Skip to main content

Posts

Showing posts with the label jabalpur

मंदसौर के बाद अब SATNA में 4 साल की 'गुड़िया' पर यौन हमला ; मरणासन्न || MP NEWS

जबलपुर।  मंदसौर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूरा देश गुस्से से भरा हुआ है। मप्र की शिवराज सिंह सरकार निशाने पर है। मप्र पुलिस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच सतना से भी ऐसी ही एक घटना प्रकाश में आई है। यहां मात्र 4 साल की मासूम बच्ची का उसी के घर से अपहरण किया गया। फिर उस पर यौन हमला किया गया। यह बलात्कर इतना जघन्य था कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मरणासन्न हालत में अस्पताल दाखिल किया गया है।  सतना के पन्ना गांव में रविवार रात 4 साल की बच्ची को शिकार बनाया गया। आरोपी 23 साल का महेन्द्र सिंह गौड़ है। बच्ची अपने घर में सो रही थी। आरोपी देर रात उसे घर से उठा ले गया। रेप के बाद वो बच्ची को मरा समझ कर खेत में फेंककर भाग गया था। मामला उचेहरा थाना के परसमनिया पठार का है। बताया जाता है कि आरोपी मासूम बच्ची को परसमनिया स्थित उसके घर से उठा कर ले गया था। ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया है।  बता दें कि मंदसौर सामूहिक दुष्कर्म मामले में मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार एवं पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि सीएम शिवराज सिंह ए...

ट्रेन लेट हुई तो पैसेंजर्स से माँफी मांगेंगे रेल ऑफिसर, शीघ्र जारी होगा आदेश || MP NEWS

जबलपुर।  हो सकता है कि आपकी ट्रेन लेट आए और जैसे ही आप प्लेटफॉर्म पर उतरें तो सामने खड़े रेल अधिकारी आपके सम्मान में आधा झुक कर सॉरी बोलें, तो आपको हैरत नहीं होनी चाहिए क्योंकि जल्द ही यह नया नियम रेलवे में लागू होने जा रहा है। जिसमें ट्रेनों की लेटलतीफी के लिए रेलवे के आला अधिकारी यात्रियों से देरी के लिए खेद प्रकट करते हुए नजर आएंगे। दरअसल घर से भागम भाग कर ट्रेन पकड़ने के लिए सही समय पर पहुंचने वाले यात्री जब स्टेशन पर पहुंचते हैं और उन्हें पता चलता है कि ट्रेन तो एक घंटा लेट आएगी तो उन्हें कितना गुस्सा आता हैं और उनका कितना समय खराब होता है।इस परेशानी को लगता है रेलवे बोर्ड ने बहुत करीब से महसूस कर लिया है, शायद इसी लिए रेलवे बोर्ड ने सभी रेल मंडलों के लिए आदेश जारी कर ट्रेन लेट आने पर यात्रियों के गुस्से को शांत करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर रेल अधिकारियों को तैनात रहने के आदेश दिए हैं । यात्रियों की नाराजगी दूर की जाए सूत्रों का कहना है िक रेलवे मंत्रालय ने यात्रियों की नाराजगी को दूर करने के लिए सभी प्रमुख स्टेशनों पर एलसीडी लगाने के निर्देश जारी कर...

जिंदा मजदूर को मिट्टी में दफन कर दिया || MP NEWS

जबलपुर।  यहां एक मैदान में सो रहे मजदूर को मिट्टी में दफन कर दिया गया। दिनभर की थकान के बाद वो सरकारी खुले मैदान में किनारे पर सो गया था। रात में नगरनिगम का डंपर आया और सो रहे मजदूर के ऊपर मिट्टी उड़ेल दी। इससे पहले कि मजदूर सहायता के लिए चीख पाता, डंपर की सारी मिट्टी उसके ऊपर थी और वो उसमें दब चुका था। सारी रात वो उसी मिट्टी में दबा रहा, बेहोश हो गया। सुबह कुत्ते बेहोश मजदूर का हाथ नौंचने लगे। वह तो शुक्र है इश्वर का कि मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों को यह दिख गया और उन्होंने पुलिस बुला ली।  नौदराब्रिज हनुमान मंदिर से लगा नगर निगम का खाली मैदान है। इस मैदान को पिछले कुछ महीनों से मिट्टी और मलबे से पूरा जा रहा है। रविवार की रात बालाघाट निवासी 24 वर्षीय विजय विश्वकर्मा इसी मैदान के कोने में सो रहा था। रात को एक डंपर वहां पहुंचा और उसने पूरी मिट्टी विजय के ऊपर खाली कर दी। विजय पूरी रात मिट्टी में दबा रहा। सुबह होते ही आसपास के कुत्तों ने मिट्टी के ढेर से एक हाथ निकला देखा तो उसे नोंचना शुरू कर दिया लेकिन वे ज्यादा नोंच-खसोट मचाते उससे पहले ही आसपास के कुछ लोग मौके...

