Skip to main content

Posts

Showing posts with the label sidhi

अध्यापक को स्कूल में घुसकर चाकुओं से गोदा हालत गंभीर रीवा रेफर || REWA NEWS

सीधी।  खबर आ रही है कि शैलेन्द्र सिंह पटेल सहायक अध्यापक NPS शाला गाजर ग्राम पंचायत बघऊ संकुल केंद्र GHHS धुम्मा पर 25 जून दोपहर के बाद अज्ञात हमलावरों ने स्कूल में घुसकर चाकू मार दिया। स्कूल की छुट्टी हो जाने के कारण वहां स्टूडेंट्स नहीं थे। राह से गुजर रहे किसी ग्रामीण की नजर पड़ी तो शैलेन्द्र सिंह लहुलुहान नजर आए। पुलिस ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज करवाया, फिर सीधी जिला चिकित्सालय ​रेफर किया गया, वहां से रीवा और अब जबलपुर रेफर कर दिया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है।  अध्यापक संगठन ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी शासकीय अध्यापक संगठन के प्रांत प्रवक्ता अभय राज योगी ने मांग की है कि अपराधी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाय। यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं होती तो संघ उग्र आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा। संगठन के पदाधिकारियों जय भारत सिंह चौहान प्रांतीय उपाध्यक्ष, संजय पांडे, प्रांतीय संगठन मंत्री, मनीष पांडे प्रांतीय सहसचिव, सुरेश पांडे जिला अध्यक्ष, आरती पांडे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, उमा सिंह जिला सचिव, राकेश द्विवेदी जिला सचिव, श्रवण मिश्रा जिला...

पुलिया के नीचे गिरा ट्रक, दो की मौत || SIDHI NEWS

सीधी जिले के बढौरा शिव मन्दिर के पास एक ट्रक जो देर रात अनियन्त्रित हो पुलिया के नीचे जा गिरा ट्रक का कंडक्टर चीखता चिल्लाता हुआ तोड़ा अपना दम  नहीं पहुंची समय पर 100 नम्बर पुलिस य एम्बूलेंस  जानकारी के मुताबिक  रात करीब 1 बजे सिंगरौली से कोयला लोड किए हुए 12 चक्का ट्रक जो सतना जा रहा था जो बढौरा शिव मंदिर मोड़ के पास ड्राइवर के नशे में चूर होने के कारण वह अनियंत्रित होकर बीचों बीच पुल के डिवाइडर से जा टकराया  एवम टकराने के बाद पुल के नीचे खाई में जा गिरा बताया जा रहा है की ट्रक में ड्राइवर एवम क्लीनर दो ही आदमी थे  जिसमे कालिंजर गंगा कोल की मौके पर ही मौत हो गई एवम चालक हीरामणि विश्वकर्मा को चुरहट 100 डयाल की सहायता से सेमरिया अस्पताल ले जाया गया ड्राइवर की हालत गम्भीर होने के कारण सीधी के लिए रेफर कर दिया गया वहा मौजूद ग्रामीणो का कहना है की 100 नंबर पुलिस को कई बार फोन किया गया लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची  यदि सही वक्त पर 100 नंबर वाहन पहुँची होती तो शायद चीखता चिल्लाता हुआ क्लीनर की मौत होने से बच जाती।

कई सालों से गायब नाबालिग युवती को अमिलिया पुलिस ने किया बरामद || SIDHI NEWS

अमिलिया थानांतर्गत ग्राम चमरौहा निवासी सुधा (काल्पनिक नाम) जिसकी सन् 2016 में अमिलिया थाने में गुमसूदगी की शिकायत परिजनो ने दर्ज करवाई थी बताया गया था की नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात लड़के ने बहला फुसलाकर उसे कही भगा ले गया है अमिलिया के नवागत थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल ने मामले को गम्भीरता से ले ते हुए जब छानबीन सुरु कराई तो  जानकारी प्राप्त हुई कि सीधी के नीलेश भवन में किराये का कमरा लेकर युवक जो युवती को लेकर रह रहा है पुलिस ने उक्त स्थान पर जब दबिस दी तो उक्त लड़की वहा से बरामद हो गई जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया, वही आरोपी लड़का जो अभी पुलिस के हाथ नही लगा है व फरार है पुलिस आरोपी को सरगर्मी के साथ तलास कर रही है !

