सतना । देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा IIT कानपुर की तरफ से आयोजित Jee advance का परिणाम घोषित किया जा चुका है। इस परिणाम में प्रणव गोयल ने टॉप किया है जिनके कुल 360 में से 337 अंक मिले हैं। इस परीक्षा में कुल 18,138 छात्रों ने सफलता हासिल की है, इनमें 2076 लड़कियां शामिल हैं। लड़कियों में मीनल परख फीमेल टॉपर हैं और उन्होंने देश भर में 6वीं रैंक हासिल की है। उन्हें 360 में से 318 अंक मिले हैं। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आईआईटी कानपुर की वेबसाइट jeeadv.ac.in पर चेक कर सकते हैं। ये हैं आईआईटी JEE advance के जोनवाइज टॉपर्स: आईआईटी बॉम्बे जोन: ऋषि अग्रवाल, रैंक 8 आईआईटी दिल्ली जोन: साहिल जैन, रैंक 2 आईआईटी गुवाहाटी जोन: प्रशांत कुमार, रैंक 150 आईआईटी कानपुर जोन: आयुष कदम, रैंक 78 आईआईटी खड़गपुर जोन: केवीआर हेमंत कुमार, रैंक 5 आईआईटी मद्रास जोन: मवयूरी सिवा कृष्णमनोहर: रैंक 5 बता दें कि आईआईटी में प्रवेश के लिए कैंडिडेट को दो चरणों से गुजरना होता है। पहले सीबीएसई संयुक्त प्रवेश बोर्ड (जेएबी) आयोजित कराती है। देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए ली ज...