Skip to main content

Posts

Showing posts with the label sirmour

यहां सड़क पर खड़े रहते हैं वाहन, बन रहे हादसे की वजह

सिरमौर । जिला मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर स्थित क्योटी मार्ग में वाहनों का जाम लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। जहां सुबह 8 बजे के बाद सड़क के दोनों तरफ तथा बीच रोड में यात्री बसें, बिना परमिट की टैक्सियां तथा ऑटो इस तरह आकर खड़े हो जाते हैं कि दो पहिया वाहनों के निकलने के लिए भी जगह शेष नहीं रह जाती है। पैदल चलने वालों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। सड़क तक फैली दुकान एक तरफ जहां मुख्य मार्ग पर वाहनों का हाल ऐसा है कि लोगों को निकलने के लिए जगह नहीं बचती है। वहीं कुछ सरहंग किस्म के दुकानदारों ने तो रोड की पटरी तक अपनी दुकानों का विस्तार कर लिया है। रोड के पचासवां तक पक्का निर्माण कराने के बाद अब पटरी के करीब ट्रक बरसाती तिरपाल व अन्य सामान फैलाकर दुकानदारी करते देखा जा सकता है। यह सब कुछ नगर प्रशासन एवं पुलिस-प्रशासन प्रतिदिन देखता रहता है। किन्तु नगर को अतिक्रमण मुक्त करके सुन्दर बनाने की बात करने वाले नगर परिषद के कर्मचारी, सीएमओ, पार्षद एवं अध्यक्ष अनजान बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि परिषद के कर्मचारियों, अधिकारियों की ऊपरी कमाई अवैध विस्तार से हो रही है। यही...