Skip to main content

Posts

Showing posts with the label gwalior

MBA में एडमिशन लेने आए छात्रों का इंटरव्यू, सुषमा स्वराज को बताया राष्ट्रपति

ग्वालियर.  जीवाजी यूनिवर्सिटी की अध्ययनशाला में संचालित एमबीए कोर्स की 7 ब्रांचों में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा देने के बाद छात्रों ने ग्रुप डिस्कशन व पर्सनल इंटरव्यू में भाग लिया। इंटरव्यू देने आए छात्रों से प्रोफेसरों ने पूछा कि देश के राष्ट्रपति कौन है?  इस  पर राजस्थान से आए कुछ छात्रों ने  अशोक गहलोत  नाम बताया। कुछ छात्राें ने लोकसभा की स्पीकर का नाम सुषमा स्वराज बताया। मानव संसाधन विकास मंत्री का नाम छात्रों ने  कपिल सिब्बल  बताया। कई छात्र प्रदेश की राज्यपाल, केंद्र सरकार में वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री का नाम नहीं बता पाए। छात्रों के जवाब सुनकर इंटरव्यू लेने वाले प्रोफेसरों ने माथा पकड़ लिया। हालांकि देश के प्रधानमंत्री का नाम सभी छात्रों ने सही बताया। ग्रुप डिस्कशन व इंटरव्यू 10-10 नंबर का था। लिखित परीक्षा 364 ने दी, जीडी व इंटरव्यू में 284 छात्र शामिल हुए:  एमबीए की 7 ब्रांच में प्रवेश के लिए 519 छात्रों ने आवेदन किया था लेकिन प्रवेश परीक्षा में 364 छात्र ही शामिल हुए। ग्रुप डिस्कशन व इंटरव्यू में छात्रों की संख्या घटकर 284 रह ...

एपी एक्सप्रेस में आगजनी करने वाले पहचाने गए लेकिन पकड़े नहीं जा सकेंगे

ग्वालियर।  बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी एपी एक्सप्रेस में आगजनी करने वाले पहचान तो लिए गए हैं परंतु उन्हे कभी पकड़ा नहीं जा सकेगा। क्योंकि वो फरार हो गए हैं और कहां छुपे हैं कहा जा नहीं जा सकता। हो सकता है वो किसी दूसरी ट्रेन में सवार होकर भारत के किसी दूसरे हिस्से में पहुंच चुके हों। जी हां, ये चूहे हैं जो ट्रेनों की एसी बोगियों में पाए जाते हैं। एपी एक्सप्रेस में आग का कारण चूहे ही थे। पिछले तीन माह से इस ट्रेन में चूहे परेशानी का कारण बने हुए थे। यात्री, रेल मंत्री को ट्वीट कर भी इसकी शिकायत कर चुके थे, इसके बाद भी समस्या हल नहीं हुई थी। मुख्य संरक्षा अधिकारी एसके कश्यप का शॉर्ट सर्किट की आशंका जताना भी इसी तरफ इशारा कर रहा है। एपी एसी एक्सप्रेस में चूहों की शिकायत गंभीरता से नहीं लेना रेलवे को भारी पड़ गया है। ग्वालियर के उप स्टेशन बिरला नगर पर एपी एसी एक्सप्रेस के दो कोच जलकर खाक होने की घटना की रेलवे जांच कर रहा है। हादसे की पड़ताल शुरू की तो चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। इससे हादसे में रेलवे अधिकारियों की लापरवाही भी साफ दिखती है। पता चला कि एपी ए...

ग्वालियर: एपी एक्सप्रेस की 4 एसी बोगियों में आग

ग्वालियर।  मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे क्षेत्र में नई दिल्ली से विशाखापट्टनम जा रही एपी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 4 एसी बोगियों में आग लग गई। घटना उस समय हुई जब ट्रेन ग्वालियर के बिरलानगर स्टेशन पर खड़ी थी। बताया जा रहा है कि आग एसी खराब होने के कारण लगी। पहले एक बोगी में आग लगी जो 4 बोगियों में फैल गई। राहत की बात यह है कि ट्रेन स्टेशन पर रुकी हुई थी अत: सभी यात्री बाहर निकल आए परंतु कई यात्रियों का बहुमूल्य सामान बोगियों में छूट गया।  सोमवार को ग्वालियर के बिड़लानगर स्टेशन पर खड़ी आंध्र प्रदेश एसी एक्सप्रेस में अचानक से आग लग गई। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार एसी में हुई किसी गड़बड़ी की वजह से आग लग गई। पहले ट्रेन के दो कोच में आग लगी, जो बढ़कर 4 कोच में फैल गई।  इस हादसे में जान-माल का किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। वक्त रहते सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब आग पर काबू पा लिया गया है। ट्रेन के फायर रेटेंडेट कोच की वजह से ट्रेन की बोगियों पर असर नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक यह घट...

