जबलपुर। कटनी जिले के बरही तहसील में महानदी के पास दर्दनाक हादसा हो गया। आज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुए इस सड़क हादसे में 3 लोगो की मौत हो गई वही 20 से ज्यादा लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटनी जिले के बरही तहसील अंतर्गत ग्राम सिजहरा में शुक्रवार को सतना जिले के ग्राम सज्जनपुर से बारात आई थी। शादी सपन्न होने के बाद शनिवार सुबह दुल्हन की विदाई के बाद बारात वापस सतना जिले के लिए हँसी खुशी रवाना हो गई। बरात वापस लौटने के दौरान रास्ते में पडऩे वाली महानदी के पास सामने से आ रहा ऑटो बस के बेहद करीब आ गया जिस ऑटो को बचाने के चक्कर में बस सड़क से नीचे उतर गई। लेकिन सड़क किनारे उबड़ खाबड़ गड्डों की वजह से अनियंत्रित होकर बस पलट गई। इस हादसे में दो बच्चे समेत तीन लोगोंं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में नीलू(13वर्ष) अभय (11वर्ष) चन्द्रभान 30 वर्ष शामिल हैं। हादसे में 20 से अधिक बाराती घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही में भर्ती करवाया गया है। घायलों का इलाज बरही अस्पताल में चल रहा है। 5 की हालत गंभीर है। जि...
Broadcasting & Media Production Company in Rewa, :Latest News, Videos, Photos | सिंगरौली, रीवा, सतना, सीधी, की ताजातरीन खबरे