100 से ज्यादा नर्सिंग छात्राओं का रेप कर चुका था डॉक्टर, एक ने भी शिकायत नहीं की || MP NEWS

जबलपुर।  चिकित्सा विभाग में डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर शफात उल्लाह खान हत्याकांड की कहानी के साथ एक बड़ा खुलासा भी हुआ है। डॉ. शफात उल्लाह की पत्नी ने इकबालिया बयान में बताया कि शफात उल्लाह नौकरी के लिए अप्लाई करने वाली नर्सिंग छात्राओं का यौन शोषण करता था। इतना ही नहीं वो छात्राओं को इस बात के लिए भी तैयार करता था कि वो चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस गंदे खेल के लिए वो कलचुरी होटल का उपयोग करते थे। स्वभाविक है होटल संचालक भी सब जानता था। यह सबकुछ पिछले कई सालों से चल रहा था।  गौरतलब है कि ओमती थानान्तर्गत भंवरताल गार्डन के सामने स्थित कृतिका अपार्टमेंट में रहने वाले डॉ शफात उल्लाह खान उम्र 55 वर्ष की मंगलवार की शाम को घर में घुसकर दो नकाबपोश युवकों ने बेहरमी के साथ हत्या कर दी थी। डॉ खान ज्वाइंट डायरेक्टर कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ थे। आरोपियों ने डॉ खान के सीने पर धारदार हथियार से आधा दर्जन प्रहार किये थे। इसके बाद हाथ की कलाई व गला रेत दिया था। आरोपी ने घर में उपस्थित उनकी पत्नि, बेटी तथा रिश्ते के नाती को कमरें ...

मेरा पति रावण था, उसकी हत्या नहीं वध किया है: सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी || MP NEWS

जबलपुर।  चिकित्सा विभाग में डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर शफात उल्लाह खान की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस के अलावा इस हत्याकांड की आरोपी उसकी अपनी पत्नी ने मीडिया के सामने खुलकर सारी कहानी बताई। उसने बताया कि वो हिंदू थी, शफात उल्लाह खान के साथ उसने लवमैरिज की थी परंतु उसका पति डॉक्टर नहीं रावण था। उसने और उसके अधिकारियों ने नर्स की नौकरी मांगने आईं सैंकड़ों लड़कियों का यौन शोषण किया। उसने अपनी 11 साल की भतीजी का रेप किया। इतना ही नहीं अब वो अपनी बेटी के साथ गंदी हरकतें करने लगा था। महिला ने गर्व के साथ दोहराया कि वो रावण था, उसकी हत्या नहीं वध किया गया है।  गौरतलब है कि ओमती थानान्तर्गत भंवरताल गार्डन के सामने स्थित कृतिका अपार्टमेंट में रहने वाले डॉ शफात उल्लाह खान उम्र 55 वर्ष की मंगलवार की शाम को घर में घुसकर दो नकाबपोश युवकों ने बेहरमी के साथ हत्या कर दी थी। डॉ खान ज्वाइंट डायरेक्टर कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ थे। आरोपियों ने डॉ खान के सीने पर धारदार हथियार से आधा दर्जन प्रहार किये थे। इसके बाद हाथ की कलाई व गला रेत दिया था। आरोपी ने घर में उपस्...

