नई दिल्ली। जी हो, देश भर के सभी स्कूलों में लड़कियों की यूनिफार्म में स्कर्ट पर बैन लगाने की तैयारी की जा रही है। 40 प्रतिशत स्कूल पहले से ही बैन लगा चुके हैं। अब इसे सरकारी आदेश बनाया जा रहा है। स्कूलों में अब ट्राउजर नीति लागू की जाएगी। इसके तहत लड़के और लड़कियों की यूनिफार्म एक जैसी होगी। यह खबर लंदन से आ रही है और वहीं के स्कूलों के संदर्भ में है। भारत में अक्सर ऐसी नीतियों पर महिलाओं की आजादी खतरे में बताई जा रही है परंतु लंदन में ट्राउजर नीति का स्वागत किया जा रहा है। संडे टाइम्स के स्कूलों में यूनिफॉर्म नीति के विश्लेषण के मुताबिक कम से कम 40 सेकेंडरी स्कूलों ने लड़कियों के स्कर्ट पहनने पर रोक लगा दी है जबकि अन्य स्कूल भी इस बारे में विचार कर रहे हैं। दरअसल, स्कूल ट्रांसजेंडर लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखना चाहते हैं इसलिए सभी के लिए ट्राउजर नीति को अपनाया जा रहा है। स्कूलों ने ऐसे समय यह कदम उठाया है जब ब्रिटेन की सरकार देश के जेंडर रिकग्निशन एक्ट में बदलाव के रास्ते ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकारों को स्पष्ट करने की तैयारी कर रही है। ईस्ट ससेक्स के ल...
Broadcasting & Media Production Company in Rewa, :Latest News, Videos, Photos | सिंगरौली, रीवा, सतना, सीधी, की ताजातरीन खबरे