जबलपुर। बरगी हिल्स (पुरवा) स्थित जबलपुर आईटी पार्क एंड इलेक्ट्रॉनिक मेन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में अगले 6 माह में शहर के 1500 युवाओं को और रोजगार मिलेगा। जबलपुर आईटी पार्क में अभी पेटीएम (ओएनई-97), आइडिया, रेटिनोड्स सहित अन्य निजी कंपनियों के कार्यालय खुलने के साथ ही उनमें काम शुरू हो गया है। इन निजी कंपनियों ने शहर के 600 युवाओं की भर्ती करके उन्हें रोजगार दिया है।
स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉपोर्रेशन (एमपीएसईडीसी) ने बताया है कि एनएच-7 के किनारे बरगी हिल्स की 63 एकड़ जमीन पर जबलपुर आईटी पार्क एंड इलेक्ट्रॉनिक मेन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना हो रही है। यहां पर 23 एकड़ में जबलपुर आईटी पार्क और 40 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक मेन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) बनेगा।
इसके फर्स्ट फेज में आईटी पार्क की 5 मंजिला बिल्डिंग बनकर तैयार होने के साथ ही ईएमसी के भूखंडों का आवंटन हो चुका है। वर्तमान में आईटी पार्क की बिल्डिंग में निजी कंपनियां दफ्तर खोलने और ईएमसी में यूनिट निर्माण में लगी हैं। निजी कंपनियों के कार्य की गति साफ कर रही है कि अगले 6 माह के दौरान इनमें 1500 युवाओं के लिए रोजगार मिल जाएगा।

Comments
Post a Comment