छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके जीजा के खिलाफ ही शिकायत दर्ज की है. फ़िलहाल पुलिस ने दिए गए पते पर जीजा के खिलाफ FIR दर्ज होने की जानकारी देते हुए एक नोटिस जारी कर दिया है. आरोपी झारखंड के धनबाद का रहने वाला है. सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुरेंद्र सिंह चावला के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 और आईटी एक्ट की धारा 67 ए के तहत छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. पीड़िता का कहना है कि उसका जीजा कई बार उसकी शादी में अड़ंगा भी लगा चुका है. मामला सिविल लाइन इलाके का है. आरोपी सुरेंद्र अपनी साली से अक्सर चुहलबाजी किया करता था. कभी आमने-सामने तो कभी व्हाट्सऐप और फेसबुक पर. धीरे धीरे उसका हौसला बढ़ता चला गया. वह अक्सर अपनी साली को आपत्तिजनक और गंदी तस्वीरें और वीडियो भेजने लगा. अपने जीजा की ऐसी हरकतें देखकर पीड़िता ने सारी दास्तान अपनी बहन को बता दीं. इसके बाद कुछ दिनों तक तो आरोपी जीजा शांत रहा. लेकिन चंद महीने में ही उसने फिर से रंग दिखाना शुरू कर दिया. अबकी बार तो वह और भी ज्यादा अश्लील...
Broadcasting & Media Production Company in Rewa, :Latest News, Videos, Photos | सिंगरौली, रीवा, सतना, सीधी, की ताजातरीन खबरे