सतना। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश के आवेदन की तारीख शिक्षा विभाग ने बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार, अब 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं। इससे पहले अंतिम तारीख 23 जून निर्धारित की गई थी। स्कूल शिक्षा विभाग ने तारीख के बढ़ाने का तर्क सर्वर में आ रही दिक्कत को बताया है।
ऑनलाइन आवेदन के अलावा त्रुटि सुधार करने की भी अंतिम तारीख 30 जून ही रखी गई है। वही रेण्डम सिस्टम से ऑनलाइन सीटों का आवंटन 5 जुलाई को होगा। वही प्राइवेट स्कूलों के आवंटन के बाद सत्यापन का काम 7 से 16 जुलाई के बीच किया जाएगा। पात्र बच्चों को स्कूलों में प्रवेश और आधार सत्यापन का 9 से 25 जुलाई के मध्य होगा।
पिछले सत्र से सुधरी स्थिति, मैहर सबसे खराब
पिछले सत्र की तुलना में अब तक हुए आवेदन पर गौर किया जाए तो करीब 109 प्रतिशत बढ़कर आवेदनों की स्थिति में सुधार है। लेकिन तय लक्ष्य और बढ़ी स्कूलों की संख्या के आधार पर गौर किया जाए तो स्कूल शिक्षा के पैमाने में अभी भी सतना रेडजोन में आ रहा है। फिलहाल सतना में आवेदनों की स्थिति 58 फीसदी है। वही जिले के ब्लॉकों में सबसे खराब स्थिति मैहर ब्लॉक की है।

Comments
Post a Comment