Skip to main content

Swachh Survekshan 2018 : अब फास्टेस्ट मूवर सिटी नही रही रीवा, इंदौर फिर टॉप पर




स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में  अवॉर्ड पाने वाले शहरों का परिणाम जारी  
पांच श्रेणियों में हुई रैंकिंग जनसँख्या के आधार पर  चयन, किसी भी श्रेणी में रीवा का नाम नहीं 
रीवा. शहर के जनप्रतिनिधि रीवा को  वर्ष 2017-18 में हुए सर्वेक्षण पर  मिले फास्टर मूवर सिटी के एवार्ड  को अब भूल जाएं। किसी प्रकार के  कार्यक्रमों में इस उपलब्धि का नाम अब नहीं लिया जा सकेगा। अब यह  खिताब किसी और की झोली में चला गया है। 

रीवा इसके लिए तय मानकों पर इस वर्ष खरा नहीं उतर सका और अपनी लचर व्यवस्था के चलते इस  खिताब को खो दिया है। बता दें वर्ष 2017 के स्वक्षता सर्वेक्षण में रीवा को फास्टेस्ट मूवर सिटी के खिताब से नवाज़ा गया था, उस वक़्त ननि कमिश्नर रहें कर्मवीर शर्मा ने रीवा की सफाई व्यवस्था के लिए एड़ी चोंटी एक कर दी थी, पर उनके जाने के बाद से रीवा एक आधिकारिक तौर पर सफाई व्यवस्था के लिए लचर नज़र आने लगा, हालात ऐसे हैं की कागजी तौर पर तो सफाई जारी रही परन्तु जमीनी स्तर पर पहले जैसा जूनून ननि अधिकारी-कर्मचारियों में नहीं दिखा

1 से 3 लाख  की आबादी वाले शहरों में भुसावल  (महाराष्ट्र) को यह खिताब दिया गया  है। इसके साथ ही जारी हुए 43  खिताबी शहरों में रीवा का कहीं नाम नहीं है।  पिछले वर्ष स्वच्छता में नंबर वन रहने वाले इंदौर शहर ने प्रदेश का मान फिर बढ़ाया  है। अपनी पुरानी  व्यवस्थाओं को  कायम रख नई  तकनीकी  व्यवस्थाओं के साथ इंदौर ने फिर से यह खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं रीवा ने अपनी लचर  व्यवस्थाओं की वजह से अपने  पुराने खिताब को भी खो दिया है।  जबकि प्रदेश के ही भोपाल को  दूसरा स्थान और चंडीगढ़ को  तीसरा स्थान मिला। स्वच्छता  सर्वेक्षण-2018 में टॉप करने वाले  प्रमुख शहरों के नामों की सूची जारी  की गई है। 4203 शहरों की  स्वच्छता के सर्वेक्षण के बाद इन तीनों शहरों को सबसे स्वच्छ पाया  गया। 

चौबीस घंटे बाद भी हाईवे में फायरिंग करने वालों का सुराग नहीं  

केंद्रीय शहरी विकास  राज्यमंत्री हरदीप पुरी ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले प्रमुख शहरों की  सूची जारी की है। इसमें राष्ट्रीय स्तर  के कुल 23 और जोनल स्तर के 20 अवार्ड घोषित किये गये। इसके  साथ ही सबसे अच्छा प्रदर्शन करने  वाले 3 राज्यों व 6 राजधानियों के  परिणाम जारी किए गए हैं।  इन श्रेणियों में हुई गणना  केंद्रीय शहरी विकास द्वारा इस वर्ष  स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम को पांच  श्रेणियों में रखा गया है। जिनमें सबसे  स्वच्छ शहर, फास्टेस्ट मूवर सिटी, बेस्ट  सिटीजन फीडबैक, बेस्ट इनोवेशन एडं  बेस्ट प्रेटिस व बेस्ट सालिड वेस्ट  मैनेजमेंट में शहरों की रैकिंग की गई  है। इसके साथ शहरों को भी आबादी  के अनुसार रखा गया है। रीवा के बराबर आबादी वाले शहरों में सबसे स्वच्छ न्यू दिल्ली नगर निगम है। सिटीजन फीडबैक में गिरिध (झारखंड), सालिड वेस्ट मैनेजमेंट में  तिरूपति आंध्रप्रदेश सबसे आगे है। 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...