Skip to main content

Posts

Showing posts with the label REWA

सेमरिया: जातीय समीकरण ही ध्वस्त कर पाएगा परिवार का दबदबा || REWA NEWS

2008 से अस्तित्व में आई सेमरिया विधानसभा सीट भाजपा की परंपरागत सीट रही है. सेमरिया ।  2008 से अस्तित्व में आई सेमरिया विधानसभा सीट भाजपा की परंपरागत सीट रही है, लेकिन क्या इस बार भी यहां भाजपा कमल की फसल लहलहा पाएगी? सवाल इसलिए क्योंकि यह सीट पूर्व विधायक अभय मिश्रा की बदौलत भाजपा की मानी जाती रही है। अभय मिश्रा अब भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस के साथ हैं। लिहाजा अब यहां के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। साम, दाम, दंड, भेद में माहिर अभय मिश्रा के न रहने पर यह सीट चुनावी दंगल का रूप ले चुकी है। जंगल व जमीन के मामले में धनी सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में जातीय समीकरण का दबदबा रहा है। यही कारण है कि दो पंचवर्षीय से एक ही परिवार में पति- पत्नी बतौर विधायक रह चुके हैं। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क की समस्या अन्य विधानसभा की तरह ही हैं। टिकट बंटवारे के साथ ही चुनावी समीकरण स्पष्ट दिखाई देगा। टिकट वितरण ही यहां जीत की आधारशिला रखेगा। यह सीट अभय मिश्रा के परिवार से निकालना विपक्ष के दलों को मुश्किल साबित हो सकती है। ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ ही अनुसूचित जाति जनजाति ...

माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय का निर्माण 8 जुलाई को || REWA NEWS

रीवा। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्र्वविद्यालय भवन के निर्माण के लिए 60 करोड़ रूपये की राशि मंजूर की गई है। इसके लिए मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड को निर्माण एजेंसी निर्धारित कर दिया गया है। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उद्योग तथा खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अधिकारियों को भवन निर्माण क े संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता विश्र्वविद्यालय भवन का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करायें। इसक े लिए निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करायें। यह विश्र्वविद्यालय विन्ध्य क्षेत्र ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए बड़ी सौगात होगी। उद्योग मंत्री ने अधिकारियों से भवन निर्माण के तकनीकी पक्षों की जानकारी ली। बैठक में उपायुक्त हाउसिंग बोर्ड एमके साहू, आयुक्त नगर निगम आरपी सिंह तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री की सोच गांव में हो रही साकारः उद्योग मंत्री || REWA NEWS

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी डिजिटल साक्षारता कार्यक्रम का प्रभाव अब गांव में भी दिखाई देने लगा है। यह बातें प्रदेश के उद्योग खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जिले के सगरा गांव में कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ करते हुए कही है। उन्होंने कहा कि सगरा में सड़क, नहरों से सिंचाई, बिजली की सुविधा के बाद ऑनलाइन सेवायें प्राप्त करने रीवा।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी डिजिटल साक्षारता कार्यक्रम का प्रभाव अब गांव में भी दिखाई देने लगा है। यह बातें प्रदेश के उद्योग खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जिले के सगरा गांव में कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ करते हुए कही है। उन्होंने कहा कि सगरा में सड़क, नहरों से सिंचाई, बिजली की सुविधा के बाद ऑनलाइन सेवायें प्राप्त करने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधा आरंभ हुई है। अब ग्रामवासियों को शहरों जैसी डिजिटल सेवाएं प्राप्त होंगी। इसके माध्यम से बैंकिंग तथा बीमा की भी सुविधा दी जायेगी। इसके माध्यम से युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। उन्होंने सगरा गांव का तेजी से विकास हो रहा है। इसके विकास में कॉमन सर्विस सेंटर का भी स...

