सतना। शहर में अचानक सब्जियों के दाम में कुछ घन्टों के अन्दर आग सी लग गई है। शादी व्याह के अवसर पर हुए इस घटनाक्रम के चलते लोगों की जेब काटने की सुनियोजित कोशिश फल सब्जी व्यापारियों ने हडताल में जाने से पहले ही प्रारम्भ कर दी है। इसका सीधा असर आम जन पर पडा है। हड़ताल अभी शुरू ही हुई है और कई सब्जियों की कीमत दो से तीन गुनी हो गई है। शनिवार को भिण्डी जहां 15 रुपये किलो बिक रही थी वहां अब इसकी कीमत 40 रुपये हो गई है।
टमाटर 20 से 50 रुपये किलो हो गया है। आलू 20 से 30 रूपए का हो गया है। प्याज ,बैगन व अन्य सब्जियों का भी यही आलम है। दरअसल फल सब्जी व्यापारी और प्रशासन के बीच मंड़ी विस्थापन को लेकर चल रहे विवाद के बीच आम जन मानस को परेशान किया जाना उनकी रणनीति में शामिल है।
विश्वासराव फल सब्जी मण्डी के कुछ व्यापारी कृषि उपज मण्डी में व्यापार करने के लिए तैयार नही हो रहे। अपने व्यापार का विस्थापन करने के लिए तैयार न होने वाले व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रशासन और व्यापारियों के इस विवाद में किसान और उपभोक्ता हडताल की भेट चढेगा यह पहले ही दिन से दिखाई देना लगा है। इस पूरे मामले में यह गौर करने वाला तथ्य है कि फिलहाल उन जिसों के दाम बढ रहे है जो स्थानीय किसान उगाते हैं। मंडी में बोली के बाद उन्हे बेंचा जाता है। साथ ही अढतीया जो कोल्ड स्टोरेज में सब्जियों को सुरक्षित रखते हैं उनके दामों में भी बढोत्तरी पहले ही दिन से देखी जा रही है।
एक तरफ हडताल तो दूसरी तरफ व्यापार
फल सब्जी का कारोबार करने वाले व्यापारियों के बीच आपस में ही फूट पड गई है। एक तरफ कुछ व्यापारी कारोबार पूरी तरह से बंद करने का ऐलान कर चुके है। तो दूसरी तरफ कृषि उपज मण्डी में शिफ्ट हुए व्यापारी आज से फल-सब्जी का कारोबार शुरू करने की तैयारी कर रहे है। आज से सब्जी का करोबार पूरी तरह से शुरू करवाने के लिए प्रशासन भी भरपूर सहयोग कर रहा है।

फलों पर ज्यादा असर नहीं
फल-सब्जी व्यापारियों के हडताल में जाने से सब्जिायों के दाम तो आसमान छू रहे है। लेकिन इसका ज्यादा असर फलों के दामों में देखने को नही मिल रहा है। सिंधी कैम्प मण्डी में फलों के दाम पहले जैसे ही रहे।
फल-सब्जी व्यापारियों के हडताल में जाने से सब्जिायों के दाम तो आसमान छू रहे है। लेकिन इसका ज्यादा असर फलों के दामों में देखने को नही मिल रहा है। सिंधी कैम्प मण्डी में फलों के दाम पहले जैसे ही रहे।

Comments
Post a Comment