Skip to main content

Posts

Showing posts with the label utarakhand

प्रोफसर ने छात्रा को बंधक बनाकर 2 बार रेप किया

हमीरपुर/उत्तराखंड।  गर्ल्स कालेज की छात्रा को अपने रूम में बंधक बनाकर प्रोफेसर ने एक ही दिन में दो बार दुराचार किया है। मेडिकल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद आरोपी टीचर ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाली पीडि़त छात्रा नाबालिग है और बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। इसी की आड़ में अध्यापक ने अपनी ही स्टूडेंट को हवस का शिकार बना दिया। इसके तुरंत बाद छात्रा बीमार हो गई और अब पीलिया से पीडि़त है।  बीएससी द्वितीय वर्ष की पीडि़ता ने पुलिस को दिए लिखित बयान में कहा है कि नौ फरवरी को उक्त प्रोफेसर ने उसे बुक्स तथा नोटबुक के बहाने अपने रूम पर बुलाया था। उसका किराए का रूम कालेज परिसर के साथ लगता था। लिहाजा टीचर के कहने पर छात्रा बुक्स देने रूम में चली गई। इसके बाद आरोपी ने कमरा बंद कर छात्रा को रूम के भीतर बंधक बना लिया। छात्रा ने अपने बयान में कहा है कि अध्यापक ने मेरे साथ कुकर्म करने शुरू कर दिया। मेरे शोर मचाने पर अध्यापक ने कई तरह की धमकियां दे डालीं और बल का प्रयोग करते हुए मुझे उसी दिन दो बार हवस का शिकार बनाया।  इस...