Skip to main content

Posts

Showing posts with the label singruli

सिंगरौली जिले में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, दीवारों में दरारें : विडियो देखे

सिंगरौली।  सिंगरौली जिले में मंगलवार की शाम कुछ हिस्‍सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे फि‍लहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। रिक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.6 महसूस की गई। भूकंप के झटके से एक युवती बेहोश हो गई। भूकंप के झटके के कारण एनटीपीसी की कुछ यूनिट फेल होना बताया जा रहा है। इस वजह से बिजली गुल होने की जानकारी भी सामने आ रही है।तीव्रता के साथ भूकंप के झटके की वजह से लोग घरों से निकलकर भागने लगे। इससे अफरा - तफरी का माहौल निर्मित हो गया। कई स्‍थानों पर झटके सिंगरौली, बैढन के साथ गनियारी, मोरवा, विन्ध्यनगर , जयन्त बरगवां सहित कई जगहों पर तीव्र गति से भूकम्प के झटके महसूस किए गए। इसका समय शाम 7:44 बजे बताया जा रहा है। कलेक्‍टर ने इसकी पुष्टि की है। यूपी की सीमा तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे कुछ मकानाें और अस्‍पताल की दीवारों पर दरारें आने की बात कही गई है। वैज्ञानिक इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि भूकंप का केंद्र और तीव्रता क्‍या थी। कुछ लोग इसे भूगर्भीय हलचल बता रहे हैं। 14 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में केंद्र भूकंप का केन्द्र सिंग...

मानव तस्करी के दो और आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

सिंगरौली। (   Rituraj Dwivedi )  जिले के चितरंगी विकासखण्ड की 2 नाबालिग छात्राओं को राजस्थान में बेचने के मामले में मोरवा पुलिस ने मानव तस्कर गिरोह के 2 और सदस्यों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के लिए उन्हें सिंगरौली लाया जा रहा है। एसपी विनीत जैन के निर्देशन और एएसपी सूर्यकांत शर्मा व एसडीओपी कृपाशंकर द्विवेदी के मार्गदर्शन में टीआई नरेन्द्र सिंह रघुवंशी द्वारा 3 सदस्यी टीम गठित कर राजस्थान रवाना की गई थी। जहां बुधवार को झालेवाड जिले से आरोपी कल्लू लाल व सीमा बाई को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि इन्होंने ही दोनों नाबालिगों को 50-50 हजार रुपए में खरीदा था। इन्हें बेचने वाले दम्पती को मोरवा पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मेला के बहाने ले गए थे चितरंगी ब्लाक की कक्षा 10वीं की दो छात्राओं को सरई थाना क्षेत्र के आरोपी उमेश जायसवाल और उसकी पत्नी मंजू बहला फुसलाकर मेला दिखाने के बहाने सरई ले गये थे। जहां से उन्हें भोपाल के रास्ते राजस्थान ले जाकर दोनों गरीब आदिवासी छात्राओ को 50-50 हजार रुपए में बेच दिया। इस बीच दलालों ने उनके साथ दुष्कर्म भी किया था।...

प्रधानमंत्री सिंगरौली में 17 मार्च को करेंगे इस केंद्र की शुरुआत

सिंगरौली।  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा बनाए जा रहे कृषि विज्ञान केंद्र की शुरुआत प्रधानमंत्री करने जा रहे हैं। जिले के देवरा गांव की 35 एकड़ जमीन में विस्तारित कृषि विज्ञान केंद्र को पिछले दो सालों से खोले जाने की बातें की जा रही थीं जिसमें अब सफलता मिल पाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 मार्च को नई दिल्ली से इस केंद्र का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगाज करने जा रहे हैं।  बताया जा रहा है कि आधुनिक तकनीक से युक्त इस केंद्र के माध्यम से किसानों को बढ़े स्तर पर ग्रीन हाउस खेती, पॉली हाउस खेती, मशरूम की खेती, सब्जियों एवं फल को उगाने, कम लागत में अधिक पैदावार, फसलों को रोगों से बचाने और ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस तरह की खेती की तकनीकों से जिले के पिछड़े गांवों में भी अच्छी पैदावार हो सकेगी और किसान अपनी फसल का उचित मूल्य पाकर दोगुना तक लाभ कमा सकेंगे। इस दिशा में काम करते हुए जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर से पहले ही वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जय सिंह और डॉ. अखिलेश चौबे की नियुक्ति की जा चुकी है।  इस कार्यक्रम के लिए...

सिंगरौली के मनिहारी गांव में पकड़ाई अफीम की फसल

सिंगरौली।  जिले के बरगवां थाना इलाके के मनिहारी गांव में अफीम की अवैध खेती की जा रही थी। पुलिस ने यहां छापा मारा तो वो चौक गए। अफीम की खेती करने वाले दर्जनों लोग अब भी पुलिस की पकड़ से फरार हैं। अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए बताई जा रही है। अफीम की अवैध खेती एवं तस्करी के भंडाफोड़ की यह प्रदेश में सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। एसपी विनीत जैन के नेतृत्व में पुलिस बल ने यह कार्रवाई की है। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिहारी गांव में करीब 8-10 स्थानों पर अफीम कि भारी-भरकम फसल पकड़ी गई। पुलिस ने पूरे गांव को घेर लिया था। मादक पदार्थ खेती में कुछ बड़े लोगों के नाम आ रहे हैं। घटना को लेकर जिला प्रशासन जुड़ा हुआ है, वहीं कारोबारियों में दहशत का माहौल बन गया है।