पुरानी फिल्मी स्टाइल में गर्लफ्रेंड को भगा ले जा रहा युवक गिरफ्तार || MP NEWS

जबलपुर।  यहां दर्ज हुए अपहरण के मामले में 80 के दशक की फिल्मों का सीन ताजा हो गया। फिल्मों में प्यार सारी सीमाएं तोड़ देता है फिर प्रेमी युगल भाग निकलते हैं। प्रेमिका के परिवार और गांव वाले पीछा करते हैं और फिर वो पकड़ लिए जाते हैं। यह कहानी भी कुछ ऐसी ही है। फिल्मों में कहानी का अंत सुखद होता है परंतु यहां युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। युवती ने बताया कि युवक उसकी मर्जी के बिना उसे ले जा रहा था। इससे पहले तक सारा सीन फिल्मी ही था।  यह है पूरी कहानी चौधरी मोहल्ला निवासी मन्नू चौधरी शादीशुदा है। उसका पाटन क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने तय किया कि समाज उनके प्यार को स्वीकार नहीं करेगा इसलिए वो इस जालिम समाज से दूर भाग जाएंगे और अपनी नई दुनिया बसाएंगे। तय प्लान के अनुसार युवक अपने एक साथी के साथ रात करीब 1 बजे युवती को लेने आ पहुंचा। युवती, युवक के साथ खड़ी थी कि तभी ग्रामीणों ने उन्हे देख लिया और शोर मचाया शोर सुनकर युवती घबरा गई। युवक ने तत्काल युवती का हाथ पकड़ा और बाइक पर बिठाकर गांव से भाग निकले। इधर युवती के परिजन और...

जबलपुर: बेटी को बंधक बनाकर महिला का 9 दिन तक रेप

जबलपुर।  भेड़ाघाट क्षेत्र में एक महिला और उसकी दो माह की बच्ची को एक फोटोग्राफर ने गोरखपुर स्थित अपने मकान में 9 दिन तक बंधक बनाकर रखा और महिला को धमकाकर दुष्कर्म किया। जब महिला ने अपनी मासूम बेटी के लिए खाना मांगा तो उसके गहने छीन लिए और उन्हे बेचकर दोनों के लिए खाना लाया। महिला किसी तरह आरोपित के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। इसके बाद अपने परिजन के साथ थाने आकर शिकायत की। महिला लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए फोटोग्राफर के पास अपनी बेटी की फोटो खिंचवाने आई थी।  भेड़ाघाट क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय महिला की दो माह की बेटी है। उसे लाड़ली लक्ष्मी योजना में फोटो लगानी थी। 5 मई को वह भेड़ाघाट चौराहे में फोटो खिंचवाने गई थी। दूसरे दिन जब पति फोटो लेने स्टूडियो गए, तो फोटोग्राफर पवन साहू ने 9 मई को फोटो ले जाने के लिए कहा। महिला अपनी बेटी के साथ 9 मई की सुबह फोटोग्राफर पवन साहू के पास पहुंची। जिसने बताया कि उसने फोटो गोरखपुर बाजार में स्थित अपने कमरे में रखी है। पवन उसे और उसकी बेटी को ऑटो में गोरखपुर अपने कमरे में ले गया। जहां कुछ देर में फोटो आने की बात कह...

अब शनिवार को भी खुलेगा मप्र हाईकोर्ट, होगी सुनवाई || MP NEWS

जबलपुर । सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने लंबित मुकदमों का बोझ कम करने की दिशा में बाकायदे योजना बनाकर कार्य शुरू कर दिया है। इसका आगाज शनिवार 19 मई से हो रहा है। शनिवार आमतौर पर अवकाश दिवस होता है, लेकिन समर वेकेशन की शुरुआत के बावजूद शनिवार को विधिवत आदेश जारी करके कार्यदिवस घोषित किया गया है। इसका इस्तेमाल उन क्रिमनल अपीलों की सुनवाई के लिए किया जाएगा जिनका संबंध 5 वर्ष या उससे अधिक समय से जेलों में बंद अपीलार्थियों से है। वकीलों की रिटर्न प्रेयर पर आगे बढ़ेगी डेट रजिस्ट्रार जनरल मोहम्मद फहीम अनवर ने बताया कि 21 मई से 25 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश का पहला हफ्ता लंबित मुकदमों का बोझ कम करने के नाम होगा। इस दौरान क्रिमनल अपील सुनवाई के लिए लिस्टेड की जाएंगी। जो वकील अपना केस लिस्टेड होने के बावजूद सुनवाई बढ़ाने की लिखित प्रेयर करेंगे, उनके केस की सुनवाई तिथि आगे बढ़ा दी जाएगी। प्रति सोमवार व गुरुवार स्पेशल बेंच समर वेकेशन अवधि में पहले हफ्ते लंबित मुकदमों का बोझ कम करने सभी बेंच कार्य करेंगी। इसके बाद प्रति सोमवार व गुरुवार स्पेशल वेके...

