सिहोरा। पारिवारिक खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब एक पिता अपनी बेटी के लिये लिए घर से बाइक पर लड़के वालों के यहां रिश्ता लेकर निकला। जिसके कुछ ही पल बाद पिता की सड़क हादसे में मौत की जानकारी घर घर वालो को मिल गई। जिससे पूरा परिवार सदमे में आ गया। शनिवार की सुबह गांव से कटनी जा रहे पिता बेटी के लिए रिस्ता लेकर जिनकी बाइक की रास्ते मे ही चैन टूट गई और फंस गई जिसके चलते बाइक अनियंत्रित हुई और पेड़ से टकरा गई जिसमें बाइक सवार उछलकर पत्थर पर सिर के बल गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार उमेश गर्ग (50वर्ष) ग्राम अंमगवां देवरी थाना मझौली निवासी शनिवार की सुबह आठ बजे घर से अपनी बेटी के लिए रिस्ता की बात करने कटनी के लिए निकले थे । तभी दौरा बहोरीबन्द मार्ग में बम्होरी मोड़ के पास बाइक की चैन अचानक टूटकर फंस गई , जिससे बाइक अनियंत्रित हुई और पेड़ से टकरा गई। पेड़ से बाइक टकरा जाने से बाइक चालक उछलकर पत्थर पर सिर के बल ही गिर गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि थोड़ी ही देर पहले घर से निकले उमेश गर्ग के परिजनों को जब यह हादसे की जानकारी लगी तो सभी सदमे में आ गए । जहा...
Broadcasting & Media Production Company in Rewa, :Latest News, Videos, Photos | सिंगरौली, रीवा, सतना, सीधी, की ताजातरीन खबरे