बलात्कार के दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे ,दरिंदे हुए गिरफ्तार || SIDHI NEWS

तेज तर्रार थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल ने ढूंढ निकाला बलात्कारियों को भले ही केंद्र व राज्य सरकार बलात्कारियों को फांसी का प्रावधान की हो - फिर भी बलात्कार जैसी आमानवीय घटना समाज मे थमने का नाम नही ले रही है आपको बता दे कि  सीधी जिले में इस समय सबसे ज्यादा आपराधिक घटनाओ मे बलात्कार (रेप) की घटनाएं ज्यादा सामने आई है  जहां बलात्कार के मामले में मझौली थाना नंबर वन पर बताया जा रहा है अपराधियों मे अपराध करने से पहले पुलिस य कानून का जरा भी खौफ नही रह्ता , और घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से बाहर निकल जाता हैं बड़ा शवाल   आखिर क्यों कौन है इसका जिम्मेदार जहां दो नाबालिग लडकियो के साथ दुष्कर्म (रेप) की घटना हुई है अमिलिया थाना अंतर्गत जहां 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है , जहां पीड़िता के परिवार द्वारा महिला प्रकोष्ठ सीधी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसकी विवेचना तेज तर्राट कहे जाने वाले थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल को सौंपी गई थी बलात्कार की घटना को अंजाम देने वाले को अमिलिया थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल ने सक्रियता व कड़ी मेहनत कर आरोपी रा...

नशे में धुत दामाद ने ससुर पर किया कट्टे के बट से हमला || SIDHI NEWS

सीधी। जिले के बहरी थाना के कुबरी गांव में नशे में धुत दामाद ने ससुर पर कट्टे के बट से हमला कर घायल कर दिया। ससुर को अस्पताल मे भर्ती किया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई गई है। थाना प्रभारी विशाल शर्मा के अनुसार कुबरी गांव निवासी बृजेन्द्र शुक्ला 50 ने अपनी पुत्री का विवाह रजडिहा गांव के शैलेश द्विवेदी के साथचार साल पहले की थी। नशे के कारण वह आए दिन बेटी के साथ मारपीट करने लगा था। जिससे तंग आकर बृजेन्द्र की पुत्री मायके आ गई थी। शुक्रवार सुबह दामाद गांव पहुंचा और जबरन पत्नी को ले जाने लगा। इसका विरोध करने पर बेटी की पिटाई शुरू कर दी। पिता जब बीच बचाव के लिए गया तो आरोपी ने उस पर भी साथ लिए देशी कट्टे से हमला कर दिया। दामाद ने ससुुर पर कटटे की बट से हमला कर गंम्भीर रूप से घायल किया है आरोपी को पकड़ लिया गया है उस पर हत्या के प्रयासों की धारा के तहत कार्रवाही की जा रही है आरोपी के पास से मिले अपराध के वारदार को अंजाम देने बाले औजार व सामग्री उसके अपराधी होने के सुबूत दे रहे है। विशाल शर्मा, थाना प्रभारी बहर...

मप्र में सपा की सरकार बनी तो माफ होगा किसानों का कर्जः अखिलेश

सीधी। उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार शाम करीब चार बजे जिले के सेमरिया पहुंचे। जहां उन्होंने जन जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित किया। पूर्व विधायक केके सिंह भंवर ने भाजपा छोड़ सपा की सदस्या ले ली। बता दें कि अखिलेश यादव ने कहा कि यदि मप्र में मेरी सरकार बनती है तो किसनों को कर्ज माफी सहित अन्य कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाएंगी। बता दें कि कार्यक्रम स्थल में अखिलेश यादव ने मीडिया से बात नहीं की। वे केके सिंह की गढ़ी चले गए। ऐसे में मीडिया कर्मी गढ़ी पहुंच गए। जहां सुरक्षा कर्मियों द्वारा उन्हें रोके जाने से नाराज पत्रकारों ने अखिलेश के कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। यह कार्यक्रम पूरी तरह केके सिंह भंवर के मार्गदर्शन में किया गया। हालांकि बेहतर करने के लिए उप्र प्रदेश से टीम आई थी।

