राजकोट। गुजरात के राजकोट में राष्ट्रभक्ति का संदेश देने के लिए ऑर्गनाइज राष्ट्रकथा कैम्प में शुक्रवार देर रात आग लगने से तीन लड़कियों की मौत हो गई और 13 गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। एक हफ्ते पहले शुरू हुए स्वामी धर्मबंधु महाराज के इस कैम्प का शनिवार को अाखिरी दिन था। इसमें लगभग 12,000 लोग हिस्सा ले रहे थे। शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे शार्ट सर्किट से लड़कियों के टेंट में आग लग गई। जिसने अन्य टेंट को भी चपेट में ले लिया और कुल 47 टेंट जल कर खाक हो गए। लैंप निकालकर मोबाइल चार्जर लगाने की कोशिश में भड़की आग कैम्प में शामिल होने आई कृपा सोलंकी हादसे की चश्मदीद हैं। कृपा ने बताया " कैम्प कैम्पस के टेंट में आग एक एक लड़की के मोबाइल चार्ज करने की कोशिश में लगी। शुक्रवार देर शाम कल्चरल प्रोग्राम के बाद सभी लोग सोने गए। इसी दौरान सूरत की एक लड़की ने मोबाइल चार्ज करने के लिए टेंट में लगा लैम्प निकाल कर चार्जर लगाया, इससे शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भभक गई। देखते-ही-देखते आग ने भयंकर रूप अख्तियार कर लिया और आसपास के टेंट को भी आग ने चपेट में ले लिया। हमने कृपाली को बचाते हुए बाहर निका...
Broadcasting & Media Production Company in Rewa, :Latest News, Videos, Photos | सिंगरौली, रीवा, सतना, सीधी, की ताजातरीन खबरे