मुरैना। मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं के परिणाम सोमवार (14 मई) को घोषित होने वाले हैं। इसकी सूचना जैसे ही मीडिया में आई, 12वीं की छात्रा ने फांसी पर झूलकर सुसाइड कर लिया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है परंतु छात्रा की मां का कहना है कि वो काफी दिनों से डिप्रेशन में थी जिसके चलते बीमार भी हो गई थी। छात्रा के पिता ट्रक ड्राइवर हैं। घटना के समय वो घर पर नहीं थे। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मुरैना शहर के गोपालपुरा इलाके में रहने वाली 12 वीं की छात्रा अंजलि ने शनिवार रात को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा के पिता ट्रक ड्राइवर हैं। घटना के समय वो घर पर नहीं थे। घटना के समय घर पर छात्रा की मां और दो छोटे भाई-बहन मौजूद थे। छात्रा की मां ने बताया कि वो किचन में खाना बना रही थीं। वहीं छात्रा के भाई-बहन टीवी देखने में व्यस्त थे। इसी दौरान मौका पाकर छात्रा ने अपने आपको कमरे में बंद कर लिया। छात्रा ने कमरे की छत में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की मां ने बताया कि खाना बनाने के बाद उन्होंने कमरे...
Broadcasting & Media Production Company in Rewa, :Latest News, Videos, Photos | सिंगरौली, रीवा, सतना, सीधी, की ताजातरीन खबरे