कांग्रेस आईटी प्रमुख का हाथ तोड़ा, भाजपा विधायक पर आरोप

जबलपुर।  मध्य प्रदेश की पनागर (जबलपुर) विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के आईटी प्रमुख दीपक विश्वकर्मा पर रात 2 बजे एक गिरोह द्वारा हमला किए जाने की खबर आ रही है। यह हमला उस समय हुआ जब वो अपनी नौकरी से वापस घर जा रहे थे। ताक में बैठे बदमाशों ने उन्हे घेर लिया और बेसबॉल व डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे दीपक का हाथ टूट गया। दीपक का कहना है कि भाजपा विधायक सुशील तिवारी उर्फ इंदू ने उन पर यह हमला करवाया है। वो जलसंकट को लेकर होने वाला प्रदर्शन ना करने के लिए दवाब बना रहे थे।  रात 2 बजे घेरकर पीटा, हाथ तोड़ दिया बताया जा रहा है कि कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया के पनागर (जबलपुर) विधानसभा के समन्वयक दीपक विश्वकर्मा पर रविवार की रात करीब दो बजे कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया। दीपक का कहना है कि उन्होंने पनागर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले बरेला में पानी की समस्या को लेकर 11 मई को फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी। साथ ही तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया था। दीपक का कहना है कि पानी की समस्या उठाने के लिए उन्होंने प्रदर्शन करने की बात भी कही थी। जिसके बाद से लगातार उन्हें फेसबुक से पोस्ट ह...

जबलपुर डकैती: 7 दिन बीते, गिरोह का नाम तक पता नहीं कर पाई पुलिस

जबलपुर।  नेपियर टाउन में कारोबारी केके अग्रवाल के घर हुई डकैती की वारदात को पूरा सप्ताह बीत गया। पुलिस का दावा है कि उसकी 15 टीमें डकैतों की तलाश में दिन रात एक कर रहीं हैं परंतु अब तक वो डकैत गिरोह का नाम तक पता नहीं कर पाए। बताया जा रहा है कि अब तक पुलिस ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई इलाकों से सैकड़ों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है।  हर रात होती है वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक पुलिस ने अब फिर से पूरे मामले को नए सिरे से समझना शुरू कर दिया है। वहीं इस मामले में सीआईडी, एसटीएफ और पुलिस टीमों को दायरा बढ़ाकर जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है।डकैती मामले में लगी टीमों के प्रभारियों से वरिष्ठ अधिकारी रात को बैठक कर पूरी जानकारी आपस में साझा कर रहे हैं। इसे पाइंट वार समझा जाता है और कहां कितने आरोपित पकड़े यह भी लिखा-पढ़ी में पाइंट बनाकर बताया जा रहा है। संदिग्धों के रिकॉर्डेड बयान दोबारा सुने जा रहे हैं संदेहियों ने पूछताछ में क्या बयान दिया इसकी भी रिकार्डिंग की जा रही है। इस रिकार्डिंग को एक टीम लगातार सुनती रहती है। ताकि क...

