था क्योंकि पिता-पुत्री पर अवैध संबंधों के आरोप थे। एसपी ने बताया कि एक पंचायत बुलाई गई थी और आरोपी पिता को गिरफ्तार करा दिया गया था। इसी फरवरी उसे जमानत मिली। पीड़ित अपने 14 साल के बेटे का साथ अलग रह रही थी। जमानत मिलने के बाद पिता ने यह सजिश रची। पीड़िता के पास अपने एक दोस्त मानसिंह को भेजा और कहा कि ...

68500 सहायक अध्यापक भर्ती स्थगित, यह हो सकती है EXAM की NEW DATE

लखनऊ।  परिषदीय स्कूलों की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की 12 मार्च को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित हो गई है। बेसिक शिक्षा सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने अग्रिम आदेशों तक परीक्षा स्थगित करने का निर्देश जारी किया है। यह कदम हाईकोर्ट की बड़ी बेंच में सरकार को विशेष अपील में राहत न मिलने पर उठाया गया है। अभी लिखित परीक्षा की नई तारीख का एलान नहीं हुआ है। अब यह इम्तिहान जून या जुलाई में ही होने के आसार हैं। योगी सरकार की पहली टीईटी व सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के फैसले के बाद अधर में अटक गई है।  कोर्ट ने छह मार्च को टीईटी 2017 की उत्तरकुंजी को खारिज करते हुए परीक्षा में पूछे गए 14 सवालों को हटाकर नई मेरिट जारी करने का निर्देश दिया। इसी टीईटी के सफल अभ्यर्थियों को 68500 शिक्षक भर्ती की 12 मार्च को होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होना था। इसकी सारी तैयारियां हो चुकी हैं और एडमिट कार्ड तक अभ्यर्थियों ने डाउनलोड कर लिए हैं। विभागीय अफसरों ने हाईकोर्ट के छह मार्च के निर्णय पर मंथन करके गुरुवार को आदेश के विरुद्ध बड़ी बेंच में विशेष अपील दा...

झोलाछाप डॉक्टर ने 21 लोगों को एड्स का इंजेक्शन लगा दिया

लखनऊ।  सरकारी चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में लोग या तो प्राइवेट अस्पतालों के चंगुल में फंस जाते हैं या फिर झोलाछाप डॉक्टरों का शिकार हो रहे हैं। यह मामला उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले से आ रहा है। यहां कुछ लोग झोलाछाप DOCTOR के सस्ते इंजेक्शन का शिकार हो गए। डॉक्टर मात्र 10 रुपए में मौसमी बीमारियों से बचाव वाले इंजेक्शन लगाता था। इसी के चलते 21 लोग एड्स का शिकार हो गए। अब उनकी जिंदगी खतरे में है। उन्नाव के बांगरमऊ में एक झोलाछाप डॉक्टर के कारण 21 लोग एचआईवी संक्रमण के शिकार हो गए। इनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। बताया जाता है कि इस झोलाछाप डॉक्टर ने एक ही सिरिंज से सभी को इंजेक्शन लगाया था। अभी तो 21 मामले सामने आए हैं, अन्य की भी जांच की जा रही है।  सभी को कानपुर के एआरटी सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्रशासन ने अज्ञात झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। स्वास्थ्य विभाग ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कुछ गांवों में साईकिल पर घूमकर एक झोलाछाप ने लोगों का इलाज किया था। एक ही इंजेक्शन बार-बार इस्तेमाल किया गया, जिससे इन लोगों को संक्रम...