Skip to main content

Posts

Showing posts with the label bhind

नवविवाहिता को किडनैप कर 18 दिन तक गैंगरेप

भिंड।  गोहद थाने के चंदहारा गांव निवासी नवविवाहिता को 4 बदमाशों ने गनपाइंट पर किडनैप किया और लगातार 18 दिन तक उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। इस दौरान बदमाश अपने ठिकाने भी बदलते रहे ताकि पकड़े ना जाएं। पुलिस ने 10 मई को गुमशुदगी दर्ज की थी परंतु कोई कार्रवाई नही की। महिला के पिता ने अपने स्तर पर छानबीन की और 28 मई को दतिया से अपनी बेटी को मुक्त करा लिया। बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया है लेकिन गिरफ्तार नहीं कर पाई है।  यह है अपहरण और गैंगरेप की कहानी गोहद थाने में रिपोर्ट के लिए पहुंची नववाहिता निवासी चंदहारा ने बताया कि पति और घर के सभी लोग गमी में शामिल होने के लिए ग्वालियर गए थे। इसी दौरान आरोपित कल्लू शर्मा निवासी भड़ेरा थाना मौ, शिवदयाल शर्मा, राजेश शर्मा निवासी सिमार थाना मेहगांव और राहुल परिहार थाना अकोला दतिया ने उसे देसी पिस्तौल के दम पर काबू किया और अपहरण कर ले गए। विवाहिता ने बताया कि आरोपितों ने पहले उसके साथ मेहगांव के सिमार गांव में सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे झांसी ले जाया गया। झा...

BHIND: लड़कियों की कोचिंग के सामने खड़े होकर पेंट खोल देता था युवक, गिरफ्तार | CRIME NEWS

BHIND/MP/NEWS |  यहां एक सिरफिरे ​युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह आए दिन लड़कियों के एक कोचिंग सेंटर के सामने आकर खड़ा हो जाता और पेंट खोलकर गंदी हरकतें करने लगता। वारदात के समय उसने अपना चेहरा ढंक लिया था परंतु सारी हरकतें CCTV में कैद हो गईं। युवतियों ने उसे घेरकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को अश्लीलता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।  जानकारी के मुताबिक, भिंड में एक कोचिंग सेंटर के नजदीक 20 वर्ष के करीब आयु का एक युवक छात्राओं के सामने ही खुलेआम अपना प्राइवेट पार्ट प्रदर्शित करता था। हैरानी वाली बात तो यह है कि उसने यह अश्लील हरकत लगातार दूसरे दिन की। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV में भी कैद हो गई। दूसरे दिन जब युवक दोबारा वहां पहुंचा और फिर से अश्लील हरकतें करनी शुरू कीं तो छात्राएं गुस्सा हो गईं। छात्राओं ने शख्स को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि शख्स ने नीले रंग की जैकेट पहन रखी है और मास्क से अपना चेहरा ढंक रखा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उचित धाराओं में केस ...

MP पुलिस भर्ती: युवतियों के सामने युवकों के कपड़े उतरवाए, एक कमरे में सबका मेडिकल

भिंड।  धार में हुई पुलिस भर्ती के दौरान अभ्यार्थियों के सीने पर एससी-एसटी लिखने की घटना अभी लोग भूले भी नहीं थे कि भिंड में इसी भर्ती के दौरान युवक और युवतियों का एक ही कमरे में मेडिकल चेकअप किया गया। महिला अभ्यर्थियों का मेडिकल भी पुुरष डॉक्टर ने ही किया। मेडिकल चेकअप के दौरान कोई भी महिला डॉक्टर और नर्स मौजूद नहीं थी। इसको लेकर विरोध तेज हो गया है। जानकारी के मुताबिक भिंड पुलिस लाइन में 217 नवीन महिला और पुरुष आरक्षकों की भर्ती हुई है जिनमें से कुछ का जिला चिकित्सालय में मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है। मंगलवार को इनमें से 39 युवक-युवतियों के मेडिकल टेस्ट करवाए गए। जिनमें से करीब 18 युवतियां थीं और 21 युवक शामिल थे। इन सभी को एक ही कमरे में बुलाया गया और अर्धनग्न अवस्था में युवकों का युवतियोंं के सामने मेडिकल टेस्ट किया गया।  इसी तरह महिला उम्मीदवारों का ​मेडिकल टेस्ट किया गया। वह भी बिना किसी महिला चिकित्सक के। इस मामले में जब चिकित्सालय से जुड़े अधिकारियों से चर्चा की गई तो वह बगलें झांकते हुए दिखाई दिए। उधर जिला कलेक्टर इल्लैया राजा टी ने इस घटना से साफ इनकार कर...

BHIND टीचर ने छात्रा की मां से की गंदी हरकतें, स्कूल में छात्रा के कपड़े उतारे

भिंड।  विलाप गांव के सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने शर्मनाक हरकत की है। पहले वो 8वीं की छात्रा के घर पहुंचा। छात्रा घर पर नहीं थी, उसकी मां अकेली थी तो उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा। महिला ने चिल्लाना शुरू किया तो भाग गया। फिर स्कूल में छात्रा को एक कमरे में ले गया और उसके कपड़े उतारकर गंदी हरकतें कीं। पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।  एक मार्च को विलाप गांव के शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक अपने स्कूल में 8वीं की पढ़ने वाली एक छात्रा के घर पहुंच गया। जिस वक्त वह पहुंचा, उस वक्त छात्रा की मां घर पर अकेली थी। मौका पाकर उसने छात्रा की मां के साथ अश्लील हरकत शुरु कर दी। महिला ने इसका विरोध करते हुए चिल्लाने लगी तो आरोपी वहां से भाग गया। चौदह मार्च को महिला की बेटी 8वीं का पेपर देने के लिए स्कूल पहुंची थी। तब शिक्षक छात्रा को एक कमरे में ले गया और उसके सारे कपड़े उतारकर गंदी हरकतें करने लगा। ये बात घर जाकर छात्रा ने अपनी मां को बताई। अपने साथ हुई छेड़खानी को तो मां सहन कर गई, लेकिन अपनी बेटी के साथ हुई इस गंदी हरकत से मां ने आरोपी के खिलाफ मामला ...