खूनी हाइवे पर फिर एक्सीडेंट: एक मृत दो घायल || MP NEWS

सिहोरा/जबलपुर।  नेशनल हाइवे क्रमांक 7 इस समय बेहद खतरनाक हो गया है। जिसमे रोजाना ही मौत का तांडव देखने मिलता है। बुढागर से लेकर धनगवां तक महज 25 किमी के बीच मे रोजाना ही सड़क हादसे हो रहे हैं। जिसमे लोगों की जान जा रहीं है। अभी एक दिन पहले ही बाइक सवार की टेंकर से टक्कर लगने पर मौत हुई थी जिसके दूसरे दिन ही यह हादसा हो गया। इन हादसों की वजह सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की धमाचौकडी और निर्माणाधीन हाइवे भी है जिससे ये हादसे हो रहे हैं। गोसलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहतरा के पास हाइवे में ऑटो और बाइक की सीधी भिड़ंत हुई जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई जबकि बाइक चालक के साथी को गंभीर हालत में जबलपुर भेजा गया वहीं आटो में सवार चार लोगों को भी गंभीर चोटें आई जिन्हें आनन फानन में पनागर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार बाइक चालक राहुल अपने साथी के साथ जबलपुर जा रहा था तभी सामने से तेज रफ्तार आटो से जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें राहुल की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि मृतक के साथी ने सिर्फ बाइक चालक का नाम ही बता पाया है और कुछ बोलने की स्थिति में नही था।  वही ऑ...

चीफ जस्टिस हाईकोर्ट के यहां शादी में आए 2 सीएम, शिवराज सिंह और नीतिश कुमार

जबलपुर।  पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन के यहां आयोजित वैवाहिक समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस दौरान सीएम के साथ जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे। शिवराज सिंह के अलावा बिहार के सीएम नीतिश कुमार भी इस विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच बातचीत भी हुई।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जस्टिस मेनन से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री वर-वधु को आशीर्वाद देने के बाद देर रात भोपाल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के महाधिवक्ता पुष्पेंद्र कौरव भी थे।  जस्टिस मेनन के घर विवाह समारोह में शामिल होने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की रात जबलपुर पहुंचे। अपनी निजी यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने मीडिया से दूरी बनाये रखी। सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद नीतीश कुमार सीधे विवाह स्थल के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने विवाह समारोह में पहुंचे नीतीश कुमार से मुलाकात की। 

CM HELPLINE की शिकायतें लटकाने वालों का वेतन अटका

जबलपुर।  जब तक अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की 60 प्रतिशत से ज्यादा शिकायत का निराकरण नहीं करते, उनका वेतन जारी नहीं होगा। यह सख्त निर्देश कलेक्टर छवि भारद्वाज ने समय अवधि की बैठक के दौरान दिए। कई अधिकारियों ने शिकायतों का निराकरण करने में लापरवाही बरती है। इसी बात से नाराज कलेक्टर को वेतन रोकने के निर्देश देना पड़े। लापरवाह अधिकारियों की सूची बनाने कहा गया है। सोमवार की शाम 5 बजे आयोजित बैठक में अन्य विभागीय विषयों की समीक्षा की गई। बैठक से गैरहाजिर तीन अधिकारियों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। कलेक्टर ने राजस्व, वन, सामान्य प्रशासन, कृषि, नगर निगम एवं उर्जा विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें बड़ी संख्या में लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के दस प्रतिशत से कम प्रकरणों का निराकरण करने वाले एल-वन और एल-टू स्तर के सभी अधिकारियों की असंचयी प्रभाव से दो-दो वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश भी बैठक में दिए। श्रीमती भारद्वाज ने कहा कि इस बारे में संबंधित अधिकारियों के विभाग प्रमुखों को भी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा। शिकायतों का निराकर...

महिला पुलिस के इश्क में पगलाए सिपाही के खिलाफ FIR, फरार

JABALPUR NEWS |  जिला पुलिस बल की एक महिला कांस्टेबल के इश्क में पगलाए सिपाही को अपनी हरकतें भारी पड़ गई। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी से बचने के लिए आरक्षक शंकरदीन कुशवाहा फरार हो गया है। वो पिछले 6 माह से महिला आरक्षक को परेशान कर रहा था। मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता था। एक बार घर में घुसकर गंदी हरकतें भी कर चुका है।  पुलिस बल में पदस्थ महिला कांस्टेबल की शादी की चर्चा गढ़वा थाने में तैनात सिपाही शंकरदीन कुशवाहा के साथ चल रही थी लेकिन परिजनों के बीच सहमति नहीं बनने पर रिश्ता नहीं तय हो पाया। आरोप है कि यह सिपाही करीब 6 माह पूर्व महिला के पुलिस लाइन स्थित शासकीय आवास में आया था और उसके साथ अश्लील हरकत की। लोक लाज के डर से महिला ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई जिससे आरोपी के हौसले बढ़ गए और वह लगातार महिला को व्हाट्सअप में अश्लील मैसेज भेजता रहा। ज्यादा परेशान करने पर महिला ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 458, 354, 294,506, 500 का मामला दर्ज किया है। आरोपी को...

