शहडोल। गंभीर रूप में बुखार से तड़प रहे एक नाबालिग बच्चे को डॉक्टर द्वारा कक्ष से निकाले जाने का मामला सामने आया है। शहडोल के जिला अस्पताल की इस घटना में बालक अब्दुल्ला अपने पिता के साथ ईलाज के लिए गया था अस्पताल में दिव्यांग के पिता ने काफी देर तक डॉक्टर से उसके इलाज के लिए हाथ पैर जोड़े, लेकिन डॉक्टर हर्ष श्रीवास्तव ने इलाज करने के बजाय बुखार से पीड़ित दिव्यांग को धक्का मारकर भगा दिया।
वहीं इस घटना में मोड़ तब आया जब संबंधित दिव्यांग परेशान होकर कोतवाली थाने में रिपोर्ट करवाने गया। बताया जा रहा है कि तब सिविल सर्जन सहित करीब दर्जन भर डाक्टर इस डाक्टर के पक्ष में थाने पहुंच गए और पुलिस पर रिपोर्ट न लिखने का दबाव बनाने लगे। हालांकि थाना प्रभारी विकास सिंह ने दरियादिली दिखाते हुए पीड़ित अब्दुल्ला का खुद ईलाज करवाया।

Comments
Post a Comment