Skip to main content

Posts

Showing posts with the label madhya pradesh

फेसबुकिया आशिक के साथ रफू-चक्कर हो गई रीवा में पदस्थ प्रोफेसर के 2 बच्चों की अम्मा

मध्य प्रदेश के रीवा से एक महिला गायब थी। उसका पति शहर के नामी कॉलेज में प्रोफेसर है और उसके दो बच्चे हैं। पत्नी की खबर नहीं मिली तो वह पुलिस के पास गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन चेक किया तो पता चला वह बिहार के जहानाबाद में है। पति पुलिस को साथ लेकर फौरन पत्नी को ढूंढ़ने निकल पड़ा। जहानाबाद जाकर पता चला कि महिला अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी। वह वहां अपने प्रेमी के साथ उसके किराए के मकान में रह रही थी। महिला ने बताया कि दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे प्यार हो गया। बस फिर क्या था, महिला ने बिना आगे-पीछे कुछ सोचे सिर्फ दिल की आवाज सुनी और बस्ता उठाकर निकल पड़ी घर से। पति ने बच्चों का वास्ता दिया, फिर भी महिला नहीं मानी। पुलिस ने महिला को समझाने की कोशिश की, मगर वह जिद पर अड़ी रही। बालिग होने की वजह से पुलिस के हाथ बंधे थे। पति को खाली हाथ घर लौटना पड़ा। वैसे तो इस पूरी घटना पर ताज्जुब होता है, मगर लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी इस बात को लेकर हो रही है कि महिला ने क्या सोचकर दो लाख की तनख्वाह पाने वाले प्रोफेसर पति को छोड़...

उज्ज्वला योजना में 36 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन || MP NEWS

भोपाल । महिलाओं और बच्चों को घातक धुआं से मुक्ति दिलाने पर्यावरण प्रदूषण को कम करने कमजोर वर्ग को नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की योजना ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ में प्रदेश में रिकॉर्ड 36 लाख 20 हजार 164 कनेक्शन वितरित कर घरों में इन्स्टॉल करवा दिए गए हैं। खाद्य आयुक्त श्रीमन शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में प्रदेश के एसईसीसी सूची में शामिल 72 लाख 38 हजार 900 परिवारों में से 46 लाख 86 हजार 547 परिवारों के केवायसी भरे जा चुके हैं। केवायसी भरे हुए आवेदनों में से 38 लाख 76 हजार 77 परिवारों के आवेदन योजना अन्तर्गत स्वीकृत किए जा चुके हैं। स्वीकृत आवेदनों में से 36 लाख 20 164 परिवारों में नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित कर स्थापित किए जा चुके हैं। खाद्य आयुक्त शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में 1197 डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा मई माह में 4 लाख 11 हजार 73 केवायसी भरे गए और 2 लाख 43 हजार 522 परिवारों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए।

पेट्रोल-डीजल का दाम सातवे आसमान में || MP NEWS

देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढती कीमतों ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिये है दिल्ली में तेल का भाव 76 तो मुंबई में 84 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंचा पेट्रोल बात करे भोपाल में तो यहा भी 82 रूपये लीटर के पार पेट्रोल का दाम हो गया है  बड़ा सवाल क्या सरकार का जनता को यही अच्छे दिन है |    

MP बोर्ड 10 वी और 12 वी सप्लीमेंट्री परीक्षा के आवेदन ऑनलाइन भराना प्रारम्भ || MP NEWS