आईटी पार्क 6 माह में 1500 युवाओं को और देगा रोजगार

जबलपुर । बरगी हिल्स (पुरवा) स्थित जबलपुर आईटी पार्क एंड इलेक्ट्रॉनिक मेन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में अगले 6 माह में शहर के 1500 युवाओं को और रोजगार मिलेगा। जबलपुर आईटी पार्क में अभी पेटीएम (ओएनई-97), आइडिया, रेटिनोड्स सहित अन्य निजी कंपनियों के कार्यालय खुलने के साथ ही उनमें काम शुरू हो गया है। इन निजी कंपनियों ने शहर के 600 युवाओं की भर्ती करके उन्हें रोजगार दिया है। स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉपोर्रेशन (एमपीएसईडीसी) ने बताया है कि एनएच-7 के किनारे बरगी हिल्स की 63 एकड़ जमीन पर जबलपुर आईटी पार्क एंड इलेक्ट्रॉनिक मेन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना हो रही है। यहां पर 23 एकड़ में जबलपुर आईटी पार्क और 40 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक मेन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) बनेगा। इसके फर्स्ट फेज में आईटी पार्क की 5 मंजिला बिल्डिंग बनकर तैयार होने के साथ ही ईएमसी के भूखंडों का आवंटन हो चुका है। वर्तमान में आईटी पार्क की बिल्डिंग में निजी कंपनियां दफ्तर खोलने और ईएमसी में यूनिट निर्माण में लगी हैं। निजी कंपनियों के कार्य की गति साफ कर रही है कि अगले 6 माह के दौरान इनमें 1500 युवाओं के लिए रोजगार ...

रीवा जबलपुर शटल ट्रैन में मचा हड़कंप : जानिए क्या है कारण

 रीवा जबलपुर शटल पैसेंजर एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। घटना मैहर से करीब 5 किलोमीटर दूर जबलपुर ट्रैक पर करीब साढ़े 11 बजे हुई। आग एक बोगी में लगी और तेजी से धुआं उठा। जानकारी के मुताबिक आग लगने से बोगी में हड़कंप की स्थिति बन गई। यात्री जान के लिए दूसरी बोगियों की तरफ भागे जिससे कुछ देर के लिए ट्रेन में अफरातफरी की स्थिति बन गई। आग की सूचना मिलते ही ट्रेन स्टाफ मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने की कोशिशें की गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं रेलवे स्टाफ आग के कारणों का पता लगा है।

शंकराचार्य से मिलने झोतेश्वर जा रहे थे कमलनाथ, भटका हेलीकाप्टर

जबलपुर।  छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर के गोटेगांव में स्थित स्वरुपानंद सरस्वती के आश्रम के लिए निकला पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ का हेलीकाप्टर रास्ते में ही भटक गया और उसे करेली के कोदसा गांव के एक खेत में उतारना पड़ा। करीब आधे घंटे तक हेलीकाप्टर के पायलट हवा में ही झोतेश्वर आश्रम का पता लगाने की कोशिश करते रहे और नरसिंहपुर से करेली के बीच हेलीकाप्टर को उड़ाते रहे लेकिन रास्ता न मिल पाने के कारण उन्हें हेलीकाप्टर को एक खेत में उतारना पड़ा। यहां ग्रामीणों से आश्रम की सही दिशा पता कर वे निकल पाए।  झोतेश्वर पहुंचकर कमलनाथ ने त्रिपूर सुंदरी मंदिर में दर्शन और पूजन किया। केंद्रीय मंत्री कमलनाथ गोटेगांव झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती से मिलने के लिए आए हुए हैं।  गौरतलब है कि 3 दिन पहले ही कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा के समापन मौके पर द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मुलाकात की थी। राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है। 

एक और रैगिंग : जबलपुर मेडिकल कालेज का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