ग्वालियर| वाट्सएप पर शेयर किया सुसाइड नोट, कनपटी में गोली मार ली

ग्वालियर/डबरा।  एक युवक ने कट्टे से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार रात की है। शुक्रवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। आत्महत्या करने से पहले युवक ने वाट्सएप ग्रुप में पोस्ट डाली कि वह होशोहवास में अपनी जान दे रहा है। उसके परिवार को परेशान न किया जाए। ग्रुप के सदस्यों ने तत्काल इसकी सूचना युवक के परिवारजनों को दी लेकिन जब तक परिवार के लोग युवक के पास पहुंच पाते वो सुसाइड कर चुका था। युवक की आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के सालबई गांव में रहने वाले कुलदीप राजौरिया (26) पुत्र बांकेबिहारी राजौरिया ने गुरुवार की रात करीब 1.30 बजे वाट्सएप ग्रुप ब्राह्मण ग्रुप पर पाेस्ट डाली कि वे अपनी जान दे रहा है। ग्रुप में जुड़े लोगों ने पोस्ट देखी तो इसकी सूचना कुलदीप के परिजन की दी। इस दौरान कुलदीप ने 315 बोर के कट्‌टे से अपने सिर में गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण उसके कमरे में पहुंचे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। कुलदीप अपने परिवार के साथ किसा...

इंजीनियर की जिससे शादी तय हुई थी उसी का रेप करने लगा | CRIME NEWS

GWALIOR |  एक ENGINEER युवती की माता पिता ने जिस युवक से शादी तय की थी वही उसका रेप करने लगा। पहले प्यार जताने के बहाने नजदीक आया और यौन संबंध बनाए, फिर मनमानी करने लगा। विरोध करने पर युवती की बेरहमी से पिटाई भी करता था। जब उसका अत्याचार काफी बढ़ गया तो युवती ने सारी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने पुलिस थाने जाकर FIR दर्ज करा दी। घटना थाटीपुर गल्ला कोठार में बीते कुछ वर्षों की है। आरोपी इंजीनियर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाटीपुर थानाक्षेत्र स्थित गल्ला कोठार सूर्य नगर निवासी एक 24 वर्षीय इंजीनियर युवती की शादी परिजन ने 2011 में उसके ही दोस्त सिरोल शिव नगर निवासी राहुल सोलंकी के साथ की थी। राहुल भी इंजीनियरिंग कर चुका है और अभी जॉब की तैयारी कर रहा है। साथ ही युवती भी स्कूल और कॉलेज में उसके साथ ही पढ़ी है। शादी तय होने के समय दोनों की उम्र 18 और 19 वर्ष थी इसलिए दोनों परिवारों ने तय किया था कि इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद दोनों की शादी करेंगे। शादी तय होने के कुछ समय बाद एक दिन राहुल अपनी ससुराल पहुंचा। पूरा परिवार किसी शादी में शामिल होने गया था। उसक...

GWALIOR से नौकरी तलाशने छतरपुर गई छात्रा का रेप, बंधक बनाया

ग्वालियर।  नौकरी की तलाश में छतरपुर गई बीएससी की 20 वर्षीय छात्रा को बंधक बना लिया गया। यहां मुश्ताक भाई नाम के बदमाश ने गन पाइंट पर लेकर उसका रेप किया। दूसरे दिन एक अन्य युवक आया। उसने छात्रा को मुक्त कराने की पेशकश की लेकिन बदले में उसने भी रेप किया। इसके बाद वो दरवाजे की कुंदी खुली छोड़कर चला गया। किसी तरह बचकन निकली छात्रा ने ग्वालियर आकर पुलिस से शिकायत की परंतु पुलिस ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया। जब बात एसपी तक पहुंची तब मामला दर्ज हुआ।  जनकगंज स्थित गोल पहाड़िया इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय सलोनी (परिवर्तित नाम) बीएससी की छात्रा है। कुछ दिन से घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर उसे नौकरी की जरूरत थी और वह कंसलटेंसी ऑफिस में चक्कर लगा रही थी। इसी दौरान उसे टैक्सी में एक महिला मिली। उसने एक मोबाइल नंबर देते हुए छतरपुर में 100 फीसदी नौकरी लगवाने का दावा किया। 10 अप्रैल को छात्रा ने कॉल किया तो किसी संतोषी तिवारी नामक महिला ने कॉल रिसीव किया। उसने छात्रा को अगले दिन छतरपुर आने और एक अच्छी नौकरी दिलवाने की बात कही। 11 अप्रैल को छात्रा सुबह 8.30 बजे छतर...

