Skip to main content

सखौहा में पटिया-पत्थर का अवैध उत्खनन, यूपी-बिहार जा रही खेप || SATNA NEWS



सतना | जिले के उचेहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत परसमनिया क्षेत्र के जंगल और राजस्व भूमि में एक बार फिर अवैध उत्खनन का दौर तेजी के साथ शुरू हो गया है। बेहद सुनियोजित ढंग से यहां चल रहे पत्थर पटिया के अवैध उत्खनन से खनन माफिया न केवल जंगल और कुदरती सौंदर्य को नुकसान पहुंचा रहा है बल्कि शासन को भी क्षति पहुंचा रहा है। यहां से रोजाना पत्थर पटिया की खेप यूपी -बिहार तक भी भेजी जा रही है लेकिन रोकथाम और कार्यवाही के लिए तैनात किये गए जिम्मेदार भी अपने हितलाभ साध कर खामोशी से बैठे हुए हैं।  
ठेंगे पर पाबंदी, खनन माफिया का है जोर जारी, जिम्मेदारों ने ओढ़ी खामोशी 
अवैध उत्खनन के मामले में जमाने से सुर्खियों में छाये रहने वाले परसमनिया क्षेत्र में एक बार फिर खनन माफिया का बोलबाला है। परसमनिया उप वन परिक्षेत्र में दर्जनों ठीहे खनन माफिया ने खोल और खुलवा रखे हैं। सखौहा में तो खनन माफिया ने न वन भूमि को छोड़ा है और न ही राजस्व भूमि उसके कहर से बच पाई है। मजदूर लगा कर दिन भर उत्खनन कराया जाता है। खदानों में मजदूरों से ठेके पर भी पटिया तुड़वाई -निकलवाई जाती है और फिर शाम तक में तैयार माल को ट्रैक्टर से लिफ्ट कर एक ठीहे तक पहुंचा दिया जाता है और फिर पत्थर पटिया की खेप ट्रक में लोड कर यूपी बिहार भेज दी जाती है।
क्षेत्रीय लोग और सूत्र बताते हैं कि रोजाना सखौहा क्षेत्र से आधा दर्जन ट्रक लोड हो कर भेजे जाते हैं। यहां दर्जनों स्थानों पर चल रही छोटी बड़ी खदानों के पीछे कई बड़े चेहरे भी हैं। पंचायतों के प्रतिनिधि और सरकारी विभागों से जुड़े लोग भी इस दो नम्बरी कारोबार में शामिल हैं। कोई खुद अवैध उत्खनन करा रहा है तो कोई प्रकृति के इन दुश्मनों से अपना हिस्सा वसूल कर आंख और कान बंद किये बैठा है। इस खेल में यहां के लीजधारक बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। 
पीएम आवास की आड़
जगह जगह पटिया -पत्थर तोड़ रहे लोग इस अवैध कारोबार को भी सरकारी योजना से जोड़ने से नहीं हिचकिचा रहे। पीएम आवास योजना में पटिया की उपयोगिता का बहाना बना कर कमाई की जा रही है। कोई भी सवाल करने पर तपाक से पीएम आवास का नाम ले लिया जाता है और मजदूर यह बताने लगते हैं कि वे अपने घर के निर्माण के लिए ऐसा कर रहे हैं।
वन अमला भी यह सब देख कर खामोश है और पेंच फंसने पर राजस्व भूमि बता कर पल्ला झाड़ने से बाज नहीं आता जबकि खनिज विभाग के लोगों का भी कोई खौफ यहां किसी को नहीं है। अवैध खदान चलाने वाले खनन माफिया,उनके गुर्गे और यहां तक कि मजदूर भी बेझिझक यह कहते सुने जा सकते हैं कि सब कुछ सेट है। सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों उचेहरा थाना पुलिस ने सख्ती की थी लेकिन बाद में वहां भी सब कुछ शायद मैनेज हो गया। 
नगर निगम में भी खपत
पटिया की खपत सतना में भी कम नहीं है। नगर निगम द्वारा नाली के निर्माण में पत्थर पटिया का इस्तेमाल भी किये जाने की अनिवार्यता लागू किये जाने के बाद पटिया की अवैध खेप यहां भी खूब खप रही है। नगर निगम के तमाम ठेकेदार अवैध पटिया की खेप उतरवा रहे हैं। हालांकि कुछ वाहनों के साथ पिट पास भी भेज दिए जाते हैं लेकिन यह तभी काम में लाये जाते हैं जब कहीं कोई रोक टोक हो या पकडे जाने का संकट आ खड़ा हुआ हो। 
प्रतिबंध के बावजूद ब्लास्टिंग,ड्रिलिंग
ब्लास्टिंग पर पाबंदी है लेकिन यहां मनमानी पर उतारू खनन माफिया को इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। बेखौफ होकर यहां ब्लास्टिंग भी की जा रही है और कम्प्रेशर के जरिये ड्रिलिंग भी की जा रही है। मशीन लगा कर मजदूर बड़ी बड़ी चट्टानें काट कर देखते ही देखते टुकड़ों में बांट रहे हैं और फिर पटिया निकाल कर भंडारण कर रहे हैं। एक एक खदान का नजारा ऐसा दिखता है जैसे जंगल के अंदर को फैक्ट्री लगा रखी गई हो। 
90 रु का खेल
मजदूर बताते हैं कि उनके द्वारा निकाली गई पटिया के उन्हें 30  से 40 रुपए मिलते हैं जबकि एक पटिया की बिक्री सवा सौ रुपए तक में की जाती है। पटिया अपने ठीहे पर ही रखे रहते हैं जिसे क्षेत्र के लाइसेंसी ठेकेदार अपना वाहन भेज कर उठवा लेते है। कई जगह तो ऐसी भी खदाने हैं जहां बड़े पैमाने पर पटिया निकाली जा रही हैं ,उन ठीहों से वाहन का इंतजाम भी उस खदान को चलने वालों द्वारा ही भेजा जाता है। 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...