शहर की 30वीं उच्च स्तरीय टंकी का लोकार्पण आज || REWA NEWS

रीवा । नगर पालिक निगम रीवा द्वारा अमृत योजनान्तर्गत रतहरा में नव-निर्मित उच्चस्तरीय पानी की टंकी एवं शुद्ध पेयजल वितरिका का शुभांरभ 2 जुलाई को सांय 4 बजे उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। अध्यक्षता जनार्दन मिश्र, सांसद करेगें। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती महापौर ममता गुप्ता, सतीश सोनी निगम अध्यक्ष, शिवदत्त पाण्डेय, अशोक पटेल, पार्षद वार्ड क्रमांक- 15 उपस्थित रहेगें। अन्य निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन उपरोक्त के साथ ही रतहरा वार्ड क्रमांक 15 में राष्ट्रीय राज्य मार्ग 7 में नहर के पास पानी की टंकी पहुंच मार्ग तक डब्लूबीएम सड़क निर्माण कार्य अनुमानित लागत रुपए 11.00 लाख एवं वार्ड क्रमांक- 15, में आईएचएसडीपी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्मित भवनों तक आरसीसी पहुंच मार्ग निर्माण कार्य अनुमानित लागत रुपए  31.073 लाख का भूमि पूूजन भी मंत्री श्री शुक्ल द्वारा सम्पन्न होगा। 56 एमएलडी पानी हो रहा फिल्टर  वर्तमान में नगर निगम द्वारा 56.00 एमएलडी पानी प्रतिदिन फिल्टर किया जाकर तीनों जल शोधन यंत्रालयों से पूरी क्षमता के साथ श...

...फिर सुर्खियों में TRS कॉलेज छात्रा ने छात्र को दी देख लेने की धमकी || REWA NEWS

                         बॉयफ्रेंड से फ़ोन लगवाकर दी देख लेने की धमकी  रीवा |   ( Rituraj Dwivedi )  कुछ माह पूर्व रीवा के ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र नितिन सिंह की हत्या कर दी गई थी और आज एक बार फिर उस हत्याकांड की याद तब ताजा हो गई जब टीआरएस में पढ़ने वाले छात्र ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत की कि उसे एक लड़की द्वारा अपने फ्रेंड से उसे देख लेने की धमकी दी गई है जानकारी के अनुसार दिनांक 01 जुलाई को छात्र अर्पित सिंह के मोबाइल पर एक लडक़ी ने मैसेज किया कि तुम मुझे कॉल क्यों करते हो अब तुम देख लेना उसके बाद उसके दोस्त ने फोन लगाकर देख लेने की धमकी दे डाली |  दरअसल द्वितीय वर्ष की छात्रा ने अर्पित सिंह राजपूत नाम के छात्र को लड़की ने फ़ोन कर के परेशान  करने आरोप लगाया  है और मोबाइल पर मैसेज कर देख लेने की धमकी भी दी और कुछ देर बाद लड़की के बॉयफ्रैंड उबैद खान निवासी निपानिया ने फ़ोन कर देख लेने की धमकी दी ,  इस पूरे मामले पर छात्र नेता सिद्धार्...

कुछ बन गए मालामाल तो कुछ बन गए कंगाल || REWA NEWS

रीवा । राष्ट्रीय राजमार्ग-7 एवं 27 के लिए अधिग्रहीत की गई जमीनों पर किस तरह से अनियमितता की गई है। इसका ताजा उदाहरण कुछ समय पूर्व संभागायुक्त द्वारा एक जमीन के कराए गए मूल्यांकन के बाद सामने आया था। भू-अर्जन अधिकारी एवं एमपीआरडीसी के अधिकारियों द्वारा जमीनों के अधिग्रहण के बाद बनाए गए मुआवजे में किसी को उपकृत कर दिया तो किसी को कंगाल कर दिया है। बताया गया है कि कई ऐसे किसान जिन्हें जमीनों के अधिग्रहण के बाद काफी कम मुआवजा दिया गया है, उन्होंने संभागायुक्त के पास मूल्यांकन के लिए अपील की थी। भू-अर्जन अधिकारी द्वारा बनाए गए मुआवजे पर संज्ञान लेते हुए संभागायुक्त द्वारा बतौर आर्किट्रेक्टर जब दोबारा मूल्यांकन कराया गया, तो बनाए गए मुआवजे से 33 गुना अधिक का मुआवजा किसान के पक्ष में पाया गया। इस मूल्यांकन के बाद भू-अर्जन अधिकारी एवं एमपीआरडीसी की भूमिका संदिग्ध हो गई है। इस तरह के तीन हजार से ज्यादा मामले कमिश्नर कार्यालय में अभी लंबित हैं। संभागायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी में बताया गया है कि कई मामले ऐसे है जो सह खाते की जमीन होने के बाद आपसी निराकरण नहीं हो पा रहा है। ऐसे भ...

