Skip to main content

Posts

Showing posts with the label sahdol

बोलेरो-बाइक की भिडंत जलकर ख़ाक हो गई बाइक, 2 की दर्दनाक मौत || REWA NEWS

शहडोल-  बड़ी खबर एक बड़े हादसे की है, तस्वीरों को देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितनी बड़ी दुर्घटना हुई है, और इस दुर्घटना में कितना नुकसान हुआ होगा, इस हादसे की तस्वीर ही दहला देने वाली हैं, तस्वीरें देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुर्घटना कितनी भयानक हुई है। तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए हैं, जबकि भिड़ंत एक बाइक से हुई है, तो वहीं दूसरी ओर बाइक तो बचा ही नहीं जलकर खाक हो चुकी है। इतना ही नहीं इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत भी हो गई है। जिसके बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस दर्दनाक घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। जानिए पूरी घटना के बारे में ये घटना जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के करकी का है, जहां तेज रफ्तार में एक ओर से बोलेरो आ रही थी, और दूसरी ओर से बाईक सवार आ रहे थे, अचानक ही दोनों के बीच में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी तेज हुई है कि बाईक में आग लग गई, और वो मौके पर ही जलकर खाक हो गई। इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितना बड़ा एक्सीडेंट हुआ है, एस हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही म...

शर्मनाक! शहडोल में बुखार से पीड़ित दिव्यांग को डॉक्टर ने भगाया

शहडोल।  गंभीर रूप में बुखार से तड़प रहे एक नाबालिग बच्चे को डॉक्टर द्वारा कक्ष से निकाले जाने का मामला सामने आया है। शहडोल के जिला अस्पताल की इस घटना में बालक अब्दुल्ला अपने पिता के साथ ईलाज के लिए गया था अस्पताल में दिव्यांग के पिता ने काफी देर तक डॉक्टर से उसके इलाज के लिए हाथ पैर जोड़े, लेकिन डॉक्टर हर्ष श्रीवास्तव ने इलाज करने के बजाय बुखार से पीड़ित दिव्यांग को धक्का मारकर भगा दिया।  वहीं इस घटना में मोड़ तब आया जब संबंधित दिव्यांग परेशान होकर कोतवाली थाने में रिपोर्ट करवाने गया। बताया जा  रहा है कि तब सिविल सर्जन सहित करीब दर्जन भर डाक्टर इस डाक्टर के पक्ष में थाने पहुंच गए और पुलिस पर रिपोर्ट न लिखने का दबाव बनाने लगे। हालांकि थाना प्रभारी विकास सिंह ने दरियादिली दिखाते हुए पीड़ित अब्दुल्ला का खुद ईलाज करवाया।

चोरी के कपड़ों से घर भरने वाले 2 सेल्समैन गिरफ्तार

शहडोल।  शहडोल कोतवाली पुलिस ने एक ही स्टाइल में की जा रही दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कपड़े की दुकान में सेल्समैन के रूप में काम कर रहे दो आरोपियों से पुलिस को लगभग दो लाख 17 हजार कीमत के रेडिमेड कपड़े एवं जूते, घड़ी आदि मिले हैं। आरोपी शाहरुख खान और अमन यादव दोनों सिमरजीत सिंह छावड़ा के क्लाथ स्टोर में काम करते थे।   इस संबंध में सरदार स्टोर एवं कनक स्टाइल्स कपड़ा दुकान के संचालक 27 वर्षीय सिमरजीत सिंह छावड़ा पिता प्रीतपाल सिंह छावड़ा निवासी घरौला मोहल्ला ने 13 मई को शिकायत की थी कि उसकी दुकान में सेल्समैन अमन यादव और शाहरुख पिछले 20 जनवरी से 12 मई के बीच में कई जीन्स, टी-शर्ट, पेंट, लोवर, जूते, शर्ट, घड़ी आदि लगभग एक लाख 95 हजार रुपए की चोरी कर चुके हैं। इसी तरह के एक दूसरे केस में मनीष आशुदानी पिता मेघराज आशुदानी उम्र 28 वर्ष निवासी घरौला ने भी रिपोर्ट की कि इनके दुकान से दो सेल्समैन दीपक और प्रदीप ने तकरीबन 22 हजार रुपए कीमत के कपड़े चोरी किये हैं। पुलिस ने अपनी तहकीकात में सोहागपुर थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के अमन यादव पिता संतोष या...

रीवा में आंधी-तूफ़ान के साथ बरसे बादल, किसानों को भारी नुकसान || REWA NEWS

REWA | SATNA | SIDHI | SINGRAULI ||  बुधवार की दरम्यानी रात हुई बारिश और तूफ़ान ने समूचे विन्ध्य में तबाही मचा दी। सबसे अधिक नुकसान किसानों को होना बताया जा रहा है, जिनके खलिहानों में रखे कई टन अनाज भींग कर खराब हो गए। 4 घण्टे की इस आंधी तूफान भरी बारिश में कई पेंड़ धराशायी हो गए एवं कई घरों की चद्दरे भी उड़ने की खबर है।  राजस्थान की ओर से आ रहे इस भीषण तूफान भरी बारिश के चलते रीवा शहर समेत सतना एवं सीधी जिले के कई इलाकों में बिजली के तार टूट गए, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली गुल बताई जा रही है। हालाकि इसमें किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।

