Skip to main content

कड़ी मेहनत कर मशहूर मॉडल ने मुंबई में किया नाम रोशन: रीवा से मुम्बई तक ऐसा रहा सफ़र || REWA NEWS


फ़िल्मी दुनिया में अपनी एक जगह बनाना,अपना एक मुकाम पाना हर लड़की का सपना होता है लेकिन बहुत कम ही लडकिया है जो अपने सपने को साकार कर पाती है, खासकर तब जब आपका कोई गॉडफादर न हो.
कुछ ऐसी ही कहानी है ,मध्यप्रदेश के छोटे से शहर रीवा की रहने वाली निवेदिता चन्देल की जिन्होंने आज से चार साल पहले मायानगरी मुम्बई का रुख किया था और इनका मुम्बई में कोई भी जानने वाला नही था लेकिन आज ये बॉलीवुड की उभरती सितारा है.
आइये जानते है निवेदिता की कहानी उन्ही की जुबानी
-इनका जन्म मध्यप्रदेश के रीवा में सन 1991 में हुआ था.
-इनके पिता रीवा के एक बड़े जमीदार है.
-चार भाई-बहनों में बीच की निवेदिता है.
-इन्होंने रीवा के ठाकुर रणमत सिंह कॉलेज से एम् -कॉम करने के बाद लखनऊ का रुख किया.
-2011 में मिस लखनऊ चुनी गई
फ़िल्मी कैरियर

-गोवा फैशन वीक,बैंगलोर फैशन वीक,दुबई फैशन वीक में इन्होंने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.
-मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और जे -जे के साथ कई रैंप वाक किया.
-ब्लेंडर स्प्राइट के लिए भी इन्होंने कई रैंप शो किये .
-वीडियोकान डी2एच के एक विज्ञापन के साथ कई साल से जुडी है जो काफी पापुलर हो रहा है.
-‘क्या जानू” पंजाबी वीडियो ये काफी पॉपुलर हुई थी जिसके बाद इन्होंने एक से एक कई पंजाबी वीडियो किये,
-“लव के फंडे” हिंदी मूवी में काफी शानदार अभिनय किया है इन्होंने.
-अभी दो फिल्मो में काम कर रही है जिसमे से एक ख़त्म भी होने वाली है.
– इंटरनेशनल मैगज़ीन टॉप फैशन और ग्लोस्सी वर्ड में इन्होंने कवर पेज फोटो शूट किये है.
-निवेदिता ने हमे दिए गए एक साक्षात्कार में बताया कि मैं रीवा जैसे एक छोटे से शहर से निकली थी और मेरे लिए ये सब बिलकुल भी आसान नहीं था लेकिन लोगो से हटकर कुछ अलग करने का जज्बा,जूनून,दिल की चाहत और माता-पिता के आशीर्वाद ने आज मुझे इस मुकाम पर पहुंचा दिया की आज कुछ खोने का डर सा नहीं लगता बस आप लोगो के प्यार और आशिर्वाद दे खुद को ऊंचाइयों पर देखना चाहती हूँ.
ब्यूरो रिपोर्ट रीवा (Rituraj Dwivedi)

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...