नाला निर्माण की अनदेखी से हादसे का खतरा || REWA NEWS

रीवा । नेहरू नगर में निर्माणाधीन नाले में सुरक्षा की अनदेखी रहवासियों को भारी पड़ सकती है। वार्ड क्रमांक 13 अंतर्गत बनने वाले इस नाले में छह फिट ऊंचाई और छह फिट गहराई की खुदाई की जा रही है। लेकिन सुरक्षा संकेतक न लगने के कारण हरदम हादसे की आशंका बनी रहती है। मिश्रा पेट्रोल पम्प से नेहरू नगर जाने वाली सड़क पर बन रहे नाले में एक भी सुरक्षा सूचना नहीं लगाई गई है। सड़क के किनारे सीमेंट के बोरे रखकर निर्माण करने वाली कंपनी ने अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली है। रहवासियों के मुताबिक रात को सड़क से गुजरने पर हादसे की आशंका बनी रहती है। छह फिट गहरे इस नाले में गिरने से किसी की जान भी जा सकती है। रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं की गई है। जिसके कारण गुजरने वाले लोगों को रात में गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाते हैं।  बच्चों पर रखनी पड़ती है ज्यादा नजर अभिभावकों की मानें तो नाले में हादसे की आशंका को देखते हुए छोटे बच्चों पर हरदम नजर रखनी पड़ती है। सड़क में खेलने के दौरान बच्चों के दौड़ने पर गिरने का डर बना रहता है। वहीं निर्माण की धीमी रफ्तार को देखते हुए जल्द ही समस्या से छुटकारा मिल...

अब किसानों के बेटे-बेटियों को मिलेगा 2 करोड़ तक का कर्ज || REWA NEWS

रीवा ।   ( Rituraj Dwivedi )  जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्य पालन अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना के अन्तर्गत कृषक पुत्र-पुत्रियों को उद्योगों, स्वरोजगार स्थापना के लिये 50 हजार रुपए से 2 करोड़ रुपए तक की ऋण सुविधा प्रदान की जाती है। ऋण राशि में मार्जिन मनी सहायता 15 प्रतिशत अधिकतम 12 लाख रुपए एवं बीपीएल हेतु पूंजीगत लागत का 20 प्रतिशत अधिकतम 18 लाख रुपए दिया जायेगा। कलेक्ट्रेट में प्राप्त कर सकते हैं आवेदन स्वरोजगार स्थापना के इच्छुक हितग्राही कार्यालय जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति, कलेक्ट्रेट कक्ष क्रमांक 3 प्रथम तल से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। आवेदकों को नियमानुसार ब्याज अनुदान, ऋण गारंटी एवं प्रशिक्षण का लाभ दिया जायेगा।  यह होना जरूरी कार्य पालन अधिकारी ने बताया कि आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का हो, वह रीवा जिले का मूल निवासी हो। उसकी आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच हो, वह न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हो। वह किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक, वित्तीय संस्था, सहकारी बैंक का बकायादार न हो। आवेदक किसान का पुत्र या पुत्र...