जबलपुर । प्रदेश में हर तरह की रैगिंग में रोक के बावजूद सीनियर्स के द्वारा जूनियर छात्र/छात्राओं की रैगिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे ही वाकये से संबंधित वीडियो की जानकारी जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज डीन नवनीत सक्सेना के पास पहुंची तो उन्होंने मामले में अब जांच के आदेश दे दिये हैं। बताया जा रहा है कि मेडिकल कालेज में साल 2012 बैच के सीनियर छात्रों ने 2017 के 6 जूनियर्स के कपड़े उतरवाकर उनसे डांस करवाया और उसका वीडियो भी बना लिया। हालांकि जूनियर इस बात से इंकार कर रहे हैं।  डीन कहते हैं कि उनके पास रैगिंग से जुड़ा एक वीडियो आया है जिसे देखने पर कुछ छात्रों की पहचान भी की गई है, लेकिन जब उन छात्रों से पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना से इनकार कर दिया। इसके अलावा छात्रावास अधीक्षक से भी मामले की जानकारी ली गई है, लेकिन डॉ. जैन ने छात्रों की ओर से शिकायत नहीं करने की जानकारी दी है। डीन ने मामले की जांच के लिए वीडियो को एंटी रैगिंग कमेटी को सौंपा है। कमेटी अगले कुछ दिन में सीनियर और जूनियर छात्रों के बयान भी दर्ज करेगी। जरूरी हुआ तो वीडियो की फॉरेंसि...

इंजीनियरिंग की पढाई कर रहे रीवा और सागर जिले के छात्रों की नदी में डूबने से मौत

जबलपुर से पिकनिक मनाने सिवनी गए इंजीनियरिंग के दो छात्र नर्मदा नदी में डूब गए, सिवनी के किंदरई थाना अंतर्गत नर्मदा नदी के पायली पर्यटन इलाके में यह घटना हुई. दोनों छात्र जबलपुर के इंजीनियरिंग कालेज में इंजीनियरिंग कर रहे थे. छात्रों के नाम सागर निवासी सिद्धांत सिंघई और रीवा निवासी क्षितिज प्रताप सिंह बताए जा रहे है. जबलपुर इंजीनियरिंग कालेज के डूबने वाले दोनों छात्र सागर और रीवा ज़िले के निवासी हैं. आज दोपहर के समय कालेज छात्र पिकनिक मनाने पायली आये थे. यह दोनों छात्र नहाने के लिए नदी में उतरे थे. देखते देखते दोनों गहराई में चले गए. तैरना न आने के कारण दोनों छात्र नदी में डूब गए. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना के बाद किंदरई और बरगी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने छात्रों के परिजनों को घटना की सूचना दी है. पुलिस और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर छात्रों की तलाश की जा रही है.वैसे दोनों की मौत की संभावना जताई जा रही है.

बड़ी खबर: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम पर जबलपुर HC की रोक

जबलपुर । मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की संयुक्त राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2018 पर जबलपुर हाईकोर्ट ने अंतत:  रोक लगा दी। प्रदेश भर में 18 फरवरी को हुई परीक्षा में गलत प्रश्नों सहित गलत मॉडल आंसरशीट लोड करने के पीएससी के कदम से प्रतियोगियों में गहरा आक्रोश था और इंदौर, भोपाल, जबलपुर समेत कई शहरों में प्रतियोगियों ने घपले की आशंका के चलते विरोध प्रदर्शऩ किया था।  बुधवार को सुनवाई करते हुए राज्य लोक सेवा आयोग ने मामले की अगली सुनवाई 5 अप्रैल निर्धारित की। साथ ही राज्य सरकार और राज्य लोक सेवा आयोग को नोटिस भी जारी किया है।    दरअसल, इस मामले में गड़बड़ी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ताओं ने कहा था कि प्रारंभिक परीक्षा के पेपर में 5 सवाल पूछे गए थे जिनके सारे आप्शन गलत थे। इन आप्शनों में से गलत आप्शन को आयोग ने मॉडल आन्सरशीट में जगह दी थी। परीक्षार्थियों का कहना है कि इन्हीं पांच सवालों के नंबर न मिल पाने के कारण वे सेलेक्शऩ से वंचित रह गए।