300 फीट तक घसिटती बय सड़क के नीचे उतर गई जिसके बाद क्रेन की मदद से शवों को निकाला गया। इंदौर/सेंधवा. इंदौर से शिर्डी जा रही स्लीपर कोच बस शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 2.30 बजे आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेंधवा से 5 किमी दूर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में इंदौर के एक शख्स और ग्वालियर की एक महिला की मौत हो गई। वहीं 30 यात्री घायल हो गए। इनमें 17 इंदौर के हैं। घायल यात्रियों ने कहा- चालक ने शराब पी थी। मना करने पर उसने कहा- शराब पिए बिना उससे बस नहीं चलती। सेंधवा से 5 किमी दूर चैतन्य हनुमान मंदिर के पहले चालक ने संतुलन खोया और बस डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे बस पलटकर करीब 300 फीट तक घसीटती सड़क के नीचे उतर गई। क्रेन से बस उठाकर निकाले शव हादसे में बस(एमपी 41 पी 0406) के नीचे दबने से मिथिलेश शिवहरे (42) निवासी ग्वालियर और महेंद्र वाघेला (19) निवासी इंदौर की मौत हो गई। क्रेन की सहायता से मृतकों को निकाला गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश कर ...
Broadcasting & Media Production Company in Rewa, :Latest News, Videos, Photos | सिंगरौली, रीवा, सतना, सीधी, की ताजातरीन खबरे