ऑनलाइन आवेदन - 17 मई से परीक्षा के एक दिन पहले तक भरे जाएंगे  सप्लीमेंट्री फीस - 350 रुपये प्रति विषय (पोर्टल चार्ज 25 रुपये अलग से) नोट - बेस्ट ऑफ़ फाइव पद्धति के तहत यदि छात्र एक विषय में अनुत्तीर्ण होता है और उसका परीक्षा परिणाम उत्तीर्ण घोषित किया गया है                                     उद्यानिकी में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा रीवा, किसान भी ले रहे रुचि, फिर भी जारी नहीं हो रहा बजट   यह भी पढ़ें ऐसी स्थिति में यदि छात्र अनुत्तीर्ण विषय की पूरक परीक्षा देना चाहता है तो 17 मई से 3 जून तक आवेदन कर सकता है  12 वी क्लास की सप्लीमेंट्री परीक्षा - 3 जुलाई को होगी 10 वी क्लास की सप्लीमेंट्री परीक्षा - 4 जुलाई से 12 जुलाई सुबह 9 से 12 बजे तक होगी

पंक्चर वाले की बेटी गणित की टॉपर

मध्य प्रदेश के कटनी जिले का एक छोटा सा कस्बा करकेली। यहां बस स्टैंड के बाहर पंक्चर की दुकान लगाने वाले मोहम्मद मुश्ताक की बेटी शाहजहां खातून ने बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है। शाहजहां को 500 अंकों में से 476 अंक हासिल हुए। गणित संकाय की मेरिट सूची में उनका 20वां स्थान हैं। बात सिर्फ उनकी टॉप रैंकिंग की नहीं, वह कितनी कठिन परिस्थितियों में अपने लक्ष्य को हासिल कर पाए हैं, यह ज्यादा गौरतलब है। प्रदेश में दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में जगह बनाने वाले उमरिया जिले के पांच छात्रों में 12वी की छात्रा शाहजहां खातून पेशे से टायरों का पंक्चर बनाकर जीवनयापन कर रहे मोहम्मद मुश्ताक की छोटी बेटी हैं। शाहजहां ने गांव के ही सरकारी स्कूल में गणित विषय के साथ इतिहास रच दिया है। मुश्ताक भले ही पंक्चर बनाकर अपने परिवार का पेट पाल रहे हो, लेकिन उन्होंने अपनी बेटियों के सपनों को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।  यही वजह है कि उनकी बड़ी बेटी नूरजहां भी जिले की टॉपर रही है, जबकि बड़ा बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। शाहजहां को भी अपने बड़ी बहन और भाई की प्...

MP Board Result 2018 Live news

हम यहां आपके पल पल की जानकारी देते रहेंगे, कृपया आप इस पेज को हर 10 मिनट बाद रिफ्रेश करते रहें।  पिछले साल के मुकाबले इस साल 16 प्रतिशत ज्यादा छात्र पास हुए हैं।  टॉप-10 में आने वाले 10वीं के 180 छात्रों में 98 लड़कियां और 83 लड़के।  12वीं में टॉप-10 रैंकिंग में आने वाले 103 छात्रों में 82 लड़कियां और 41 लड़के।  लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ा। पास होने वाली लड़कियों की संख्या लड़कों के मुकाबले ज्यादा। 10:30 पर घोषित होने वाला रिजल्ट टला। अब 11:15 पर होगा।  सीएम शिवराज सिंह की घोषणा सीएम शिवराज सिंह ने घोषणा की है कि 12वीं में 70% से अधिक अंक लाने वाले बच्चों की उच्च शिक्षा की पूरी फीस प्रदेश सरकार भरवायेगी। अब हमने एक फैसला और किया है कि जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन परिवारों के बच्चों के लिए 70% अंकों की शर्त भी अनिवार्य नहीं रहेगी।  एमपी में मार्च में हुई परीक्षा में करीब 20 लाख छात्र बैठे थे जिनमें से लगभग 8 लाख दसवीं के और 12 लाख 12वीं के स्टूडेंट्स हैं। 12वीं के एग्जाम 1 मार्च से 3 अप्रैल और 10वीं के एग्जाम 5 म...

