Skip to main content

नाला निर्माण की अनदेखी से हादसे का खतरा || REWA NEWS


रीवा। नेहरू नगर में निर्माणाधीन नाले में सुरक्षा की अनदेखी रहवासियों को भारी पड़ सकती है। वार्ड क्रमांक 13 अंतर्गत बनने वाले इस नाले में छह फिट ऊंचाई और छह फिट गहराई की खुदाई की जा रही है। लेकिन सुरक्षा संकेतक न लगने के कारण हरदम हादसे की आशंका बनी रहती है। मिश्रा पेट्रोल पम्प से नेहरू नगर जाने वाली सड़क पर बन रहे नाले में एक भी सुरक्षा सूचना नहीं लगाई गई है।
सड़क के किनारे सीमेंट के बोरे रखकर निर्माण करने वाली कंपनी ने अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली है। रहवासियों के मुताबिक रात को सड़क से गुजरने पर हादसे की आशंका बनी रहती है। छह फिट गहरे इस नाले में गिरने से किसी की जान भी जा सकती है। रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं की गई है। जिसके कारण गुजरने वाले लोगों को रात में गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाते हैं। 
बच्चों पर रखनी पड़ती है ज्यादा नजर
अभिभावकों की मानें तो नाले में हादसे की आशंका को देखते हुए छोटे बच्चों पर हरदम नजर रखनी पड़ती है। सड़क में खेलने के दौरान बच्चों के दौड़ने पर गिरने का डर बना रहता है। वहीं निर्माण की धीमी रफ्तार को देखते हुए जल्द ही समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही
कई घरों में बनी जल संकट की स्थिति
नाला निर्माण के दौरान कई मामलों में निर्माण कंपनी की लापरवाही उजागर हो रही है। पानी की सप्लाई की मुख्य पाइप लाइन भी काट दी गई है। जिससे कई घरों में पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। पिछले तीन-चार दिनों से कॉलोनी के दर्जनों घर में पानी नहीं आ पा रहा है। नाला निर्माण में वर्तमान समय में स्लैब बनाने का काम चल रहा है। जिसको पूरा होने में एक हफ्ते का समय लग सकता है। ऐसे में रहवासी एक हफ्ते और जलसंकट की स्थिति का सामना करेंगे। नाला निर्माण के दौरान पानी की सप्लाई को ध्यान में नहीं रखा गया है। पानी की पाइप लाइन कटने के कारण नाला निर्माण के बाद भी पानी रहवासियों को कब उपलब्ध हो पाएगा, इसकी जानकारी नगर निगम प्रशासन भी सही तरीके से नहीं दे पा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...