शिक्षा विभाग में ई-अटेंडेंस पर हाईकोर्ट का स्टे

ग्वालियर।  हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने शिक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता पर फिलहाल रोक लगा दी है। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर ई-अटेंडेंस का विरोध किया था। शिक्षकों का कहना था कि ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में नेट सुविधा नहीं है। वहीं कई स्कूलों में बिजली भी नहीं हैं। ऐसे में अटेंडेंस को अनिवार्य रूप से लागू करने अव्यवहारिक है। हाई कोर्ट ने बुधवार को ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता पर फिलहाल रोक लगा दी है और शिक्षकों को पुरानी पद्धति यानी मैनुअल अटेंडेंस की सुविधा जारी रखने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि शिक्षकों ने अतिरिक्त संचालक के यहां पिछले दिनों ई-अटेंडेंस को लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताया था। स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों के क्लास से गायब होने की शिकायतों के बाद ई-अटेंडेंस को अनिवार्य किया था लेकिन पहले ही दिन से अटेंडेंस को लेकर शिक्षक खफा थे शिक्षकों का मानना था कि उनकी ड्यूटी कभी चुनाव कार्य में तो कभी प्रशासन दूसरे कार्यों में लगा देता है। ऐसे में हो वह ई-अटेंडेंस कैसे लगा सकते हैं। जबकि कुछ शिक्षकों का कहना था कि ई-अटेंडेंस के ...

पहले लड़की की फेसबुक पर बनाई फेक आईडी, उसके बाद परिवार वालों को भेजे ये अश्लील फोटो

पहले लड़की की फेसबुक पर बनाई फेक आईडी, उसके बाद परिवार वालों को भेजे ये अश्लील फोटो ग्वालियर। शहर में शातिर द्वारा पहले तो फेसबुक पर लड़की की फेक आईडी बनाई उसके बाद उसके फोटो का यूज करके लड़की के दोस्तों व रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज व फोटो भेज दिए। लड़की को इस बात की जानकारी तब हुई जब उसके दोस्तों ने उसे ये बात पोन पर बताई कि, तुम्हारी आईडी से मैसेज व फोटो आ रहे हैं। पूरा घटना के बाद लड़की अपनी शिकायत को लेकर साइबर सेल पहुंची और शिकायत की। छात्रा की शिकायत पर फेक आईडी बनाकर परेशान करने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है। ये है पूरा मामला  ग्वालियर शहर के लश्कर सर्कल निवासी 22 वर्षीय निशा (परिवर्तित नाम) छात्रा है। बीते दिनों उसके कुछ दोस्तों ने बताया कि आजकल तुमने फेसबुक पर दूसरी कोई आईडी बना ली है और उससे अश्लील जोक्स, फोटो और मैसेज कर रही हो। इस पर छात्रा ने बताया कि उसने तो ऐसा नहीं किया है। इसके बाद उसने अपने ही नाम से बनाई आईडी को फेसबुक पर सर्च किया। फेसबुक पर खुद की फेक आईडी को देखकर लड़की के होश उड़ गए। जब उसने अपना फोटो, नाम व डिटेल देखी तो हैरान थी कि उसकी फोटो और ...