बड़ा खुलासा: पहले छककर पिलाई, फिर AK 47 से कर दिया Shoot || REWA NEWS

रीवा । रीवा पुलिस ने खुटेही मोहल्ले के नीलू उर्फ सुरेश गौतम की अंधी हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना के एक लांस नायक एवं उसके दो साथियों ने गत दिवस युवक को खतरनाक हथियार AK 47 से शूट कर दिया था। सेना में पदस्थ हत्या के अपराधी धीरेंद्र सिंह ने ये गन कुपवाड़ा में आतंकी से छीनी थी और उसे चोरी छिपे अपने गांव ले आया था। तब धीरेंद्र ने युवक को गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को क्योटी फॉल में फेंक दिया था।  रीवा जिले की आपराधिक घटनाओं के इतिहास में यह पहली घटना है, जिसमें किसी शख्स का  एके 47  से मर्डर किया गया हो। इसके साथ ही रीवा में अवैध हथियारों से गोलीबारी, उनके प्रयोग से ये एक और बड़ी घटना देखने को मिली है। गौरतलब हो लंबे समय से रीवा में अवैध रूप से घातक हथियारों, कट्टे, तमंचे का चोरी छिपे प्रयोग किया जा रहा है जिस पर पुलिस लगाम लगाने में असफल ही रही है। वहीं इस घटना में पुलिस ने लांस नायक धीरेन्द्र सिंह, उसके दोनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर एके-47 रायफल, 87 जिंदा कारतूस, तीन मैग्जीन जब्त किया है। हत्या के बाद शव ठिकान...

दो ट्रको की आपस मे जबर्दस्त भिड़ंत एक की मौत 2 घायल || REWA NEWS

अमरपाटन नेशनल हाइवे नम्बर 7 ग्राम पड़हा मैं दो ट्रको की आपस मे हुई जबर्दस्त भिड़ंत ड्राइवर ट्रक में फंसा मौके पर मौत दूसरे ट्रक का ड्राइवर सहित 2 अन्य हुए घायल 100 डायल पुलिस मोके पर , घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपाटन ले जाया गया हैं।

शातिर इंस्पेक्टर ने सुहागरात पर दोस्तों को बुलाकर सबके सामने पत्नी के कपड़े....|| REWA NEWS

इंदौर।  यहां एक ऐसे शातिर पुलिस सब इंस्पेक्टर की कहानी सामने आई है जिसने एक युवती को पहले प्यार के जाल में फंसाकर रेप किया, फिर रेप की एफआईआर से बचने के लिए शादी की और युवती को अपमानित करने के लिए सुहागरात के वक्त दोस्तों को बुला लिया एवं सबके सामने विवाहिता के कपड़े उतारने लगा। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने युवती को गालियां भी दीं। खुलकर कहा कि अब शादी के सारे सबूत उसके पास हैं। रेप की एफआईआर दर्ज नहीं हो सकती। दहेज प्रताड़ना का केस लगेगा तो देख लूंगा लेकिन युवती ने बड़ी ही चतुराई से इस सारे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।  शादी का वादा करके संबंध बनाए फिर मुकर गया पटेल कॉलोनी उज्जैन निवासी 31 वर्षीय महिला ने पुलिस को जो शिकायत दर्ज कराई है उसके अनुसार पुलिस अधिकारी शैलेंद्र सिंह निवासी न्यू रामनगर रीवा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक, सिंहस्थ 2016 में स्नान के दौरान शैलेंद्र से परिचय हुआ था। दोनों फोन पर बात करने लगे। 5 फरवरी 2017 को उसने मिलने इंदौर बुलाया। शैलेन्द्र ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बना लिए। परिजन ने शादी की तैयारी की लेकिन ...

