Skip to main content

Posts

Showing posts with the label CHHATURPUR

शेर सिंह राणा को पसंद आई घुवारा की प्रतिमा

छतरपुर । दस्यु सुंदरी और दिवंगत सांसद फूलन देवी की हत्या में आजीवन कारावास के सजायाफ्ता शेर सिंह राणा की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। राणा ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक राणा प्रताप सिंह की बेटी प्रतिमा के साथ दिल्ली में विवाह किया।  इस विवाह में लड़की के परिवार ने 10 करोड़ की खदान और 31 लाख रुपये कैश उपहारस्वरूप देना चाहा मगर राणा ने सिर्फ चांदी का सिक्का लेकर शादी की है। बताया जा रहा है कि राणा इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर चल रहे हैं। राणा का कहना है कि न्याय प्रक्रिया पर उन्हें पूरा भरोसा है, आगे चलकर उच्च स्तर से पक्ष में फैसले की उम्मीद है। 20 फरवरी को सादे समारोह में राणा ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक राणा प्रताप सिंह की बेटी प्रतिमा से शादी की। इसमें महज सौ करीबी लोग ही शामिल हुए। इनमें भी ज्यादातर लोग वर-वधू पक्ष के रिश्ते के ही रहे। दुल्हन प्रतिमा राणा की मां संध्या राजे बुंदेला के मुताबिक खदान की प्रापर्टी वो दामाद को देना चाह रहीं थीं मगर उन्होंने लिया ही नहीं। 18 वर्ष पूर्व हुई थी हत्या बता दें कि 25 जुलाई 2001 को समाजवादी पार्टी की तत्कालीन सांसद फूलन देव...