कार से 36 पेटी अवैध देशी शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

शराब तस्कर इस समय शराब तस्करी करने के नये नये तरीका अपना रहे हैं, ऐसे ही एक तरीका सीधी के रामपुर से आया है , जहां कार नंबर MP 17 ca- 6353 मेहरून कलर की वैगनआर में शराब की तस्करी की जा रही थी,  रामपुर थाना प्रभारी व उपनिरीक्षक को यह सूचना मिली की वारंटी दिनेश सिंह रात्रि लगभग 2:00 बजे ग्राम रायपुर में राजेश उर्फ राजे जैसवाल जो अपने साथियों के साथ एक मेहरून कलर की कार में देसी अवैध शराब भरकर चुरहट से रामपुर की तरफ जा रहा है   सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने पुलिस टीम लेकर तुरंत एक्शन लेते हुए गाड़ी का पीछा किए , जहां कार चालक ने कार को न रोकते हुए तेजी से रामपुर नैकिन कस्बा की तरफ भाग निकला , जिसका पीछा करने पर रामपुर नैकिन से गड्डी मोड होते हुए कार चालक पहाड़ तरफ भागने लगा जो ग्राम बसेड़ी में नहर के किनारे पुल की दूसरी तरफ झाड़ियों में अपनी कार छोड़कर चालक भाग निकला  पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कार क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी मिली , जिसकी तलाशी ली गई तो कार के अंदर डिग्गी में कार्टून में भरी अवैध देशी प्लेन शराब 36 पेटी मिली , जिसकी कीमत लगभग 99 हज़ार आंकी गयी है ,  प...

बारात से लौट रही कार ट्रक से टकराई, पांच लोग गंभीर

सीधी। बारात से वापस गांव लौट रही एक कार को ट्रक ने ठोकर मार दिये जाने से कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर कर दिया गया है। घटना चुरहट थानान्तर्गत देवनार पुल के समीप की है। घायलों में दूल्हे का पिता, जीजा, बहन व भांजी भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार जिले के बहरी थानान्तर्गत ग्राम जनकपुर निवासी योगेन्द्र शुक्ला 35 वर्ष अपने साले अखिलेश द्विवेदी निवासी ग्राम कुर्वाह की बारात में परिवार सहित शुक्रवार को रीवा जिले के सगरा गांव गये थे। जहां शनिवार को बारात विदाई के बाद योगेन्द्र शुक्ला अपनी कार क्रमांक एमपी 18 सी 3932 में पत्नी शिवा शुक्ला 28 वर्ष, बेटी आराध्या 5 वर्ष, ससुर एसके द्विवेदी 63 वर्ष निवासी कुर्वाह एवं विपिन शुक्ला 25 वर्ष के साथ वापस गांव लौट रहे थे। बताया गया है कि दोपहर करीब 12.30 बजे कार जब चुरहट थानान्तर्गत देवनार पुल के समीप पहुंची सामने तेज रफ्तार में जा रही स्कार्पियों को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक आरजे 29 जीए 5058 से सीधे टक्कर हो गई। कार की गति तेज होने एवं टक्कर से कार के सामने का हिस...

