भोपाल। भोपाल पुलिस ने मुंबई मूल की एक लड़की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे कॉलगर्ल बताया है। पुलिस का दावा है कि इस लड़की के मोबाइल में कई वीआईपी लोगों के मैसेज मौजूद हैं। इनमें अधिकारी, नेता और कारोबारी शामिल हैं। लड़की ने इन हाईप्रोफाइल लोगों को वाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेजे और डील तय की। पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने की तैयारी कर रही है। इस लड़की को राजधानी के त्रिलंगा इलाके में औरा मॉल के सामने स्थित रोजमैरी अपार्टमेंट के फ्लैट गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस का कहना है कि यह लड़की हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रही थी। यह जरूरत मंद लड़कियों, युवतियों और महिलाओं को अपने जाल में फंसाती थी। ग्राहकों को वह दो तरह से सर्विस देती थी फ्लैट में किसी लड़की के साथ समय बिताने और बाहर ले जाने के उसने अलग-अलग रेट उम्र के हिसाब से तय कर रखे थे।
पुलिस ने बीती देर रात फ्लैट में दबिश देकर आपत्तिजनक हालत में 19 साल की लड़की और राहुल नाम के युवक को तीन महिलाओं के साथ को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के पास से जब्त मोबाइल से पुलिस को भोपाल के कई हाई प्रोफाइल लोगों के नंबर भी मिले हैं। पुलिस ने जब मोबाइल का वाट्स्एप चेक किया तो उसमें कई रसूखदारों को भेजे गए मैसेज और लड़कियों के फोटो भी देखने मिले हैं।
Comments
Post a Comment