भोपाल . घर की जरूरत पूरी करने और बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी में कुछ महिलाओं ने पैसों के लिए अपना शरीर तक बेच दिया। ये 14 महिलाएं जल्द ही इस गंदगी से दूर किसी कंपनी में काम करती नजर आएंगी। भोपाल सेंट्रल जेल में बंद इन महिलाओं की जमानत पुलिस लीगल एड के जरिए करवाएगी, ताकि सेक्स रैकेट के दलदल से दूर वे अपना परिवार पाल सकें। इतना ही नहीं उन्हें अपने-अपने थाने की नगर रक्षा समिति में शामिल होकर पुलिस की मदद भी करनी होगी। दरअसल हाल ही में अयोध्या नगर इलाके में कॉलगर्ल की हत्या के बाद पुलिस ने शहर में ऑपरेशन क्लीन अभियान शुरू किया था। यूं तो ऑपरेशन क्लीन के तहत बीते 46 दिनों में पुलिस ने 30 महिलाओं को गिरफ्तार किया, इनमें चार विदेशी भी शामिल हैं। जेल जाकर लिया वादा- अब नहीं करेंगी गलत काम इन 14 महिलाओं की दर्द भरी दास्तान सामने आने के बाद एसपी साउथ राहुल लोढा ने इन्हें सामाजिक परिवेश में दोबारा लौटाने की कवायद शुरू की। शनिवार को वे सेंट्रल जेल पहुंचे और जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे के साथ महिलाओं से बात की। पता चला कि उनकी जमानत कराने वाला भी कोई नहीं है। बच्चे पड़ोसियों के ...
Broadcasting & Media Production Company in Rewa, :Latest News, Videos, Photos | सिंगरौली, रीवा, सतना, सीधी, की ताजातरीन खबरे