विधायक शुक्ल की बेटी की शादी में शामिल हुए सीएम

सीधी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे पनवार हवाई पट्टी पहुंचे। जहां नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, सांसद रीती पाठक सहित भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल पनवार में असंगठित ग्रामीण कर्मकार कल्याण योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद पूजा पार्क में आयोजित सभा को संबोधित किया। इसे बाद सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ल की बेटी की शादी में शामिल हुए। बताा दें कि सीएम तय कार्यक्रम से करीब 1 घंटा लेट पहुंचे थे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम उच्च विश्राम गृह में करेगें। रविवार सुबह करीब 8 बजे कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद भोपाल के लिए रवाना होंगे।

रीवा में आंधी-तूफ़ान के साथ बरसे बादल, किसानों को भारी नुकसान || REWA NEWS

REWA | SATNA | SIDHI | SINGRAULI ||  बुधवार की दरम्यानी रात हुई बारिश और तूफ़ान ने समूचे विन्ध्य में तबाही मचा दी। सबसे अधिक नुकसान किसानों को होना बताया जा रहा है, जिनके खलिहानों में रखे कई टन अनाज भींग कर खराब हो गए। 4 घण्टे की इस आंधी तूफान भरी बारिश में कई पेंड़ धराशायी हो गए एवं कई घरों की चद्दरे भी उड़ने की खबर है।  राजस्थान की ओर से आ रहे इस भीषण तूफान भरी बारिश के चलते रीवा शहर समेत सतना एवं सीधी जिले के कई इलाकों में बिजली के तार टूट गए, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली गुल बताई जा रही है। हालाकि इसमें किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।

बारात में नाचने को लेकर हुआ विवाद, चाकूबाजी में चार घायल

सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना के बिक्रम चौकी अंतर्गत रैदुअरिया गांव में आई बारात में नाचने गाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढा कि चाकूऔर डंडे चलना शुरू हो गए। जिसमें कुल 5 लोगों को चोंटे आई हैं। सभी घायलों को रामपुर नैकिन स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां से हालत नाजुक होने के कारण 4 को रीवा रेफर कर दिया गया है। एक को मामूली चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना रविवार रात 1ः30 बजे के आसपास की है। विवाद का कारण नाचने गाने को लेकर बताया गया है। बारातियों के अनुसार जब द्वार पूजा की जा रही थी। तभी घरातियों की ओर से कुछ युवक शामिल होकर विवाद करने लगे। इसकी जानकारी बुजुर्गों को देने के बाद मामला शांत हो गया था किंतु जयमाला की रस्म के समय कुछ युवक फिर वहां पहुंचकर विवाद करने लगे। बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया बारात पक्ष के युवक जनमास की तरफ जा रहे थे रास्ते मे खडे शिवम सेन को देखकर वे आक्रोशित हो गये। सभी बराती युवक शिवम सैन के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जब तक शिवम का शोर सुनकर अन्य लोग दौड़े तब तक बरातियों में शामिल युवक अपने साथ लिए धारदार...

अश्लील फिल्म का कारोबार करते तीन गिरफ्तार || SIDHI NEWS

सीधी। अश्लील वीडियो के कारोबार में पुलिस ने रामपुर नैकिन, कमर्जी, कोतवाली में छापामार कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास कम्प्यूटर सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं। कोतवाली थाना अंतर्गत उत्तरी करौदिया निवासी रामविशाल सोनी 25 वर्ष और कुचवाही निवासी ऋषि गुप्ता 30 वर्ष द्वारा कम्प्यूटर में अश्लील फिल्म दिखाई जा रही थी। जिस पर थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने कार्रवाई की। इसी तरह रामपुर नैकिन थाना प्रभारी नेहरू सिंह ने बताया कि मानसी मोबाइल शाप के संचालक राजेश कुशवाहा 25 वर्ष की दुकान में छापामार कर सामान जब्त किया है। इसी तरह थाना प्रभारी आरसी शुक्ला, प्रआर 28 सुरेश सिंह 341 पदमेश मिश्रा, अनूप सिंह, नवीन प्रताप सिंह, अवधेश कुशवाहा, अजय सिंह द्वारा अश्लील फिल्म प्रदर्शित करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर पटपरा में सुग्रीव केवट निवासी सलैया को लैपटाप सहित गिरफ्तार किया गय है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 292 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीधी में 4 बच्चों की जल समाधि