MP BOARD 10th, 12th EXAM TOPPER LIST 2018 हिंदी में

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की हाईस्कूल (10वीं) व हायर सेकंडरी (12वीं) परीक्षाओं का रिजल्ट बस घोषित होने ही वाले हैं। सुबह 10:30 बजे सीएम हाउस में परीक्षा परिणामों की घोषणा होगी और इसी के साथ हम आपको टॉपर्स लिस्ट उपलब्ध करा देंगे। कृपया इसी पेज पर बने रहिए या इसे बुकमार्क कर लीजिए। आज एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को अपने साल भर के परिश्रम का फल मिलेगा। दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं के नतीजे एक ही दिन एक ही समय घोषित किए जाएंगे। यहां जानते हैं एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2018 से जुड़ी 10 खास बातें- 1. एपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों नतीजे आज सुबह 10.30 बजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट पिछले साल की तरह सीएम हाउस में घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले साल की तरह खुद रिजल्ट जारी करेंगे।  2. इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मैरिट में आने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा। खबर है कि इन विद्यार्थियों को भोपाल स्थित सीएम हाउस बुला लिया गया है। 3. पूरे प्रदेश भर से एमपी बोर्ड दसवीं और एमपी ब...

10वीं-12वीं रिजल्ट फटाफट देखने मोबाइल एप यहां से डाउनलोड करें

रिजल्ट का दिन हर उस परिवार के लिए खास होता है जिसमें एक स्टूडेंट होता है। सब चाहते हैं फटाफट रिजल्ट देखने को मिले लेकिन सब जानते हैं कि इस दिन बेवसाइट कितना स्लो हो जातीं हैं। रिजल्ट एसएमएस पर भी मिलता है परंतु पता नहीं क्यों, इसीदिन एसएमएस देरी से आते हैं। इसलिए हम लेकर आए हैं आपके लिए 2 ऐसे मोबाइल एप जो आपको फटाफटा रिजल्ट दिखाएंगे।  MOBILE APP पर 10th-12th EXAM RESULT देखने के लिए क्या करें सबसे पहले तो नीचे दिए गए दो में से कोई एक या दोनों मोबाइल एप INSTALL कर लें।  एप ओपन करें।  योर रिजल्ट का चयन करें।   अपना रोल नंबर सबमिट करें। बस आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।  सबसे अच्छी बात यह है कि आपको इंतजार नहीं करना होगा। सर्वर जाम नहीं होगा। बस आपके मोबाइल में नेटवर्क और डाटा स्पीड होना चाहिए।  अपने मोबाइल में MPBSE मोबाइल एप DOWNLOAD / INSTALL करनेे के लिए  यहां क्लिक करें अपने मोबाइल में MP Mobile मोबाइल एप DOWNLOAD / INSTALL करनेे के लिए  यहां क्लिक करें

मप्र: कर्जदार किसान ने बेटा तक गिरवीं रख दिया था | MP NEWS

BURHANPUR | MADHYA PRADESH |  मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में 3 दिन पहले किसान कारकुंड कोंडू ने जहरीला पदार्थ सेवन करके आत्महत्या कर ली थी। अब उसकी दर्दनाक कहानी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वो कर्ज के बोझ तले बुरी तरह दब चुका था। कर्ज से उबरने के लिए किसान ने अपने बेटे को गिरवी (बंधुआ) तक रख दिया परंतु फिर भी जब कुछ नहीं हुआ तो अंतत: निराश किसान ने आत्महत्या कर ली। उसका बेटा अब भी लेनदार के यहां बंधुआ है।  बुरहानपुर जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर भोलाना गांव में कर्ज से तंग आकर आत्महत्या करने वाले किसान की अभी तक किसी ने सुध नहीं ली है। पता चला है कि लगातार सिंचाई व्यवस्था नहीं होने से किसान की फसल खराब हो रही थी। किसान सहकारी समिति, स्थानीय साहूकारों के लोन की राशि पाटने के लिए अपने किशोर बेटे को ढाई लाख रुपए में पड़ोस के गांव में एक व्यक्ति को गिरवी पर दिया था। उसके पास बेटे को मुक्त कराने का कोई रास्ता नहीं था। वो लगातार तनाव में था और इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।  किसान के परिजनों के अनुसार मृतक किसान कारकुंड कोंडू की पानी की बावड़ी सूखने ...

