SEHORE | BHOPAL | CRIME | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृहजिला सीहोर में एक विकलांग युवती ने 2 भाजपा नेताओं के खिलाफ 2 साल तक लगातार यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। आष्टा पुलिस ने भाजपा नेता राजा कलेक्टर और सांसद प्रतिनिधि मुकेश ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी राजा कलेक्टर प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र का संचालक है। राजा ने यहीं पर युवती को नौकरी दी और फिर रेप करने लगा। इसके बाद उसने युवती को अपने दोस्त मुकेश ठाकुर के साथ भी यौन प्रताड़नाएं सहन करने के लिए बाध्य किया। सत्ता की खनक और युवती की विकलांगता के कारण यह सिलसिला लगातार 2 साल तक चलता रहा। 2 साल पहले ज्वॉइन की थी नौकरी युवती के मुताबिक राजा कलेक्टर ने युवती को मिलने बुलाया। उसने युवती को नौकरी देने और अच्छी वेतन देने का वायदा किया। इसके बाद युवती ने केंद्र में नौकरी ज्वॉइन कर ली। नौकरी के कुछ दिनों बाद केंद्र संचालक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद राजा कलेक्टर ने अपने दोस्त मुकेश ठाकुर के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और डरा-धमकाकर अपना मुंह बंद रखने पर विवश किया। दोस्त क...
Broadcasting & Media Production Company in Rewa, :Latest News, Videos, Photos | सिंगरौली, रीवा, सतना, सीधी, की ताजातरीन खबरे