सतना। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन का पावर सबस्टेशन अब उचेहरा में बनने जा रहा है। इसकी स्वीकृति हो चुकी है और उचेहरा तहसील कार्यालय के समीप जमीन भी प्रशासन एलाट कर दी है।
बनने के बाद सतना में होंगे 132 केवी के 7 विद्युत उपकेन्द्र
जानकारी के अनुसार उचेहरा में 132 केवी का पावर सबस्टेशन बनना है। हालांकि अभी इसकी स्वीकृति मिली है जिनमें कोई काम शुरू नहीं हुआ। अभी तक यह भी फायनल नहीं है कि आखिर कौन सी कंपनी को इसे बनाने का काम दिया जाएगा। उचेहरा विद्युत उपकेन्द्र बनने के बाद सतना जिले में 132 केवी के सात पावर सबस्टेशन हो जाएंगे।
साढ़े 19 करोड़ है लागत
पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी के सतना सर्किल अंतर्गत मैहर ओएण्डएम डिवीजन क्षेत्र के उचेहरा में स्वीकृति हुए 132 केवी सबस्टेशन की लागत साढ़े 19 करोड़ रुपए है। जब यह सबस्टेशन कम्पलीट हो जाएगा तो 33 हजार केवी के चार फीडर इस उपकेन्द्र से निकाले जाएंगे। बेहतर सप्लाई के साथ बैकअप पावर मिलेगा और 33/11 केवी सब स्टेशनों के लिए लाइन मिलेगी।
अभी मैहर से मिलता है पावर
उचेहरा क्षेत्र के लिए अभी 33केवी की लाइनें मैहर-220 केवी से आती हैं। उचेहरा में यह सब स्टेशन बनने के बाद इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही फायदे ये होंगे कि सभी लाइनें इंटरकनेक्ट होंगी, कोई फीडर फाल्ट होता है तो दूसरे से बैकअप सप्लाई की व्यवस्था होगी।
अभी हालात ये हैं कि यदि एक लाइन फाल्ट हो गई तो उचेहरा से लेकर मैहर तक उसकी पेट्रोलिंग करनी पड़ती है। इस सबस्टेशन बनने के बाद लाइनें छोटी होंगी और फाल्ट की वजह से पावर कट की समस्या ज्यादा देर नहीं होगी। दूसरी ओर उचेहरा डीसी से लगभग सैकड़ों गांवों को सप्लाई जाती है, उन्हें बेहतर बोल्टेज मिलने लगेगा।
उचेहरा में 132 केवी का पावर सबस्टेशन स्वीकृत हुआ है इसके लिए जमीन फायनल हो चुकी है। लगभग साढ़े 19 करोड़ की लागत से यह सबस्टेशन बनाया जाएगा। बैकअप सप्लाई के भरपूर इंतजाम हो जाएंगे। सोनौरा में जल्द ही तैयार हो रहा है।
वीके जैन, अधीक्षण अभियंता
Comments
Post a Comment