FB पर पति डालता था WIFE के अश्लील फोटो

ग्वालियर। फेसबुक पर अचानक एक महिला की आईडी से उसी के अश्लील फोटो पोस्ट होना शुरू हो गए। फोटो के साथ फ्रेंड्स से उस पर अश्लील कमेंट भी मांगे गए। जब यह जानकारी महिला के परिवार तक पहुंची तो सनसनी फैल गई। महिला ने अपना फेसबुक अकाउंट लागइन किया, लेकिन नहीं हुआ। पुलिस ने जब मामले की तकनीकी जांच की तो पता चला कि महिला का पति ही यह सारी हरकतें कर रहा है। वो अपनी ही पत्नी को इसलिए बदनाम करना चाहता है क्योंकि महिला ने उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करा दिया है। आरोपी को सायबर पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया। उपनगर ग्वालियर निवासी 28 वर्षीय महिला को अक्टूबर 2017 में दोस्तों और रिश्तेदारों से पता लगा कि उसकी फेसबुक अकाउंट पर उसका अश्लील फोटो डाला हुआ है। साथ ही फोटो पर फॉलोअर से अश्लील कमेंट्स मांगे गए हैं। जब यह बात कई लोगों से महिला तक पहुंची तो उसने अपना फेसबुक चलाना चाहा, लेकिन वह नहीं चल पाया। इसके बाद महिला ने अन्य किसी के फेसबुक अकाउंट पर आकर अपने नाम की आईडी को सर्च किया तो पूरी घटना का पता लगा। इसके...

माशिमं: 10वीं-12वीं की मार्कशीट में होगा क्यूआर कोड

ग्वालियर।  बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी का जायजा लेने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश के अध्यक्ष एसआर मोहंती ग्वालियर पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान संभाग में शांतिपूर्ण ढंग से नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। वहीं बैठक के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए एसआर मोहंती ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल पिछले साल से ही मार्कशीट पर क्यूआर कोड बना कर दे रहा है।  क्यूआर कोड में छात्र की फोटो सहित मार्कशीट की पूरी डिटेल मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि क्यूआर कोड से कहीं से भी मार्कशीटों का वेरिफिकेशन किया जा सकेगा। इससे भविष्य में आने वाली समस्याओं से छात्रों को निजात मिलेगी। मध्यप्रदेश पहला ऐसा राज्य है जहां क्यूआर कोड का प्रयोग किया गया है।  परीक्षाओं में होगा तीन दिन का गैप वहीं इस बार मानसिक तौर पर विकलांग, मूक बधिर बच्चों के लिए परीक्षा कराने का अलग से टाइम टेबल बनाया गया है। जिसके तहत परीक्षाओं के बीच में कम से कम 3 दिन का गैप रखा जाएगा। सा...

रिश्वत में 4 किलो मटर लेते तहसीलदार की महिला रीडर गिरफ्तार

ग्वालियर।  एक चुटकुला है 'यदि किसी टीचर को प्रधानमंत्री बना दिया जाए तो उसका वेतन क्या होगा, जवाब है: वर्तमान प्रधानमंत्री से 10 हजार रुपए ज्यादा, क्योंकि वो ट्यूशन भी तो पढ़ाएगा।' यहां कुछ ऐसा ही हुआ है। नायब तहसीलदार की महिला रीडर अनीता श्रीवास्तव ने नामांतरण के लिए रिश्वत की मांग की। इस मांग में 8 हजार रुपए के साथ एक साड़ी और 4 किलो मटर भी शामिल थी। लोकायुक्त पुलिस ने उसे 4 हजार रुपए और 4 किलो मटर के साथ गिरफ्तार किया है।  मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर का है। यहां लोकायुक्त ने नायब तहसीलदार की रीडर अनीता श्रीवास्तव को 4000 रुपए आैर 4 किलो मटर की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।रीडर ने फरियादी नंदकिशोर लौधी से जमीन के नामांतरण की एवज में आठ हजार की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत न मिलने की वजह से रीडर अनीता ने बीते एक महीने से नामांतरण का काम अटका रखा था।  फरियादी नंदकिशोर ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में की। लोकायुक्त ने जांच के बाद रिश्वत मांगने की शिकायत को सही पाया। फरियादी नंदकिशोर ने गोरखी स्थित दफ्तर में री़डर अनीता को चार हजार रुपए थमाए वैसे ही लोक...