शहडोल में 1 लाख बैगाओं के बीच आज सीएम शिवराज

शहडोल । शुक्रवार को अपने आदिवासी वोटबैंक को भुनाने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा सरकार अपने सबसे बड़ा दाव चलने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री लाल सिंह आर्य एवं राजेंद्र शुक्ल शहडोल के लालपुर गांव में करीब 1 लाख आदिवासियों के बीच राज्यस्तरीय बैगा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री लगभग 49.44 करोड़ के कार्यों की आधारशिला रख 18 करोड़ 21 लाख से अधिक के कार्यों का लोकार्पण भी करेगें।  वहीं शहडोल के जिला कलेक्टर नरेश पाल द्वारा इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से की गई है। सीएम दोपहर 3 बजे भोपाल से वायुयान से रवाना होकर शाम 4 बजे उमरिया हवाई पट्टी पहुंचेंगे। उमरिया से शाम 4.15 बजे प्रस्थान कर शाम 4.45 बजे शहडोल के बुढ़ार विकास खण्ड के ग्राम पंचायत लालपुर जाएंगे। मुख्यमंत्री यहां आयोजित बैगा सम्मेलन में शामिल होकर रात्रि विश्राम करेंगे। 31 मार्च 2018 को प्रात: 07.00 बजे लालपुर से प्रस्थान कर सीएम शिवराज प्रात: 07.30 बजे उमरिया हवाई पट्टी पहुंचेंगे तथा उमरिया से 07.45 बजे प्रस्थान कर 0...

शिक्षक ने छात्राओं को वाट्सएप ग्रुप में शामिल किया और अश्लील मैसेज भेजने लगा

शहडोल।  झिकबिजुरी चौकी अंतर्गत स्थित झिकबिजुरी हायर सेकेंड्री स्कूल में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें स्कूल की छात्राओं ने अश्लील संदेश भेजने और छेड़छाड़ का आरोप एक शिक्षक पर लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। झिकबिजुरी हायर सेकेंड्री स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं और 12वीं की छत्राओं ने गणित के शिक्षक पर छेड़छाड़ करने और मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगाया है। केशवाही चौकी में शिकायत दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध छात्राओं ने जैतपुर थाने में भी शिकायत की।  जैतपुर थाने में शिकायत के बाद पुलिस द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जाने से परेशान छात्राएं पुलिस अधीक्षक से मिलीं और कार्रवाई की आस में सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  छात्राओं ने जब शिक्षक की शिकायत की तो उस दौरान शिक्षक स्कूल में ही मौजूद था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। पीड़ित छात्राओं को कार्रवाई नहीं होने पर सीएम हेल्पलाइन का सहारा लेना पड़ा, जिसके बाद शिक्षक के...

पुलिस कस्टडी में हुई थी मौत, न्याय के लिए ठोकरे खा रही पत्नी

शहडोल । पुलिस कस्टडी में हुई मौत को लेकर खाकी की तानाशाही की चपेट में विधवा हुई महिला ने इसकी शिकायत शहडोल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक से की है। पीड़ित पत्नी और उसके परिवार ने जिन पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाए थे की उनके द्वारा उनके पति की जान ले ली गई और लगातार शिकायत न करने व बयान बदलने का दबाव बनाया, उन पर अब तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है। बिजुरी पुलिस पर मामले को दबाने और सबूत मिटाने के आरोप लग चुके हैं बावजूद इसके संबंधित अधिकारी थाना क्षेत्र में मौजूद है जो की उच्च अधिकारियों की कार्यप्रणाली और संलग्न की गई रिपोर्ट पर प्रश्न चिन्ह लगाते है।  बिजुरी थाना अंतर्गत पुलिस अभिरक्षा में मिलहु के साथ हुई मारपीट के दौरान गंभीर चोटों के कारण मिलहु तो काल के गाल में समा गया और उसकी मौत के एवज में चंद रुपये और किराने का सामना देकर पुलिसकर्मियों द्वारा मामले को दबाने की कोशिश की गई। इतना ही नही शिकायत के अनुसार मृतक के परिवार पर अनावश्यक दबाव बना कर मामले को दबाने की कोशिश अनावरत जारी है। जिसकी शिकायत मृतक मिलहु केवट की पत्नी चंदा केवट द्वारा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, कलेक्टर अनूपपुर समेत पु...

NCL की अमलोरी स्कीम ने बनाया सर्वाधिक कोयला डिस्पैच का रिकॉर्ड

शहडोल । नॉर्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड एनसीएल के अमलोरी क्षेत्र एरिया ने किसी एक महीने में सर्वाधिक कोयला प्रेषण डिस्पैच का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। क्षेत्र ने दिसंबर 2017 महीने में 1.147 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है जो क्षेत्र द्वारा अपनी स्थापना से अब तक किसी भी एक महीने में किया गया अब तक का सर्वाधिक कोयला प्रेषण है। कंपनी के प्रबंधकीय मंडल ने अमलोरी क्षेत्र की इस शानदार सफलता के लिए क्षेत्र के महाप्रबंधक एसके गोमस्ता एवं उनकी टीम को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि क्षेत्र चालू वित्त वर्ष में कोयला प्रेषण एवं उत्पादन के सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर कोयला प्रेषण एवं उत्पादन के और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।  अमलोरी क्षेत्र ने चालू वित्त वर्ष में 31 दिसंबर तक 9.39 मिलियन टन कोयले का प्रेषण किया है जो कि पिछले वर्ष कि समान अवधि में किए गए कोयला डिस्पैच से 17 प्रतिशत अधिक है। क्षेत्र ने चालू वित्त वर्ष में 31 दिसंबर तक दिए गए कोयला प्रेषण लक्ष्य को भी प्राप्त कर लिया है। क्षेत्र को 31 दिसंबर 2017 तक 9.20 मिलियन टन कोयला प्रेषण करना था। इस प्रकार क्षेत्र ने 3...