रीवा से मैसूर के लिए शुरू हुई स्पेशल ट्रेन || REWA NEWS

22 जुलाई तक होगा संचालन, शनिवार रात 1.10बजे हुई रवाना रीवा। दक्षिण रेलवे ने मैसूर से रीवा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। प्रयोग के तौर पर अभी यह ट्रेन एक से 22 जुलाई तक चलाई जाएगी। रीवा से मैसूर के लिए ट्रेन शनिवार व रविवार की दरम्यानी रात 1.10 बजे रवाना होगी। वहीं मैसूर से 5 से 19 जुलाई तक गुरुवार सुबह 7.20 बजे रवाना होकर शनिवार शाम 5 बजे रीवा पहुंचेगी। इसके लिए 16 कोचों की रैक शनिवार की शाम ५ बजे रीवा पहुंची। इस ट्रेन के चलने से रीवा आईटी क्षेत्र का हब्ब माने जाने वाले बैंगलोर (बेंगलुरू) से सीधा जुड़ जाएगा।  बताया जा रहा है कि मैसूर व बेंगलुरू के लिए बड़ी संख्या में विंध्य क्षेत्र के यात्री सफर करते हैं। जिसे देखते हुए दक्षिण रेलवे ने रीवा से मैसूर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे से हरी झंडी मिलने के बाद एक जुलाई को यह ट्रेन रात 1.10 बजे हुई। 16 कोच की इस ट्रेन में एक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित एवं दो तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच सहित 9 शयनयान हैं। इसके अतिरिक्त एसएलआर सहित चार जनरल डिब्बे हैं। इस ट्रेन में यात्रियों की...

हथियारों से लैश आधा सैकड़ा युवकों ने मचाया आतंक || REWA NEWS

बाइक से आए आधा सैकड़ा युवकों ने मचाया आतंक बाइक से आए आधा सैकड़ा युवकों ने मोहल्ले में जमकर आतंक फैलाया। उन्होंने लोगों के साथ गाली-गलौज कर दुकान मे तोडफ़ोड़ की। जब पुलिस पहुंची तो सभी युवक फरार हो गए। विश्वविद्यालय थाना के नीम चौराहे में गुरुवार दोपहर बाइक से आधा सैकड़ा युवक आए थे। युवक लाठी, राड सहित अन्य हथियारों से लैश थे। बाइक में सवार होकर युवक नीम चौराहा पहुंचे जहां स्थानीय दुकानदारों के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद वे बोदा हरिजन बस्ती पहुंचे जहां पर एक गुमटी में भी तोडफ़ोड़ की। इस दौरान मोहल्ले के लोग भयभीत रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपी बाइक में सवार होकर फरार हो गए। आरोपी कुछ युवकों की तलाश में आए थे जिनका कुछ दिन पूर्व उनका विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद को लेकर युवक आए थे। करीब आधे घंटे तक बेखौफ युवक हथियारों से लैश होकर घूमते रहे। स्थानीय लोगों का कहना था कि बाहरी युवक यहां आकर आतंक फैलाते है जिनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

बढ़ सकती है विश्वविद्यालय कर्मचारियों की सेवा अवधि || REWA NEWS

रीवा  |  अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार को कुलपति प्रो. केएन सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण निर्णय कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने की अवधि को बढ़ाना रहा। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश शासन ने सभी शासकीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से 62 कर दी है। मगर शासन के नियम विश्वविद्यालय में लागू नहीं होते। जिसके चलते विवि के कर्मचारियों में रिटायरमेंट की उम्र न बढ़ने को लेकर काफी असंतोष रहा।  कार्य परिषद में प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी कार्य परिषद की बैठक में विश्वविद्यालय ने कर्मचारियों के रिटायरमेंट को 62 वर्ष करने राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन के द्वारा प्रस्ताव को मंजूर करने के बाद विवि कर्मचारियों की रिटायरमेंट की अवधि भी दो साल बढ़ जाएगी। विवि प्रबंधन के इस निर्णय से सभी वर्ग के कर्मचारियों में खुशी की लहर छा गई है। कर्मचारियों ने रिटायरमेंट की अवधि बढ़ जाने से विवि प्रबंधन की जमकर तारीफ की है। आज घोषित होंगे चार पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ...

