Skip to main content

सारी रात BUS के नीचे छिपी रही रेप पीड़िता, हर दोस्त धोखेबाज निकला || CRIME NEWS


नागदा/इंदौर। यहां 15 वर्ष की अवयस्क लड़की के साथ उसके ही दोस्तों ने रेप किया। एक दोस्त शिवम ने उसे फ्रूटी में नशीली दवा मिलाकर बेहोश किया और रेप करके वीडियो बनाया तो दूसरे दोस्त मोइन ने शादी की जिद करके उसे बंधक बना लिया और उसके साथ रेप किया। मोइन के जाल से बचने के लिए लड़की सारी रात एक बस के नीचे छिपी रही। सुबह उसने पुलिस को सारी जानकारी दी। सोमवार को पुलिस ने मोइन, शिवम, लग्गू और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़िता ने बताया शिवम कल्याणी उसकी अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट करने की धमकी देता था।

किशोरी ने सुनाई आपबीती
मैं 9वीं की छात्रा हूं। पिता सरकारी कर्मचारी हैं। एक महीने पहले मैं अपनी दोस्त काेमल माली के जन्मदिन की पार्टी में होटल रुद्राक्ष में लंच के लिए गई थी। यहां दोपहर 2 बजे लंच के बाद दोस्त शिवम कल्याणी की बाइक पर काेमल और वो घर के लिए निकलीं। शिवम ने पहले कोमल को आदिनाथ कॉलोनी स्थित घर छोड़ा। फिर मुझे घर छोड़ने के लिए निकला। रास्ते में शिवम ने मुझे फ्रूटी पिलाई। इसके बाद मैं बेहोश हो गई। शाम को लगभग 5 बजे होश आया तो खुद को जंगल में पाया। एक अंकल और शिवम मेरे पास खड़े थे। शिवम मोबाइल से फोटो खींच रहा था। बाद में शिवम ने घर छोड़ दिया। अगले दिन शिवम का कॉल आया। उसने बताया कि उसके पास मेरी अश्लील तस्वीरें हैं। उसने गंदा काम भी किया है। बाद में शिवम घर की तरफ आया और मोबाइल में फोटो दिखाए। मैंने यह बात तुरंत अपने परिचित को बताई। उन्होंने शिवम के घरवालों को घटना बताई। इसके बाद घरवालों ने शिवम की पिटाई भी की। अगले दिन बाजार में मुझे शिवम मिला और धमकाया कि मेरे घरवालों को तूने सब बताकर अच्छा नहीं किया। अब तेरी ये तस्वीरें फेसबुक पर डाल दूंगा। शिवम ने मुझे पिस्टल दिखाकर धमकाया भी।

सारी रात बस के नीचे छिपी रही
2 अप्रैल को बस स्टैंड स्थिति कम्युनिटी हॉल में एक अन्य दोस्त मोइन की बहन की शादी थी। उसके बुलाने पर मैं भी वहां गई थी। वहां मोइन ने अपने माता-पिता और बहन से मेरा परिचय कराया। शादी खत्म होने के बाद मैं घर लौट आई, तो मोइन का कॉल आया। उसने मुझे जावरा आने को कहा। मैंने मना किया, ताे मेरे घर के पास आकर उसने अपने हाथ की नस काट ली। इसके बाद मैं 14 अप्रैल को जावरा मोइन को समझाने गई। वहां पहुंचते ही वो शादी की जिद करने लगा। मैंने उसे समझाया कि तुम और मैं अलग धर्म के हैं। ये शादी नहीं हो सकती। इसी दौरान मोइन का एक दोस्त भी वहां पहुंचा। वो मुझे अपने घर ले जाना चाहता था, इसलिए मोइन पर भी वो दबाव बना रहा था। मैं उनकी चाल समझ गई और भागकर एक गाड़ी के नीचे जा छिपी। रातभर में छिपी रही। सुबह बस में बैठकर घर लौट आई। 
(जैसा पीड़िता ने बयान में पुलिस को बताया)

जिन दोस्तों पर भरोसा किया उन्होंने ही दिया धोखा
पीड़िता ने बताया 14 अप्रैल से दो दिन पहले मोइन मुझे लेकर बंगाली कॉलोनी स्थिति अपने दोस्त लग्गू के यहां गया था। यहां मेरे साथ रातभर मोइन ने जबरदस्ती की। सुबह कॉलोनी में ही रहने वाले एक भइया ने मोइन को मेरे साथ देखकर टोका तो उसने कहा कि वो मुझसे शादी करना चाहता है। भइया ने मोइन को खूब पीटा भी था। फिर उन्होंने ही मेरे पापा को मोइन की करतूत बताई। इसके बाद पापा ने पुलिस को शिकायत की।

Comments

  1. आज कल के लोग लड़कियों से दोस्ती सिर्फ अपनी हवस मिटाने के लिए करते है दोगले।
    वो लोग अपने घर परिवार में भी ऐसे करते होंगे।

    ReplyDelete
  2. आज कल के लोग लड़कियों से दोस्ती सिर्फ अपनी हवस मिटाने के लिए करते है दोगले।
    वो लोग अपने घर परिवार में भी ऐसे करते होंगे।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...