Skip to main content

मोबाइल चार्जर से भड़की आग, 3 लड़कियां जिंदा जल गईं, 13 गंभीर

राजकोट। गुजरात के राजकोट में राष्ट्रभक्ति का संदेश देने के लिए ऑर्गनाइज राष्ट्रकथा कैम्प में शुक्रवार देर रात आग लगने से तीन लड़कियों की मौत हो गई और 13 गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। एक हफ्ते पहले शुरू हुए स्वामी धर्मबंधु महाराज के इस कैम्प का शनिवार को अाखिरी दिन था। इसमें लगभग 12,000 लोग हिस्सा ले रहे थे। शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे शार्ट सर्किट से लड़कियों के टेंट में आग लग गई। जिसने अन्य टेंट को भी चपेट में ले लिया और कुल 47 टेंट जल कर खाक हो गए।


लैंप निकालकर मोबाइल चार्जर लगाने की कोशिश में भड़की आग
कैम्प में शामिल होने आई कृपा सोलंकी हादसे की चश्मदीद हैं। कृपा ने बताया " कैम्प कैम्पस के टेंट में आग एक एक लड़की के मोबाइल चार्ज करने की कोशिश में लगी। शुक्रवार देर शाम कल्चरल प्रोग्राम के बाद सभी लोग सोने गए। इसी दौरान सूरत की एक लड़की ने मोबाइल चार्ज करने के लिए टेंट में लगा लैम्प निकाल कर चार्जर लगाया, इससे शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भभक गई। देखते-ही-देखते आग ने भयंकर रूप अख्तियार कर लिया और आसपास के टेंट को भी आग ने चपेट में ले लिया। हमने कृपाली को बचाते हुए बाहर निकाल लिया था, लेकिन उसका सामान कैम्प में रह गया, जिसे लेने के लिए वह दाेबारा अंदर चली गई। इसी दौरान जलता हुआ टेंट सिर पर गिरने से वह झुलस गई। वहां मौजूद खुशी गोधविया भी झुलस गई। दोनों का इलाज चल रहा है।"

विक्टिम्स में असम-तमिलनाडु के भी
कैम्प में झुलसी 21 लड़कियों में एक तमिलनाडु और दो असम की हैं। असम की हबीबा सुलताना (15) और लीलिया खातुर उमान अली (15) और तमिलनाडु के प्रतीक नायक (17) शामिल हैं। अन्य पीड़ित गुजरात के अलग-अलग हिस्सों के हैं। इस घटना में मोरबी की कृपाली दवे, सायला की वनिता जमोड और जसदन की किंजल की मौत हो गई। 13 अन्य छात्राएं जख्मी हो गईं। सबकी उम्र 16 से 17 साल है। पांच गंभीर जख्मी लड़कियों को राजकोट भेजा गया है। मौके पर पैरामिल्ट्री फोर्स के जवानों के होने के चलते कई लोगों को वक्त रहते बचाया जा सका। आग पर तीन-चार घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।

क्या है ये राष्ट्रकथा कैम्प?
स्वामी धर्मबंधु हर साल कैम्प आॅर्गनाइज करते हैं। ये रेसिडेंशियल कैम्प होता है। गुजरात सहित देशभर से स्टूडेंट्स इसमें हिस्सा लेने आते हैं। पॉलिटिक्स, एडमिनिस्ट्रेशन और स्पोर्ट्स के जाने-पहचाने लोग कैम्प को एड्रेस करते हैं। हर साल होने वाले इस कैम्प में पूर्व में क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर समेत कई दिग्गज भाग ले चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...