Skip to main content

विकलांग युवती को राजा कलेक्टर ने नौकरी दी फिर रेप करने लगा, दोस्त से भी कराया | MP NEWS


SEHORE | BHOPAL | CRIME | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृहजिला सीहोर में एक विकलांग युवती ने 2 भाजपा नेताओं के खिलाफ 2 साल तक लगातार यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। आष्टा पुलिस ने भाजपा नेता राजा कलेक्टर और सांसद प्रतिनिधि मुकेश ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी राजा कलेक्टर प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र का संचालक है। राजा ने यहीं पर युवती को नौकरी दी और फिर रेप करने लगा। इसके बाद उसने युवती को अपने दोस्त मुकेश ठाकुर के साथ भी यौन प्रताड़नाएं सहन करने के लिए बाध्य किया। सत्ता की खनक और युवती की विकलांगता के कारण यह सिलसिला लगातार 2 साल तक चलता रहा। 


2 साल पहले ज्वॉइन की थी नौकरी
युवती के मुताबिक राजा कलेक्टर ने युवती को मिलने बुलाया। उसने युवती को नौकरी देने और अच्छी वेतन देने का वायदा किया। इसके बाद युवती ने केंद्र में नौकरी ज्वॉइन कर ली। नौकरी के कुछ दिनों बाद केंद्र संचालक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद राजा कलेक्टर ने अपने दोस्त मुकेश ठाकुर के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और डरा-धमकाकर अपना मुंह बंद रखने पर विवश किया।

दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म
युवती के केंद्र में नौकरी के दौरान राजा कलेक्टर ने कई बार उसके साथ जोर-जबरदस्ती की और बलात्कार किया। इसके साथ ही उसने अपने दोस्त मुकेश ठाकुर को भी महिला से रेप करने दिया। मुकेश ठाकुर ने भी महिला के साथ कई बार रेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपी मुकेश भाजापा सांसद प्रतिनिधि है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कुछ भी कहने से अभी मना किया है। युवती की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

2 साल पहले हुई थी मुलाकात
युवती के मुताबिक राजा कलेक्टर से उसकी मुलाकात हुई थी। इस दौरान वह कम्प्यूटर टीचर के रूप में नौकरी कर रही थी। तभी राजा कलेक्टर ने उसे प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में नौकरी पर रखने की बात कही। युवती ने भी केंद्र में को-ऑर्डिनेटर के रूप में नौकरी ज्वॉइन कर ली। युवती ने बताया कि इस दौरान दोनों आरोपी करीब दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।

इंदौर में रियल स्टेट के काम पर लगाया
एक साल सीहोर में कौशल विकास केंद्र में नौकरी पर रखने के बाद राजा कलेक्टर ने महिला को इंदौर में एक रियल स्टेट के काम में लगा दिया। जहां उसे किराए का मकान दिलाया गया। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में महिला रह रही थी वहां कुछ दिन पहले दोनों आरोपी आए और उसे धमकाने लगे। महिला ने परेशान होकर यह बात अपने परिजनों को बताई जिसके बाद आष्टा थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...