सीधी । जिले के चुरहट थाना अंतर्गत बाजार के समीपी रामनगर तालाब में नहाने गये चार बच्चों की जलसमाधि हो गई। सभी बच्चे सुबह के समय घर से निकले और तालाब में नहाने पहुंच गये और नहाने के दौरान ही डूबने लगे। एक-दूसरे को बचाने के फिराक में अपनी जान गवां बैठे। सीधी जिले के चुरहट के समीपी ग्राम रामनगर का मामला इस घटना की सूचना एक अन्य बच्ची ने जैसे ही परिजनों को दी तो हाहाकार मच गया। देखते ही देखते पुलिस समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गये। जिनकी यह दर्दनाक घटना देखकर आंखे नम हो गई। चीख-पुकार के बीच चारों बच्चों को निकालकर जीवित होने की आस में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सको ने सभी को मृत घोषित कर दिया।  15 साल से कम उम्र के सभी बच्चों की मौत की खबर ने पूरे जिले को झकझोर दिया। चार बच्चों के मौत की सूचना घर वालों को जैसे ही मिली उनके पैरो के नीचे से जमीन खिसक गई जो जैसे पाया भागते हुए तालाब पर पहुंचा और वहां का मंजर देखकर विश्वास नहीं कर पाया कि इतनी बड़ी घटना घट गई है। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों को गहरे पानी से बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेजा गय...

गरीबों के पसीने की पूरी कीमत देगी सरकार: CM

सीधी | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीबों को उनके पसीने की पूरी कीमत सरकार देगी। वन उत्पादों का संग्रहण करने वाले संग्रहकों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा। बाजार में मूल्य कम होने पर सरकार समर्थन मूल्य पर उत्पाद को खरीदेगी। प्रदेश सरकार ने तेन्दूपत्ता श्रमिकों की मजदूरी दर 1250 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर दो हजार रुपए प्रति मानक बोरा कर दी है। समर्थन मूल्य पर महुआ फूल एवं गुल्ली की संग्रहण दर 14 रू. से बढ़ाकर 30 रू. प्रति किलो की गई है। अचार की गुठली की 100 रू. प्रतिकिलो मूल्य पर  खरीदी की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री सीधी जिले के कुसमी तहसील अंतर्गत टंसार में तेन्दूपत्ता संग्राहक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मोके पर तेन्दूपत्ता संग्रहको को आनलाईन क्लिक के माध्यम से 2.5 करोड़ रू. का बोनस वितरण किया। सीधी जिले में 1 लाख 44 हजार तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 16 करोड़ 44 लाख रू. का बोनस वितरण किया जाना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र धौहनी अंतर्गत 30 करोड़ 70 लाख रू. लागत के कुल 38 विकास कार्यों का लो...

सीधी सड़क हादसा: बरातियो से भरा मिनी ट्रक पुल के निचे गिरा : 25 की मौत, मुख्यमंत्री ने राहत राशि देने की घोषणा की

सीधी |  ब्यूरो रिपोर्ट रीवा  ( Rituraj Dwivedi ) |  बहरी थाना अंतरगत बीती रात्र बारात लेकर जा रहा मिनी ट्रक जो सोन नदी के जोगदहा पुल से 100 फिट नीचे गिर गया  बताया जा रहा कि वाहन मे कुल 44 लोग सवार थे  जिस दुर्घटना मे 21 लोगो की मौत हो गई ,4 की हालत नाजुक बनी हूई है , वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है, घटना मे अब तक 22 लोगो की मौत हो चुकी है  जबकि 25 लोग घायल बताये जा रहे है ,जिनका उपचार सीधी अस्पताल मे चल रहा है दुर्घटना युक्त वाहन क्रमांक - Mp53JA0841 ,मॉडल 907 मिनी ट्रक था सूत्र अभी सुबह तक मे मौत का आंकड़ा 21 से 24 तक पहुंच गया है,सभी मृतको के शव बहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए है देर रात्रि कई घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चला ,दो बजे रात्रि राहत कार्य खत्म हो गया है पूर्व सड़क हादसा वर्ष - 2003 में भी इसी पुल पर एक बड़ा हादसा हो चुका है ,जहॉं हनुमना से बैढन जा रही पंजाब मेल बस पुल के नीचे गिरी थी व 38 लोगो की मौत हो गई थी, इसके बाबजूद भी इस पुल मे सुरक्षा के कोई इंतजामात नही किये गये ,और नतीजा फिर एक बडा हादसा हो गया जिसमे दर्जनो लोगो क...

