मुंबई। मैं अच्छी नहीं हूं और आत्महत्या करने जा रही हूं।" अपनी मां के नाम एक चिट्ठी लिखकर कांदिवली की गार्डेनिया कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी की बिल्डिंग के 8वें माले से 14 साल की लड़की ने जंप लगा दी। वो धड़ाम से नीचे आकर गिरी और उसकी मौत गई। जब यह घटनाक्रम हुआ, कुछ लोग वहां मौजूद थे। उन्होंने लड़की से नीचे उतरने का आग्रह भी किया परंतु उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरा वीडियो बना लिया। इसमें वो कूदते हुए स्पष्ट दिखाई दे रही है। आत्महत्या करने से ठीक पहले मां के नाम लिखी चिठ्ठी में लड़की ने लिखा था, कि वो अब जीना नहीं चाहती है। लड़की ने लिखा कि, "मैं अच्छी नहीं हूं और आत्महत्या करने जा रही हूं।" दरअसल 14 साल की हर्शिका कोचिंग से साढ़े चार बजे शाम को घर आई थी। आत्महत्या करने से पहले उसने अपनी मां के नाम एक चिठ्ठी लिखी थी और पड़ोस में रहने वाले अपने क्लासमेट को इसे मां को देने का कहा था। मगर शक होने पर लड़की के क्लासमेट ने ये चिठ्ठी खोली तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में वो लड़का अपने घर पहुंचा और अपनी मां को ये चिठ्ठी दिखाई। दोनों...
Broadcasting & Media Production Company in Rewa, :Latest News, Videos, Photos | सिंगरौली, रीवा, सतना, सीधी, की ताजातरीन खबरे