Skip to main content

प्रधानमंत्री सिंगरौली में 17 मार्च को करेंगे इस केंद्र की शुरुआत


सिंगरौली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा बनाए जा रहे कृषि विज्ञान केंद्र की शुरुआत प्रधानमंत्री करने जा रहे हैं। जिले के देवरा गांव की 35 एकड़ जमीन में विस्तारित कृषि विज्ञान केंद्र को पिछले दो सालों से खोले जाने की बातें की जा रही थीं जिसमें अब सफलता मिल पाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 मार्च को नई दिल्ली से इस केंद्र का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगाज करने जा रहे हैं। 
बताया जा रहा है कि आधुनिक तकनीक से युक्त इस केंद्र के माध्यम से किसानों को बढ़े स्तर पर ग्रीन हाउस खेती, पॉली हाउस खेती, मशरूम की खेती, सब्जियों एवं फल को उगाने, कम लागत में अधिक पैदावार, फसलों को रोगों से बचाने और ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस तरह की खेती की तकनीकों से जिले के पिछड़े गांवों में भी अच्छी पैदावार हो सकेगी और किसान अपनी फसल का उचित मूल्य पाकर दोगुना तक लाभ कमा सकेंगे। इस दिशा में काम करते हुए जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर से पहले ही वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जय सिंह और डॉ. अखिलेश चौबे की नियुक्ति की जा चुकी है। 
इस कार्यक्रम के लिए कुछ दिनों पहले ही आईसीएआर असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल वेदप्रकाश चहल के द्वारा संचालक जेएनकेविवि, जबलपुर को निर्देश जारी किये जा चुके हैं। इस केंद्र के जरिए जिले और इससे जुड़े 7 लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 17 मार्च को उद्घाटन के बाद प्रशासकीय भवन, प्रस्तुति केंद्र, किसान हॉस्टल का निर्माण भी शुरु कर दिया जाएगा जिसका खर्च भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के द्वारा वहन किया जाना है। 
गौरतलब है कि इस केंद्र की स्थापना के लिए सिंगरौली के विधायक रामलल्लू बैस और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, जबलपुर की बोर्ड मेंबर और भाजपा नेत्री आशा अरुण यादव पिछले पांच वर्षों से प्रयासरत थीं जिसमें सफलता 2017 में मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जाकर मिली। विधायक ने इसके लिए जहां भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डॉ. एके सिंह से मिलकर केंद्र की स्वीकृति मांगी वहीं भाजपा नेत्री कृषि विश्वविद्यालय बोर्ड की होने वाली हर तीन महीनें की बैठक में इस संबंध में बोलती रहीं। इन प्रयासों के बाद से ही सिंगरौली को एक कृषि विज्ञान केंद्र की सौगात मिल सकी।


Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...