मप्र में कांग्रेस 150 से ज्यादा सीट जितेगी: कमलनाथ का दावा | MP NEWS

MP ELECTION NEWS |  उधर भाजपा 'अबकी बार 200 के पार' की बात कर रही है तो इधर कमलनाथ ने 2018 में मध्यप्रदेश में 150 से ज्यादा सीटने का दावा ठोक दिया है। उनका कहना है कि मैने पूरा सर्वे करा लिया है। माहौल कांग्रेस के पक्ष में हैं। हम संगठन को थोड़ा और मजबूत करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा के कई नेता उनके संपर्क में हैं। मप्र में उन सीटों पर फोकस किया जाएगा जहां 5 बार से लगातार हारते आ रहे हैं।  गुरुवार को उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति बहुत खराब है और प्रदेश की जनता सच्चाई जान चुकी है। अब भाजपा चाहे कुछ भी कर ले मतदाता उसके बहकावे में नहीं आएंगे। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने तो गुजरात विधानसभा चुनाव में भी बड़ी-बड़ी बातें की थी लेकिन 100 सीट भी नहीं ला पाई। गुजरात को तो भाजपा का गढ़ कहा जाता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का गृह प्रदेश है फिर भी ऐसी हालत हुई। ऐसी ही स्थिति मप्र में भी होने वाली है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी समझ में आ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत करेंगे कमलन...

NAGPUR की लड़की का GUNA के जंगल में रेप, VIDEO बनाया | CRIME NEWS

GUNA | MP | NEWS |  नागपुर से अपनी दीदी के यहां आई मराठी लड़की को गुना रेलवे स्टेशन से किडनैप किया गया एवं गादेर के जंगल में उसका बलात्कार किया गया। इसके बाद एक वीडियो भी बनाया गया जिसमें लड़की पूरी तरह से न्यूज नजर आ रही है। घटना 3 माह पुरानी है परंतु खुलासा तब हुआ जब बदमाशों ने युवती के जीजा को वह वीडियो भेजकर 1.5 लाख रुपए की मांग की। ना देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है परंतु आरोपियों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई गलत है। असली बदमाश अब भी खुले घूम रहे हैं।  सिटी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन से युवती को जनवरी माह में राघौगढ़ के पिपलिया निवासी कांताराय अपने दो अन्य साथी भालू राय और बरखेड़ा निवासी नत्थू शिवहरे जबरन उठाकर ले गए थे। युवती ने अपने बयान में कहा है कि नागपुर निवासी है और मराठी भाषा ही समझती और बोलती थी। अशोकनगर में अपने जीजा के यहां वह रहती थी। वह हिंदी सीखने गुना आती थी। जनवरी 2018 में आरोपियों ने युवकी को रेलवे स्टेशन से कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे नशीली दवा खिलाई और जंगल में ले गए। यहां ...

मप्र में 15 कलेक्टर को बदले जाने की संभावना, लिस्ट तैयार | MP NEWS

भोपाल।  सोमवार देर रात आईएएस अफसरों के तबादले करने के बाद सरकार एक बार फिर मैदानी स्तर पर बदलाव करेगी। इसमें करीब 15 दर्जन जिलों के कलेक्टर बदल जाएंगे। वहीं, राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के 75 से ज्यादा और राजस्व के 50 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले भी होंगे। मंत्रालय में इनकी सूची बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हरी झंडी मिलते ही तबादला आदेश जारी हो जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक सरकार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोच-समझकर मैदानी जमावट करेगी। इसके मद्देनजर ही छिंदवाड़ा कलेक्टर जेके जैन को हटाने के बाद भी किसी अधिकारी को पदस्थ न करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिंह को प्रभार सौंपा गया है। यहां ऐसा अधिकारी भेजा जाएगा, जो सरकार के हिसाब से योजनाओं के कामों को गति दे सके। नगरीय विकास विभाग के उप सचिव भरत यादव का नाम भी छिंदवाड़ा भेजे जाने वाले अफसरों में प्रमुखता से लिया जा रहा है।सामान्य प्रशासन विभाग ने 75 से ज्यादा अधिकारियों की सूची भी तैयार कर ली है। इसके साथ ही 2013 का विधानसभा चुनाव कराने वाले अधिकारियों की भी बदली की जाएगी। इसी तर...

