सीधी। उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार शाम करीब चार बजे जिले के सेमरिया पहुंचे। जहां उन्होंने जन जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित किया। पूर्व विधायक केके सिंह भंवर ने भाजपा छोड़ सपा की सदस्या ले ली। बता दें कि अखिलेश यादव ने कहा कि यदि मप्र में मेरी सरकार बनती है तो किसनों को कर्ज माफी सहित अन्य कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाएंगी।
बता दें कि कार्यक्रम स्थल में अखिलेश यादव ने मीडिया से बात नहीं की। वे केके सिंह की गढ़ी चले गए। ऐसे में मीडिया कर्मी गढ़ी पहुंच गए। जहां सुरक्षा कर्मियों द्वारा उन्हें रोके जाने से नाराज पत्रकारों ने अखिलेश के कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। यह कार्यक्रम पूरी तरह केके सिंह भंवर के मार्गदर्शन में किया गया। हालांकि बेहतर करने के लिए उप्र प्रदेश से टीम आई थी।

Comments
Post a Comment