बिटिया की शादी तय करने जा रहे पिता की दुर्घटना में मौत || REWA NEWS

रीवा  | बेटी की शादी तय करने मोटरसाइकिल से जा रहे पिता को बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर मोटर साइकिल सवार दोनों लोग सड़क पर उछल कर गिर पड़े जिसमें पिता की मौके पर मौत हो गई और साथ में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। लौर थाना अंतर्गत उमरी गांव में साकेत परिवार के घर में बेटी की शादी लगने की खुशी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। बेटी का विवाह तय करने के लिए रीवा जा रहे पिता के साथ एक अन्य पारिवारिक सदस्य की दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। देर शाम दोनों शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। एक की मौके पर हुई मौत सीधी से रीवा आ रही बस क्रमांक एमपी 53, 0717 द्वारा मोटरसाइकिल से जा रहे रघुनाथ साकेत एवं बैजनाथ साकेत निवासी उमरी थाना लौर को सिलपरा नहर के पास जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों चलकर जमीन पर गिर पड़े। रघुनाथ साकेत का सर जमीन से टकराने के कारण मौके पर ही मौत हो...

रीवा कलेक्टर ने भैरव मंदिर का किया निरीक्षण कहा ओरछा के रामराजा की तरह होगा इस मंदिर का जीर्णोद्धार || REWA NEWS

धर्मशाला, भव्य प्रवेशद्वार सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाएंगे रीवा. गुढ़ के कष्टहरनाथ मंदिर, भैरव मंदिर तथा बूढ़ीमाता मंदिर का जल्द जीर्णोद्धार किया जाएगा। इन मंदिरों के परिसर को आकर्षक बनाने के साथ ही धर्मशाला, भव्य प्रवेशद्वार सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाएंगे। जिससे पर्यटक यहां आने के लिए आकर्षित हों। इसके लिए सीएसआर मद से राशि मंजूर की गई है। कलेक्टर ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्माण कार्य के निर्देश दिए। मालूम हो, गुढ़ में कष्टहरनाथ, भैरव मंदिर व बूढ़ीमाता मंदिर के प्राचीन मंदिर हैं। कष्टहरनाथ मंदिर परिसर विकास के लिए 2.17 करोड़ रुपए, भैरव बाबा मंदिर क्षेत्र के विकास लिए 56 लाख रुपए तथा बूढ़ीमाता मंदिर परिसर के विकास के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड को सौंपी गई है। कलेक्टर प्रीति मैथिल ने गुढ़ में कष्टहरनाथ मंदिर, भैरव बाबा मंदिर तथा बूढ़ीमाता मंदिर परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को मंदिर के परिसर को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि जिस तरह ओरछा...

युवक को शराब पिलाकर मारी गोली ,प्रपात में फेंका दिया शव जानिए वज़ह || REWA NEWS

                                 विवि पुलिस के हाथ लगे दो आरोपी, निशानदेही पर बरामद हुआ शव रीवा. सप्ताहभर से पुलिस के लिए अबूझ पहले बने लापता युवक का शुक्रवार को शव मिला है। उसकी गोली मारकर हत्या कर की गई थी और शव को छिपाकर भाग लिए थे। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। 16 जनू की रात हुई वारदात  रायपुर कर्चुलियान थाना के कोष्ठा में 16 जून की रात करीब 11 बजे गोली चलने की स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी। मौके से पुलिस को पिस्टल के दो खाली खोखे, मोबाइल, खून के धब्बे व बाइक बरामद हुई थी। उक्त मोबाइल सुरेश उर्फ नीलू गौतम पिता रामलला (30) निवासी मढ़ा मनगवां के रूप में हुई थी। परिजनों ने विवि थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। साइबर सेल से ली मदद  पुलिस लगातार उक्त युवक की तलाश में लगी थी। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया जिन्होंने सख्ती से पूछताछ में युवक की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने शव क...