सिलेंडर लीक: 2 महिलाएं जिंदा जल गईं

मध्य प्रदेश के नीमच में एलपीजी गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से हुए हादसे में दो महिलाओं की जिंदा जलने से मौत हो गई। दोनों महिलाएं एक कार्यक्रम के सिलसिले में खाना बनाने के लिए पहुंची थी। तहसीलदार गोपाल सोनी ने बताया कि उपनगर नीमच सिटी में स्वर्गीय अमर सिंह यादव की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाएं खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस की टंकी लीकेज हो गयी और उसमें आग लग गयी। हादसे के वक्त कमरे में पांच लोग मौजूद थे, जिनमें से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, जावरा और नागदा से खाना बनाने के लिए पहुंची दो महिलाएं गीता बाई और माया बाई कमरे से बाहर नहीं निकल सकीं और जिंदा जलने की वजह से दोनों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी यशपाल यादव ने बताया कि आग लगने के बाद प्रशासनिक अमला काफी देर से मौके पर पहुंचा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने ही अपने स्तर पर प्रयास कर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद पूरे शहर में सनसनी मच गई। लोगों का भारी जमावड़ा घटनास्थल पर लग गया। पुलिस और प्रशासन के भी आला अफसर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोन...

नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या, टॉयलेट के अंदर मिला खून से लथपथ शव

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार की सुबह एक बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोपाल/जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार की सुबह एक बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ बच्ची का शव टॉयलेट के अंदर मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।  -पुलिस के अनुसार, आधार ताल थाना क्षेत्र के कटरा बजरंग बाड़ा में सोमवार सुबह 12 साल की प्रिया ठाकुर की बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव टॉयलेटके अंदर मिला है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परीक्षा की वजह से 5 बजे जगी थी प्रिया -पुलिस ने बताया कि बच्ची सरकारी स्कूल कृषि नगर में 6वीं कक्षा में अध्यनरत है। उसके पेपर चल रहे थे। इसलिए वह सुबह करीब 5 बजे जग गई थी। प्रिया का परिवार कटरा बजरंग बाड़ा क्षेत्र में किराए से रहता है, मृतक मासूम का पिता ड्राइवर है, मां ब...

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती: कड़ा नहीं है मुकाबला

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए 19 हजार आवेदन आए हैं। स्क्रूटनी के बाद करीब 1000 से 1200 आवेदन निरस्त होने की संभावना है। ऐसे में यह तय है कि एक पद के लिए कम से कम छह आवेदकों के बीच मुकाबला होगा। हर छठे आवेदक को प्रदेश के किसी भी सरकारी कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के तौर पर सेवाएं देने का मौका मिलेगा। प्रदेशभर के साढ़े चार सौ से ज्यादा सरकारी कॉलेजों में यह नियुक्तियां होंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 1 मार्च तय की गई थी।  हालांकि गुरुवार शाम उसे बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया है। ऐसे में आवेदन का आंकड़ा 200 तक आैर बढ़ सकता है। इस बार उच्च शिक्षा विभाग प्रयास कर रहा है कि परीक्षा भी हो और इंटरव्यू भी, क्योंकि दो बार पहले उसे पूरी प्रक्रिया ही निरस्त करना पड़ी थी। 2016 में हुई प्रक्रिया में 16 हजार आवेदन आए थे, तब कुल 2350 पद थे।  उससे पहले 2014 में हुई प्रक्रिया में कुल 45 हजार आवेदकों ने आवेदन किया था। इस बार पीएससी चाह रहा है कि हर हाल में परीक्षा भी हो और उसका रिजल्ट भी समय पर घोषित किया जाए, ताकि छह माह के भ...