लाठीचार्ज के खिलाफ SIDHI में वकीलों ने निकाला मौन जुलूस

सीधी।  भारत बंद के दौरान सीधी में हुए लाठीचार्ज हवाई फायर व पथराव के दूसरे दिन अधिवक्ता संघ बैठक कर आन्दोलन का निर्णय लिया है। वही मध्यप्रदेश बार एसोसिएसन के अध्यक्ष शिवेन्द्र उपाध्याय ने पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध इस्तगासा दायर करने का निर्णय लिया गया। पीड़ितों को आर्थिक रूप से मदद करने की घोषणा भी की गई थी। इन सब के बावजूद अधिवक्ताओं का क्रोध कम नही हो रहा है। गुरूवार को सभी अधिवक्ता शहर मे मौन जुलूस निकाल कर गांधी चौक मे गांधी प्रतिमा से उनके आजाद भारत की दशा पर ध्यान देने की व्यंगात्मक पुकार लगाने के बाद राष्ट्रपति के नाम ग्यापन सौंपा गया है।  दूसरे दिन सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने घटना की न केवल तीखी निन्दा किये बल्की दोषियों पर मुकदमा कायम करने की मांग की है। उन्होने कहा कि न्यायालय परिसर में घुस कर पुलिस ने अधिवक्ताओं के चेम्बर में जाकर लाठी से पीटने की घटना दुर्भाग्य है। घटना को अंजाम देने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।  मौन जुलूस निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन  अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट के मामले की जांच मे देर...

सीधी में उग्र हुआ 'भारत बंद': वकीलों-पत्रकारों के सिर फूटे

सीधी । देश में सोशल मीडिया के स्तर पर वायरल हुए भारत बंद को एक ओर जहां सपाक्स जैसे महत्वपूर्ण संगठनों ने नजरअंदाज किया वहीं प्राप्त सूचना के मुताबिक, सीधी जिले में जिला कोर्ट और कलेक्ट्रेट के पास रॉयल राजपूत संगठन और वकीलों के बीच जबरदस्त बहसबाजी और गहमागहमी के दौरान जमकर झड़प हुई जिससे पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी, आंसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े। लाठीचार्ज में एक मीडिया प्रतिनिधि शिवपूजन उपाध्याय के सिर में चोटे लगी हैं जबकि कुछ और मीडियाकर्मी घायल हुए हैं। हालांकि सीधी में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस के लाठीचार्ज में घायलों को जिला चिकित्सालय में भेजा गया है। यहां व्यापारियों का भी मिला समर्थन बताया जा रहा है कि भारत बंद के आवाहन में आज सीधी जिले की 90 प्रतिशत तक दुकानें बंद हैं और व्यापारिक वर्ग द्वारा इसे महत्वपूर्ण समर्थन दिया गया है। वहीं हिंसा की घटनाओं के बीच पुलिसकर्मियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के चारो ओर घेरा बना लिया ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति का सामना न करना पड़ जाए। सतना के अमौंधा म...

