सतना | डकैतों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के लिए नियमित की जा रही एडी सर्चिग के लिए निकला एसएएफ का जवान बियावान जंगल में लापता हो गया। सर्चिग से पुलिस की टीम लौट आई लेकिन एसएएफ का जवान नहीं मिला। इधर एसएएफ के जवान के लापता होने की जानकारी लगते ही जिला मुख्यालय से पुलिस फोर्स लेकर एसपी जंगल में उतर गए हेैं। लापता एसएएफ के जवान की तलाश में डेढ़ सौ पुलिस कर्मी जंगल का कोना-कोना छान रहे हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नयागांव, बरौंधा, कोठी एवं मझगवां थाना का पुलिस बल एमपी-यूपी के बार्डर में सक्रिय डकैतों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत सर्चिग पर निकला। पुलिस की संयुक्त टीम नयागांव थाना इलाके के अलग-अलग जंगलों में सर्चिग में लगी हुई थी। सुबह से लेकर शाम तक बियावान जंगल के अलावा जंगल से लगे गांव में सर्चिग की गई।
दिन ढलते ही अलग-अलग थानों की पुलिस पार्टी जंगल से लौटने लगी। शाम 6 बजे के करीब मझगवां पुलिस की पार्टी बगदरा घाटी के जंगल से बाहर निकलना शुरू की। कुछ दूर चलने के बाद सर्चिग टीम में शामिल एसएएफ की 14वीं बटालियन का एक जवान दिखलाई नही दिया। जवान के न दिखने पर पुलिस और एसएएफ के जवानों ने जंगल में तलाशी अभिान शुरू किया। रात गहराने के कारण पुलिस कर्मियों को सफलता न मिली। जंगल से बाहर आकर रात 8 बजे एसएएफ के जवान के जंगल में लापता होने की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
जवान के लापता होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेश हिंगणकर जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मझगवां पहुंच गए। लापता हुए जवान के साथ जंगल गए सर्चिग पार्टी में शामिल पुलिस कर्मियों से जानकारी ली। तत्पश्चात बियावान जंगल मे लापता हुए 14वीं बटालियन के एसएएफ के जवान सचिन की तलाश में एसपी की अगुवाई मेंं पुलिस की अलग-अलग टीमें जुट गई है।
सवाल उठ रहा है कि जिले की सीमा में डकैतों का मूवमेंट नहीं है। ऐसे में बियावान जंगल में एसएएफ का जवान अपने साथियों से किन परिस्थितियों में अलग होकर भटक गया। उधर चर्चा है कि सर्चिंग के दौरान जंगल के अलग-अलग रास्तों से निकलने के दौरान रास्ता भटकने के कारण एसएएफ का जवान जंगल से बाहर नही आ पाया। जवान के जंगल से बाहर न निकलने पर पुलिस अधिकारियों को चिंता सताए जा रही है कि रात के अंधेरे में जंगल में विचरण करने वाले जंगली जानवर एसएएफ के जवान के लिए खतरा साबित न हो जाएं।
मझगवां से रवाना हुई थी टीम
जानकारी के अनुसार दस्यु उन्मूलन अभियान के तहत की जा रही सर्चिग के लिए शुक्रवार को मझगवां थाना से एएसआई सीएल पाण्डेय की अगुवाई में थाना का पुलिस बल और 14वीं बटालियन के चार जवान सर्चिग के लिए निकले थे। शाम होने पर लोटते समय एसएएफ का जवान जंगल में लापता हो गया। सर्चिग करने वाली टीम की अगुवाई कर रहे एसआई ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि जंगल में गश्त करने के दौरान एसएएफ का जवान कब टीम से अलग होकर भटक गया। किसी को भनक तक नहीं लग पाई।
जानकारी के अनुसार दस्यु उन्मूलन अभियान के तहत की जा रही सर्चिग के लिए शुक्रवार को मझगवां थाना से एएसआई सीएल पाण्डेय की अगुवाई में थाना का पुलिस बल और 14वीं बटालियन के चार जवान सर्चिग के लिए निकले थे। शाम होने पर लोटते समय एसएएफ का जवान जंगल में लापता हो गया। सर्चिग करने वाली टीम की अगुवाई कर रहे एसआई ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि जंगल में गश्त करने के दौरान एसएएफ का जवान कब टीम से अलग होकर भटक गया। किसी को भनक तक नहीं लग पाई।

Comments
Post a Comment