विश्वविद्यालय में पहली बार होगा यह कार्यक्रम, जुटेंगे देश-विदेश के दिग्गज || REWA NEWS

                                                  अधिकारियों ने शुरू की तैयारी रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में पहली बार पुराछात्र सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तय योजना के तहत गुरुवार को संबंधित कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की तिथि सहित अन्य कई निर्णय लिए गए। 18 व 19 जुलाई की तिथि निश्चित  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएन सिंह यादव के निर्देश पर सम्मेलन के आयोजन को लेकर गुरुवार से तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोजन के लिए 18 व 19 जुलाई की तारीख तय हुई है। बैठक के दौरान प्राध्यापकों ने निर्णय लिया कि सम्मेलन में न केवल विश्वविद्यालय के बल्कि महाविद्यालयों के उन छात्रों को आमंत्रित किया जाएगा, जो देश-विदेश में महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ हैं। सम्मानित किए जाने की योजना  पुराछात्र सम्मेलन के दो दिवसीय आयोजन में पुराछात्रों को सम्मानित किए जाने की योजना भी है। बैठक में उपस्थित प्रो. रहस्यमणि म...

अध्यापक को स्कूल में घुसकर चाकुओं से गोदा हालत गंभीर रीवा रेफर || REWA NEWS

सीधी।  खबर आ रही है कि शैलेन्द्र सिंह पटेल सहायक अध्यापक NPS शाला गाजर ग्राम पंचायत बघऊ संकुल केंद्र GHHS धुम्मा पर 25 जून दोपहर के बाद अज्ञात हमलावरों ने स्कूल में घुसकर चाकू मार दिया। स्कूल की छुट्टी हो जाने के कारण वहां स्टूडेंट्स नहीं थे। राह से गुजर रहे किसी ग्रामीण की नजर पड़ी तो शैलेन्द्र सिंह लहुलुहान नजर आए। पुलिस ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज करवाया, फिर सीधी जिला चिकित्सालय ​रेफर किया गया, वहां से रीवा और अब जबलपुर रेफर कर दिया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है।  अध्यापक संगठन ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी शासकीय अध्यापक संगठन के प्रांत प्रवक्ता अभय राज योगी ने मांग की है कि अपराधी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाय। यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं होती तो संघ उग्र आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा। संगठन के पदाधिकारियों जय भारत सिंह चौहान प्रांतीय उपाध्यक्ष, संजय पांडे, प्रांतीय संगठन मंत्री, मनीष पांडे प्रांतीय सहसचिव, सुरेश पांडे जिला अध्यक्ष, आरती पांडे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, उमा सिंह जिला सचिव, राकेश द्विवेदी जिला सचिव, श्रवण मिश्रा जिला...

पहली सूची में प्रथम श्रेणी के छात्रों को दी प्राथमिकता || REWA NEWS

रीवा । सरकारी कॉलेजों में नये प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। आॅनलाइन फार्म भरने के बाद सरकारी कॉलेजों ने पहली आवंटन सूची जारी कर दी है। जिसमें 12 वीं परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम शामिल है। हालांकि महाविद्यालयों में अभी एक तिहाई सीटें खाली है। ऐसे में कम नंबर पाये हुये छात्रों का पसंदीदा महाविद्यालय में एडमीशन होने की संभावना बरकरार है।  मिली जानकारी के अनुसार 29 जून तक पहली आवंटन सूची में शामिल विद्यार्थियों को शुल्क जमा करने की मोहलत दी गई है। इसके बाद 2 जुलाई से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिसमें उम्मीद है कि 60 से अंक लाने वाले विद्यार्थियों को भी एडमीशन मिल सकेगा। गौरतलब है कि नये सत्र के लिए कॉलेज में एडमीशन की प्रक्रिया 30 मई से शुरू हो चुकी है। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग ने आॅनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया अपनाई है। गौरतलब है कि इस बार रजिस्ट्रेशन के समय ही छात्रों को कॉलेज और विषय का चयन करना था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के मुख्य कॉलेजों में विद्यार्थियों ने बीएएसी, गण...