बिना लाइसेंस भरमार बंदूक रखने पर तीन साल की कैद

सीधी।  बिना लाइसेंस भरमार बंदूक रखने पर कोर्ट ने आरोपी को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। बताया गया है कि 17 जनवरी 2016 को आरोपी बाबू उर्फ राजशरण सिंह तथा सहदेव सोंधिया दोनों निवासी ग्राम गजरही कोठार थाना बहरी को बिना लाइसेंस देशी भरमार बंदूक लेकर घूमते पकड़ा गया था। मामले में शासन की ओर से रीना सिंह सहायक जिला अभियोजन अधिकारी ने पैरवी करते हुए मामला संदेह से परे प्रमाणित कराया। जिसके आधार पर आरोपी को न्यायालय द्वारा आयुध अधिनियम की धारा 25 (1) (बी) में दोषी माना गया। न्यायालय राजेंद्र अहिरवार जेएमएफसी ने आरोपी को 3 साल कैद और 2000 रूपए के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। मारपीट के आरोपियों को 6-6 माह की कैद गत 23 नवम्बर 2013 को ग्राम नदहा कुलचुहिया थाना मझौली में उर्मिला प्रसाद मिश्रा बगैरह ने मिलकर मुन्नी गुप्ता एवं शैलेंद्र गुप्ता के साथ गाली-गलौच करते हुए लाठी एवं डंडे से मारपीट की थी। प्रकरण में शासन की ओर गोपालजी सिंह सहायक जिला अभियोजन अधिकारी मझौली ने अभियुक्तों के विरूद्घ मामला संदेह से परे प्रमाणित कराया। जिसके आधार पर आरोपियों को न्यायालय द्वारा दोषी माना गया। न्यायालय ...

अंतत: दूसरी लूट की योजना बनाते धरे गए मड़वास बैंक के लुटेरे

सीधी । गत दिनों सीधे जिले के मड़वास नगर में मध्याचंल बैंक से करीब 15 लाख रूपये पार करने वालों आरोपियों को अनूपपूर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी अनूपपुर पुलिस ने तब की जबकि घटना में शामिल तीनों आरोपी पुलिस से बेखौफ अनूपपुर के सेंट्रल बैंक को लूटने की फिराक में थे। सीधी के एसपी मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक, चूंकि गिरफ्तारी दूसरे जिले में हुई है इसलिए एक-दो दिनों के भीतर ही आरोपियों को सीधी लाया जा सकेगा।  मड़वास बाजार में मध्याचंल बैंक से 14 लाख 40 हजार पार करने वाले चोर बिजुरी के ऐसे ही सेंट्रल बैंक को निशाना बनाने वाले थे। लेकिन मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए। तीनों आरोपी सादिक खान पिता करामत अली खान निवासी ककराला थाना अलापुर, मोहम्मद सलीम पिता मोहम्मद नईमुद्दीन निवासी गुरुपुरी थाना बिनावर और फहीम खान पिता शमशेर खान निवासी बदायूं शहर बदायूं जिला उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों के पास से वारदात में प्रयुक्त किया गया गैस कटर और कुछ घातक हथियार बरामद किये हैं।   ज्ञात हो कि मड़वास बैंक में खिड़की की ग्रिल को काटकर चोरो ने इस वारदात को अंजाम दिया था।...

मड़वास बैंक में 15 लाख की चोरी: SP, ASP सहित कई जुटे जांच में

सीधी  Rituraj Dwivedi ।  मड़वास के मध्यांचल ग्रामीण बैंक में गैस कटर से बैंक तिजोरी काटकर 15 लाख रूपये चोरी का मामला पुलिस के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालात ये है कि सिंगरौली की दो डीएसपी और खुद सीधी एसपी के मामले में लगे होने के बाद भी चोरी का दूर-दूर तक सुराग नहीं मिल पा रहा है। इस बीच पुलिस शहर की कई दुकानों, पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के एसपी मनोज श्रीवास्तव पुन: पड़ताल करने  मड़वास   पहुंचे उनके साथ सिंगरौली डीएसपी अर्चना शर्मा और आकांक्षा जैन भी मौजूद थीं। चोरी के बाद उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा ने कई स्थानीय लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की है दूसरी तरफ पुलिस मड़वास से लेकर सीधी के बीच के कई  एटीएम ,  पेट्रोल पम्पो में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर उस रात गुजरे वाहनों का भी डाटा संकलित कर रही है। पूरे घटनाक्रम का अपडेट सीधी पुलिस अधीक्षक मनोज श्रीवास्तव ले रहे हैं।  पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा और ये उसके लिए...