Skip to main content

मप्र में कांग्रेस 150 से ज्यादा सीट जितेगी: कमलनाथ का दावा | MP NEWS


MP ELECTION NEWS | उधर भाजपा 'अबकी बार 200 के पार' की बात कर रही है तो इधर कमलनाथ ने 2018 में मध्यप्रदेश में 150 से ज्यादा सीटने का दावा ठोक दिया है। उनका कहना है कि मैने पूरा सर्वे करा लिया है। माहौल कांग्रेस के पक्ष में हैं। हम संगठन को थोड़ा और मजबूत करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा के कई नेता उनके संपर्क में हैं। मप्र में उन सीटों पर फोकस किया जाएगा जहां 5 बार से लगातार हारते आ रहे हैं। 


गुरुवार को उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति बहुत खराब है और प्रदेश की जनता सच्चाई जान चुकी है। अब भाजपा चाहे कुछ भी कर ले मतदाता उसके बहकावे में नहीं आएंगे। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने तो गुजरात विधानसभा चुनाव में भी बड़ी-बड़ी बातें की थी लेकिन 100 सीट भी नहीं ला पाई। गुजरात को तो भाजपा का गढ़ कहा जाता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का गृह प्रदेश है फिर भी ऐसी हालत हुई। ऐसी ही स्थिति मप्र में भी होने वाली है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी समझ में आ गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत करेंगे
कमलनाथ ने कहा कि पिछले कुछ सालों में चुनाव बहुत लोकलाइज हो गए हैं। पहले हम यह कह सकते थे कि फलां गांव में कांग्रेस के समर्थक ज्यादा हैं लेकिन अब तो एक घर में भी नहीं कहा जा सकता कि कौन किसे वोट देगा। हम 150 से ज्यादा सीटों पर जीतेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत करेंगे।

भाजपा के कई नेता संपर्क में
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उनके संपर्क में हैं। भाजपा नेताओं को कांग्रेस से टिकट देने के संबंध में उन्होंने कहा कि यह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा में तय होगा।

जिन सीटों पर 5-6 चुनावों में हार, उस पर रहेगा जोर
कमलनाथ ने कहा कि चुनाव में उन सीटों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा जो सीटें हमने कांग्रेस के शासनकाल में भी हारी हैं। जिन सीटों पर कांग्रेस पांच-छह चुनावों से हारी है उन पर विशेष जोर रहेगा। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से नाखुश है इस कारण भाजपा की हार तय है।

गौर ने की थी तारीफ
कमलनाथ ने कहा कि जब वे केंद्र सरकार में थे तब उन्होंने प्रदेश को खूब फंड दिया। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने भी इसकी प्रशंसा की थी। अब जो स्मार्ट सिटी बनाई जा रही है उसका कॉन्सेप्ट ही साफ नहीं है कि स्मार्ट सिटी क्या है।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...