परीक्षा में नकल रोकने के साथ......!

मध्यप्रदेश सरकार भी उत्तरप्रदेश के माडल पर अपने यहाँ की परीक्षाओं में नकल रोकने की तैयारी कर रही है, परन्तु  नकल रोकने के जो परिणाम उत्तर प्रदेश में सामने आये हैं, वैसे परिणाम का  अंदेशा सरकार के निर्णय में बाधा बन रहा है दो साल पहले उत्तर प्रदेश में तकरीबन साढ़े सात लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी। तब कहा गया था कि यूपी बोर्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ। इस साल अब तक सवा दस लाख से ज्यादा बच्चों ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं से किनारा कर लिया है। परीक्षार्थी की संख्या मे कमी से मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल वैसे ही गुजर रहा है। उत्तर प्रदेश से आ रही खबरें यहाँ निर्णय नहीं होने दे रही हैं। उत्तर प्रदेश का सरकारी अनुमान है कि वहां दस मार्च तक चलने वाली इन परीक्षाओं से जान छुड़ाने वालों की तादाद अभी और बढ़ेगी। इधर-उधर से आ रहे सरकारी बयानों का सार-संक्षेप यही है कि बच्चे बोर्ड इम्तहान इसलिए छोड़ रहे हैं क्योंकि इस बार सख्ती ज्यादा है। जिन कमरों में उन्हें परीक्षा देनी है, उनमें सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जबकि बाहर पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स तैनात है।रहा सवाल न...

Police Constable Final Result 2017 के परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (mppeb) ने पिछले साल हुई सिपाही भर्ती परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। सिपाही भर्ती परीक्षा 2017 के अंतिम परिणाम व्यापमं की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। मध्यप्रदेश में पिछले साल सहायक उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर और आरक्षक संवर्ग की भर्ती परीक्षा के फाइनल रिजल्ट गुरुवार को दोपहर में जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा पिछले साल 19 अगस्त से 28 सितंबर 2017 तक ऑनलाइन हुई थी। पहले चरण की परीक्षा परिणाम की तारीख 13 सितंबर 2017 थी। वहीं अंतिम परिणाम बुधवार 7 फरवरी 2017 को घोषित किए गए थे। इसके बाद दूसरे चरण की परीक्षा के नतीजे अब जारी हुए हैं। अभ्यर्थी अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जान सकते हैं। परिणाम देखने के लिए आपको सबसे पहले प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट www.vyapam.nic.in पर जाएं और होम पेज पर रिजल्ट पर क्लिक करें। -अब रिजल्ट टैब से ‘Police Constable Recruitment Test 2017 – (Final Result)’ पर क्लिक करें। -इसके बाद ‘Head Constable & Asstt...

शर्मनाक : भाई ने बहन का नहाते हुए बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर दो साल तक करता रहा रेेप

भोपाल:  मध्यप्रदेश से रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक वहशी दरिंदेे ने अपनी बहन के साथ ही वो हरकत कर डाली जिसे सुन हर किसी का खून उबल पड़ेगा. दरिंदे भाई ने अपनी बहन का नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाया. यही नहीं इसके बाद उसने दो साल तक उसे ब्लैकमेल कर रेप किया. भाई की दरिंदगी का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित बहन ने मामले की शिकायत जामुल थाने में दर्ज कराई  मामला मध्य प्रदेश के भिलाई शहर का है. जहां पर रीवा शहर के रहने वाले राघवेंद्र सिंह नाम के युवक ने इस हैवानियत को अंजाम दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राघवेंद्र सिंह मोबाइल कंपनी में काम करता है. अपने काम के सिलसिले में वो अक्सर भिलाई आता जाता रहता था. यहीं पर उसकी एक चचेरी बहन की शादी हुई थी जो कि, अपने पति के साथ यहां पर रहती थी. राघवेंद्र यहां जब भी भिलाई आता था, अपनी मौसेरी बहन के यहां रुकता था. पीड़िता के हवाले से पुलिस ने बताया कि साल 2015 में आरोपी ने पीड़िता का नहाते हुए एक वीडियो बना लिया था. इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए वह उसके साथ रेप करता रहा. इतना ही...

