Skip to main content

प्रोफसर ने छात्रा को बंधक बनाकर 2 बार रेप किया


हमीरपुर/उत्तराखंड। गर्ल्स कालेज की छात्रा को अपने रूम में बंधक बनाकर प्रोफेसर ने एक ही दिन में दो बार दुराचार किया है। मेडिकल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद आरोपी टीचर ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाली पीडि़त छात्रा नाबालिग है और बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। इसी की आड़ में अध्यापक ने अपनी ही स्टूडेंट को हवस का शिकार बना दिया। इसके तुरंत बाद छात्रा बीमार हो गई और अब पीलिया से पीडि़त है। 

बीएससी द्वितीय वर्ष की पीडि़ता ने पुलिस को दिए लिखित बयान में कहा है कि नौ फरवरी को उक्त प्रोफेसर ने उसे बुक्स तथा नोटबुक के बहाने अपने रूम पर बुलाया था। उसका किराए का रूम कालेज परिसर के साथ लगता था। लिहाजा टीचर के कहने पर छात्रा बुक्स देने रूम में चली गई। इसके बाद आरोपी ने कमरा बंद कर छात्रा को रूम के भीतर बंधक बना लिया। छात्रा ने अपने बयान में कहा है कि अध्यापक ने मेरे साथ कुकर्म करने शुरू कर दिया। मेरे शोर मचाने पर अध्यापक ने कई तरह की धमकियां दे डालीं और बल का प्रयोग करते हुए मुझे उसी दिन दो बार हवस का शिकार बनाया। 

इसके बाद मैं बुरी तरह सहम गई थी। अध्यापक ने मुझे मुंह खोलने पर बर्बाद करने की धमकी दे डाली थी। मैं चुपचाप घर चली गई और बीमार पड़ गई। मेरी इस हालत से कालेज की फ्रेंड्स बेहद टेंशन में आ गईं। मेरे दिमाग की नसें भी फट रही थीं। लिहाजा मैंने अपनी सारी आपबीती सहपाठी सहेलियों को सुना दी। इसके चलते इस वारदात की सूचना सहेली ने मेरी मां को बताई। इससे गुस्साई मां 15 फरवरी को हमीरपुर के गर्ल्ज कालेज पहुंच गई और आरोपी अध्यापक की छितर परेड कर दी। 

पुलिस ने पीडि़ता के यह बयान उसके घर जाकर लिए हैं। इसके तुरंत बाद पुलिस ने नाबालिग से दुराचार करने पर आरोपी अध्यापक के खिलाफ पोक्सो एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता की धारा 376 में केस दर्ज कर लिया। गुरुवार रात साढ़े 11 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अध्यापक ने अपने गुनाहों पर कोई सफाई नहीं देते हुए जुर्म कबूल कर लिया है। उसका कहना है कि नौ फरवरी को छात्रा से कुकर्म करने की गलती मुझसे हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। इस आधार पर उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है। इससे पहले आरोपी तथा पीडि़ता दोनों का मेडिकल करवाया गया है। चिकित्सकों ने पीडि़ता के साथ रेप होने की मेडिकल में पुष्टि की है।

कालेज प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ीं

नौ फरवरी को हुई इस वारदात का पता आरोपी अध्यापक की पिटाई का वीडियो वायरल होने से चला है। लिहाजा इस केस में कालेज प्रबंधन की मश्किलें भी बढ़ गई हैं। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि मामले में कालेज प्रबंधन की भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

एक छात्र संगठन के स्टूडेंट आरोपी अध्यापक की पुलिस के सामने जमकर पिटाई करते रहे। छात्र लात-घूसों से अध्यापक को पीटते रहे, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। वायरल हुए वीडियो में पुलिस की इस नाकामी को साफ देखा जा सकता है। एसपी हमीरपुर ने इस मामले पर भी पुलिस की भूमिका पर जांच के निर्देश दिए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...