जिंदा बची लड़की बोली, वो तो मेरा यौनशोषण करता था

ग्वालियर।  वेलेंटाइन डे के दिन आत्महत्या करने वाले 40 साल के प्रेमी और 20 साल की प्रेमिका वाली कहानी में अब नया मोड़ आया है। छत से कूदी प्रेमिका जिंदा बच गई है। इसी के साथ उसने पुलिस को चौंकाने वाला बयान भी दिया है। लड़की ने कहा कि हमारे बीच प्यार नहीं था। मृतक तो मेरा यौन शोषण करता था। हालांकि लड़की अपने बयान में यह नहीं बता पाई कि यदि उसने प्यार में छलांग नहीं लगाई थी तो वो छत से नीचे कैसे गिरी।  दरअसल, बड़ागांव में एक खुदकुशी का मामला सुलझाने में पुलिस खुद ही उलझती जा रही है क्योंकि जितनी गहराई में उतर रही है, अवैध संबंधों के अंधकार में गुमराह होती जा रही है, अब तक जो बात सामने आई थी कि 40 साल के प्रेमी की खुदकुशी के बाद 20 साल की प्रेमिका ने छत से छलांग लगा दी थी। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बलात्कार नहीं कर पाया तो फांसी लगा ली इलाज के बाद थाने पहुंची युवती ने जो खुलासा किया, वो बेहद चौंकाने वाला था, युवती ने बताया कि मृतक उसे अपनी हवश का शिकार बनाना चाहता था, जिसके लिए वह तैयार नहीं थी, लिहाजा उसने पुरजोर विरोध किया, जिससे खफा ...

ट्रेन की चाय को घटिया बताया तो मुंह में कपड़ा ठूंसकर की पिटाई

ग्वालियर।  छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में खराब चाय की शिकायत करने पर यात्री को पेंट्रीकार कर्मचारियों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा. ट्रेन में बैठे कुछ यात्रियों ने रेलमंत्री को ट्वीट किया तो रेलवे विभाग हरकत में आया. मारपीट करने वालों को झांसी मे उतारा गया और ग्वालियर स्टेशन से पेंट्रीकार में दूसरा स्टाफ तैनात किया गया. छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में नीतेश सिंह परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे. पूरा परिवार एस-10 कोच में दुर्ग से निजामुद्दीन जा रहा था. छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस जैसे ही ललितपुर से आगे निकली ही थी, तभी रेलवे कर्मचारी बोगियों में चाय बेचने आए. नीतेश सिंह ने एक चाय खरीदी. चाय की गुणवत्ता खराब होने पर नितेश सिंह ने इसकी शिकायत पेंट्री कार में सवार मैनेजर से की, जिससे मैनेजर भड़क गया और उसने अपने कर्मचारियों के साथ यात्री नितेश को पेंट्रीकार में बंद कर लिया. मुंह में कपड़ा ठूंसकर की पिटाई आरोप है कि नीतेश अपनी मदद के लिए शोर मचाता इसके पहले मैनेजर ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. इसके बाद पेंट्रीकार के मैनेजर अपने 12 कर्मचारियों के साथ मिलकर नीतेश सिंह को लगातार 30 मिनट तक पीटते रहे....

बैंक मैनेजर की पत्नी चपरासी पद के लिए इंटरव्यू देने आई

ग्वालियर।  बेरोजगारी की हालत देखकर कोर्ट भी परेशान है। जिला सत्र न्यायालय में शनिवार को चपरासी पद के लिए 70 फीसदी उम्मीदवार साक्षात्कार देने पहुंचे। उम्मीदवारों की पारिवारिक पृष्ठभूमि व योग्यता सुनकर जज भी हैरान रह गए। जज ने साक्षात्कार के लिए पहुंची एक युवती की पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में सवाल किया तो उसने जवाब दिया कि उसके पति बैंक मैनेजर है, लेकिन वह अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती है। इसलिए साक्षात्कार देने आई है। प्राइवेट नौकरी से चपरासी की शासकीय नौकरी अच्छी है। जिला सत्र न्यायालय में चपरासी के 57 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं। प्रतिदिन 2400 उम्मीदवारों को बुलाया जा रहा है। शनिवार को साक्षात्कार का तीसरा दिन है। उम्मीदवारों की उपस्थिति में इजाफा हुआ है। 70 फीसदी उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए पहुंचे। सुबह 6 बजे से जिला कोर्ट में उम्मीदवारों की लाइन लग गई थी। जजों ने दस्तावेज देखकर उनसे तीन सवाल किए। पारिवारिक पृष्ठभूमि, योग्यता व नौकरी क्यों करना चाहते हैं? इस पूरे साक्षात्कार में हर कोई बोला कि चपरासी की नौकरी बुरी नहीं है। धक्के खाने से अच्छा ह...