लालची DOCTORS ने केंसर का डर दिखाकर 599 महिलाओं आॅपरेशन कर डाले, सस्पेंड

मध्यप्रदेश के NARSINGHPUR जिले में मेडिकल माफिया का खेल उजागर हुआ है। इसमें 2 सरकारी डॉक्टर भी शामिल थे। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। गजब देखिए कि डॉक्टरों ने प्रसव या दूसरी बीमारियों का इलाज कराने आईं महिलाओं को केंसर कर डर दिखाया और बच्चेदारी का आॅपरेशन कर दिया। ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने के लिए 599 महिलाओं के आॅपरेशन किए गए, इसमें कई महिलाओं की उम्र 25 साल या इससे कम थी। बता दें कि 40 साल से कम उम्र की महिलाओं की बच्चेदानी का आॅपरेशन अतिआवश्यक हो जाने की स्थिति में ही किया जाता है।  डॉक्टरों ने मेडिकल एथिक्स का उल्लंघन किया नरसिंहपूर जिले के जिला शासकीय अस्पताल में जनवरी 2017 से सितम्बर 2017 के मध्य 9 माह की अवधि में 599 महिलाओं की बच्चेदानी के आपरेशन करने के मामले में स्वास्थ्य संचालक स्वस्थ्य सेवा मध्यप्रदेश ने नरसिंहपूर में पदस्थ डॉ.डी.पी.सिंह एवं डॉ.आर.के. सिंघई को कदाचरण का दोषी पाये जाने पर उन्हें निलम्बित कर दिया है। गत 30 जनवरी को पारित आदेश में दोनों डाक्टरों को आपरेशन करने के लिये आवश्यक नियमावली का पालन ना करने सहित अन्य आरोप सही पाये जाने का उल...

डाकुओं ने DIAL 100 से किया युवती का अपहरण, पुलिस पार्टी को बंधक बनाया

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। एक गिरोह ने पहले डॉयल 100 को मदद के लिए बुलाया फिर पुलिस पार्टी को बंधक बनाया और उनकी वर्दी पहनकर खुद डायल 100 लेकर चले गए। वहां से एक लड़की को किडनैप किया, पुलिस पार्टी को उसका वाहन व वर्दी वापस की और फरार हो गए। घटना प्रकाश में आते ही पूरा पुलिस महकमा इलाके में उतार दिया गया है।  अपहृत हुई युवती का नाम नीरजल पटेल पिता राजकुमार पटेल निवासी बमराह उम्र 18 बताई गई है। युवती के पिता किसान हैं। युवती सागर में पढ़ाई कर रही थी। घटना अमानगंज जिला पन्ना की है। रात करीब 11 बजे राजू नाम के किसी व्यक्ति ने डॉयल 100 को कॉल करके मदद मांगी। कंट्रोल रूम के निर्देश पर चालक शराफत, हेडकांस्टेबल प्रकाश मंडल एवं सुभाष दुबे बताए गए ठिकाने पर पहुंचे तो वहां गिरोह ने उन्हे गनपाइंट पर ले लिया और पुलिस पार्टी को बंधक बना डाला।  डकैतों ने पुलिस पार्टी की वर्दियां उतरवाईं और खुद पहन लीं, फिर डायल 100 वाहन लेकर बमुराह गांव पहुंचे। यहां सीधे युवती के घर पर दस्तक दी एवं परिवारजनों को बताया कि युवती को थाने बुलाया गया है। इस तरह उन्होंने...