Skip to main content

पहले लड़की की फेसबुक पर बनाई फेक आईडी, उसके बाद परिवार वालों को भेजे ये अश्लील फोटो


पहले लड़की की फेसबुक पर बनाई फेक आईडी, उसके बाद परिवार वालों को भेजे ये अश्लील फोटो
ग्वालियर। शहर में शातिर द्वारा पहले तो फेसबुक पर लड़की की फेक आईडी बनाई उसके बाद उसके फोटो का यूज करके लड़की के दोस्तों व रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज व फोटो भेज दिए। लड़की को इस बात की जानकारी तब हुई जब उसके दोस्तों ने उसे ये बात पोन पर बताई कि, तुम्हारी आईडी से मैसेज व फोटो आ रहे हैं। पूरा घटना के बाद लड़की अपनी शिकायत को लेकर साइबर सेल पहुंची और शिकायत की। छात्रा की शिकायत पर फेक आईडी बनाकर परेशान करने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है।

ये है पूरा मामला
 ग्वालियर शहर के लश्कर सर्कल निवासी 22 वर्षीय निशा (परिवर्तित नाम) छात्रा है। बीते दिनों उसके कुछ दोस्तों ने बताया कि आजकल तुमने फेसबुक पर दूसरी कोई आईडी बना ली है और उससे अश्लील जोक्स, फोटो और मैसेज कर रही हो। इस पर छात्रा ने बताया कि उसने तो ऐसा नहीं किया है। इसके बाद उसने अपने ही नाम से बनाई आईडी को फेसबुक पर सर्च किया। फेसबुक पर खुद की फेक आईडी को देखकर लड़की के होश उड़ गए। जब उसने अपना फोटो, नाम व डिटेल देखी तो हैरान थी कि उसकी फोटो और अन्य डिटेल के साथ फेक आईडी बनाई गई थी।

साइबर सेल कर रही है मामले की जांच
 पूरे मामले का पता चलने के बाद लड़की ने परिवार वालों की पूरी घटना बताई। परिजन ने तत्काल साइबर सेल में मामले की शिकायत करने के लिए कहा। जिस पर सोमवार दोपहर छात्रा साइबर सेल थाना पहुंची और लिखित शिकायत की है। साइबर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। साइबर पुलिस को आशंका है कि छात्रा के किसी करीबी दोस्त की ये हरकत हो सकती है या फिर किसी शातिर दिमाग ने इस तरह की हरकत की है। आपको बता दें कि साइबर सेल में एक 30 वर्षीय महिला ने भी शिकायत की है। इस महिला के नाम से भी किसी ने फेसबुक पर फेक आईडी बनाई है। वह उसके ही रिश्तेदारों और अन्य अनजान लोगों से बातें कर अश्लील पोस्टकर रहा है। इस आईडी के बारे में महिला उनके एक रिश्तेदार ने बताया। महिला ने शिकायत की है। जिस पर जांच की जा रही है।

सोशल माडिया का उपयोग कराने से पहले बरतें ये सावधानी

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा मामले फोटो के दुरुपयोग के आते हैं, इसलिए अपनी निजी तस्वीरों को अपलोड ना ही करें तो बेहतर है। अगर कोई तस्वीर अपलोड करते भी हैं तो उसकी प्राइवेसी सेटिंग जरूरत के हिसाब से रखें। सोशल मीडिया पर सुरक्षा के विकल्प भी मौजूद होते हैं बस जरूरत है आपको जानकारी होने की।

 बतौर सुरक्षा फोटो एलबम लॉक करने के बाद भी कई बार आपको किसी तस्वीर में टैग कर दिया जाता है, जिससे वह सार्वजनिक हो जाती है और इसका दुरुपयोग संभव है। इसलिए या तो टैंगिंग लॉक करें या फिर रिव्यू ऑन रखें, जिसमें तस्वीर को सार्वजनिक करने से पहले आपसे अनुमति ली जाएगी।

अपने फेसबुक पर किसी भी अनजान की फ्रेंड रिक्वेस्ट को कबूल नहीं करें
पासवर्ड, ईमेल आईडी भी किसी से शेयर न करें

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...